घनी आबादी में कूड़ा डंपिंग का विरोध, नागरिकों ने रोकी नगर निगम की गाड़ियां

दुर्गंध और महामारी फैलने की आशंका से लोगों में आक्रोश, आंदोलन की दी चेतावनी

 

रिपोर्ट : विवेक राय

SHREE 7NEWS, रामनगर (वाराणसी)। रामनगर जोन अंतर्गत वार्ड संख्या-65 पुराना रामनगर में कूड़ा डंपिंग को लेकर स्थानीय नागरिकों का आक्रोश रविवार को खुलकर सामने आया। रामनगर-सामनेघाट पुल के नीचे, पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा के समीप घनी आबादी वाले क्षेत्र में नगर निगम द्वारा चार वार्डों का कूड़ा डंप किए जाने के विरोध में स्थानीय लोगों ने कूड़ा लाने वाली गाड़ियों को रोककर जोरदार प्रदर्शन किया।

 

प्रदर्शन का नेतृत्व भाजपा के पूर्व सभासद संतोष शर्मा, पूर्व सभासद कुसुम शर्मा एवं पूर्व सभासद लता शर्मा ने किया। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि रिहायशी इलाके में लगातार कूड़ा डंप किए जाने से पूरे क्षेत्र में दुर्गंध फैल रही है, जिससे संक्रामक बीमारियों और महामारी का खतरा बढ़ गया है।

 

स्थानीय नागरिकों ने बताया कि कूड़े की बदबू के कारण लोगों का घरों में रहना मुश्किल हो गया है। आसपास रहने वाले परिवार खिड़की-दरवाजे बंद कर रहने को मजबूर हैं और खुली हवा में सांस लेना भी दूभर हो गया है। वहीं रामनगर-सामनेघाट पुल से प्रतिदिन गुजरने वाले हजारों राहगीरों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

 

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि कूड़ा डंपिंग स्थल के निकट ही काशी नरेश का ऐतिहासिक किला, पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा एवं मां गंगा का तट स्थित है। ऐसे में यहां आने वाले पर्यटकों और श्रद्धालुओं को भी दुर्गंध के कारण असुविधा झेलनी पड़ रही है।

 

स्थानीय लोगों ने नगर निगम प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द से जल्द कूड़ा डंपिंग बंद नहीं की गई, तो क्षेत्रवासी सड़क पर उतरकर बड़ा आंदोलन करने को बाध्य होंगे।

 

प्रदर्शन में मुख्य रूप से पूर्व सभासद मुरारी निषाद, मनोज कुमार, रेनू साहनी, पार्वती देवी, शीला देवी, उषा देवी, मिताली, अल्पना, भग्गी देवी, अंजू देवी, कुसुम साहनी, ममता, रामजी साहनी, त्रिलोकी साहनी, पहलाद साहनी, किशन साहनी, राजू साहनी, अनु बारी, गणेश साहनी, जयराज साहनी, रामबाबू साहनी, श्याम बाबू साहनी, रिकी साहनी और गौरीशंकर सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    ढेरही बलरामगंज में ‘हाईवे होमस्टे एंड रेस्टोरेंट’ का शुभारंभ

    शुद्ध शाकाहारी भोजन, आरामदायक ठहराव और आयोजन की सुविधाओं से सुसज्जित नए प्रतिष्ठान का हुआ भव्य उद्घाटन, क्षेत्र के कई गणमान्य लोग रहे मौजूद     रिपोर्ट : विवेक राय…

    वाराणसी में UGC, SC/ST एक्ट और आरक्षण सुधार की मांग को लेकर आंदोलन जारी

    16वें दिन आंदोलन स्थल पर जुटे कार्यालयकर्मी और आम नागरिक, समर्थकों ने शांतिपूर्ण संघर्ष को दिया समर्थन     रिपोर्ट : विवेक राय वाराणसी। UGC, SC/ST एक्ट एवं आरक्षण व्यवस्था…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भदोही में विश्व हिंदू महासंघ ने निकाली श्रीकृष्ण भव्य शोभायात्रा

    भदोही में विश्व हिंदू महासंघ ने निकाली श्रीकृष्ण भव्य शोभायात्रा

    ढेरही बलरामगंज में ‘हाईवे होमस्टे एंड रेस्टोरेंट’ का शुभारंभ

    ढेरही बलरामगंज में ‘हाईवे होमस्टे एंड रेस्टोरेंट’ का शुभारंभ

    वाराणसी में UGC, SC/ST एक्ट और आरक्षण सुधार की मांग को लेकर आंदोलन जारी

    वाराणसी में UGC, SC/ST एक्ट और आरक्षण सुधार की मांग को लेकर आंदोलन जारी

    1930 पर समय रहते शिकायत ने बचाए 97,250 रुपये

    1930 पर समय रहते शिकायत ने बचाए 97,250 रुपये

    बाबा काल भैरव के दरबार में पहुंचे अभिनेता रणवीर शौरी, विधि-विधान से किया दर्शन-पूजन

    बाबा काल भैरव के दरबार में पहुंचे अभिनेता रणवीर शौरी, विधि-विधान से किया दर्शन-पूजन

    अर्पित सर्वेश और प्रदीप मिश्रा की मुलाकात ने बढ़ाई हलचल

    अर्पित सर्वेश और प्रदीप मिश्रा की मुलाकात ने बढ़ाई हलचल