वाराणसी मंडल चिकित्सालय में शिशु आहार कक्ष का शुभारंभ

माताओं और शिशुओं को मिलेगी सुरक्षित एवं सम्मानजनक सुविधा, स्तनपान जागरूकता संगोष्ठी का भी आयोजन

 

रिपोर्ट : विवेक राय

वाराणसी। पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल चिकित्सालय में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए नव स्थापित शिशु आहार कक्ष (बेबी फीडिंग बूथ) का उद्घाटन किया गया। मंडल महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा श्रीमती वाणी जैन ने फीता काटकर इस सुविधा का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर मंडल महिला कल्याण संगठन की कार्यकारिणी सदस्याओं, चिकित्सकों एवं पैरा मेडिकल स्टाफ की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्रीमती वाणी जैन ने बताया कि वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री शेख रहमान के विशेष प्रयासों तथा स्वयंसेवी संस्था लेडीज सर्किल वाराणसी के सहयोग से इस महत्वपूर्ण सुविधा की स्थापना संभव हो सकी है।

उन्होंने कहा कि शिशु आहार कक्ष का उद्देश्य अस्पताल आने वाली माताओं को अपने शिशुओं को स्तनपान कराने एवं उनकी देखभाल के लिए सुरक्षित, स्वच्छ, आरामदायक और गोपनीय वातावरण उपलब्ध कराना है। यह सुविधा न केवल माताओं को सम्मानजनक वातावरण प्रदान करेगी, बल्कि शिशुओं के स्वास्थ्य, पोषण एवं समुचित विकास को भी प्रोत्साहित करेगी।

 

उद्घाटन के उपरांत श्रीमती वाणी जैन ने नव स्थापित कक्ष का निरीक्षण किया और वहां उपलब्ध व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। शिशु आहार कक्ष में आरामदायक बैठने की व्यवस्था, पर्याप्त प्रकाश, स्वच्छ वातावरण, उचित वेंटिलेशन तथा आवश्यक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था की गई है। यह सुविधा अस्पताल आने वाली माताओं और नवजात शिशुओं के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगी।

 

कार्यक्रम के अंतर्गत मंडल चिकित्सालय के सेमिनार कक्ष में स्तनपान जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन भी किया गया। संगोष्ठी में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आर. जे. चौधुरी तथा अपर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. कल्पना दुबे ने स्तनपान के महत्व, उसके स्वास्थ्य लाभों तथा शिशु के सर्वांगीण विकास में उसकी भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला।

विशेषज्ञों ने महिलाओं को जागरूक करते हुए बताया कि स्तनपान नवजात शिशुओं के लिए सर्वोत्तम पोषण का स्रोत है और यह मां एवं शिशु दोनों के स्वास्थ्य के लिए अत्यंत लाभकारी है।

 

कार्यक्रम का संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आर. जे. चौधुरी द्वारा किया गया। वाराणसी मंडल द्वारा मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए की गई यह पहल स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक संवेदनशील, समावेशी एवं जनहितकारी बनाने की दिशा में एक सराहनीय और महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    द एलाइट इंग्लिश स्कूल में स्वच्छता पखवाड़ा और हिन्दी दिवस पर कार्यक्रम

    विद्यार्थियों ने मॉडल, स्लोगन और जागरूकता रैली के जरिए दिया स्वच्छता व हिन्दी के सम्मान का संदेश     रिपोर्ट: विरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर (वाराणसी)। स्टेशन रोड स्थित द एलाइट…

    तीज पर भी धरना स्थल से नहीं हटे आंदोलनकारी

    परिवार की उम्मीदों पर भारी पड़ा सामाजिक संकल्प, UGC, SC ST ACT एवं आरक्षण सुधार की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन आंदोलन जारी     रिपोर्ट विवेक राय वाराणसी। तीज के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    द एलाइट इंग्लिश स्कूल में स्वच्छता पखवाड़ा और हिन्दी दिवस पर कार्यक्रम

    द एलाइट इंग्लिश स्कूल में स्वच्छता पखवाड़ा और हिन्दी दिवस पर कार्यक्रम

    तीज पर भी धरना स्थल से नहीं हटे आंदोलनकारी

    तीज पर भी धरना स्थल से नहीं हटे आंदोलनकारी

    ‘दक्षिण का चित्र’ दिखाता अनूठा संग्रहालय,दक्षिणचित्रा में सजी है समृद्ध विरासत की जीवंत तस्वीर

    ‘दक्षिण का चित्र’ दिखाता अनूठा संग्रहालय,दक्षिणचित्रा में सजी है समृद्ध विरासत की जीवंत तस्वीर

    काशी की सीवर व्यवस्था को मिलेगी नई मजबूती

    काशी की सीवर व्यवस्था को मिलेगी नई मजबूती

    रक्तवीरों का सम्मान, रक्तदान के लिए बढ़ा उत्साह

    रक्तवीरों का सम्मान, रक्तदान के लिए बढ़ा उत्साह

    काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास के CEO विश्व भूषण मिश्र का तबादला

    काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास के CEO विश्व भूषण मिश्र का तबादला