नर्सिंग होम पर लापरवाही का आरोप, मरीज की किडनी क्षतिग्रस्त होने का दावा

सपा नेताओं ने सीएमओ को सौंपा ज्ञापन, सात दिन में कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी

 

रिपोर्ट : विवेक राय

SHREE 7NEWS, वाराणसी। शिवपुर स्थित डी.पी. नर्सिंग होम एंड मैटरनिटी एवं सर्जिकल केयर सेंटर पर गंभीर चिकित्सीय लापरवाही के आरोप लगाते हुए समाजवादी पार्टी की पूर्व विधानसभा प्रत्याशी पूजा यादव ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) को ज्ञापन सौंपकर मामले की उच्चस्तरीय जांच और दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

पूजा यादव ने बताया कि रोहनिया विधानसभा क्षेत्र के अवलेशपुर निवासी रमेश पाल की पुत्री ज्योति पाल का किडनी स्टोन का ऑपरेशन 10 अप्रैल 2026 को डी.पी. नर्सिंग होम में डॉ. ए.के. सिंह द्वारा किया गया था। आरोप है कि ऑपरेशन के बाद मरीज की तबीयत लगातार बिगड़ती गई। बाद में हेरिटेज अस्पताल में कराई गई जांच में किडनी को गंभीर क्षति पहुंचने की बात सामने आई।

 

पीड़ित परिवार का आरोप है कि उपचार के नाम पर उनसे लगभग 1 लाख 32 हजार रुपये वसूले गए, लेकिन स्थिति बिगड़ने के बाद चिकित्सक एवं नर्सिंग होम प्रबंधन ने जिम्मेदारी लेने से इनकार कर दिया। पीड़िता की मां सरोज पाल द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र के आधार पर समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने सीएमओ कार्यालय पहुंचकर कार्रवाई की मांग की।

ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई कि डी.पी. नर्सिंग होम और संबंधित चिकित्सक के विरुद्ध क्लीनिकल एस्टैब्लिशमेंट एक्ट के तहत उच्चस्तरीय जांच कराई जाए तथा दोषी पाए जाने पर कठोर कार्रवाई की जाए।

साथ ही पीड़ित परिवार से लिए गए 1.32 लाख रुपये वापस कराए जाएं और वर्तमान में हेरिटेज अस्पताल में चल रहे उपचार का पूरा खर्च नर्सिंग होम प्रबंधन से वहन कराया जाए। इसके अतिरिक्त संबंधित चिकित्सक का लाइसेंस निलंबित करने और नर्सिंग होम का पंजीकरण निरस्त करने की भी मांग की गई है।

पूजा यादव ने कहा कि यदि सात दिनों के भीतर प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई तो समाजवादी पार्टी पीड़ित परिवार के साथ सीएमओ कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन करेगी। उन्होंने कहा कि किसी गरीब परिवार की बेटी के जीवन के साथ खिलवाड़ किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जा सकता।

इस दौरान पूजा यादव ने प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि निजी नर्सिंग होमों की कार्यप्रणाली की निष्पक्ष जांच आवश्यक है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए हर स्तर पर संघर्ष करेगी।

ज्ञापन सौंपने के दौरान समाजवादी पार्टी महिला सभा की राष्ट्रीय सचिव पूजा सिंह, राष्ट्रीय सचिव मंजू कन्नौजिया, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ महानगर उपाध्यक्ष अविजित सोनी, पूर्व पार्षद प्रत्याशी आशीष यादव, मंगलजीत कोल, पीड़िता के पिता रमेश पाल, माता सरोज पाल सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    द एलाइट इंग्लिश स्कूल में स्वच्छता पखवाड़ा और हिन्दी दिवस पर कार्यक्रम

    विद्यार्थियों ने मॉडल, स्लोगन और जागरूकता रैली के जरिए दिया स्वच्छता व हिन्दी के सम्मान का संदेश     रिपोर्ट: विरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर (वाराणसी)। स्टेशन रोड स्थित द एलाइट…

    तीज पर भी धरना स्थल से नहीं हटे आंदोलनकारी

    परिवार की उम्मीदों पर भारी पड़ा सामाजिक संकल्प, UGC, SC ST ACT एवं आरक्षण सुधार की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन आंदोलन जारी     रिपोर्ट विवेक राय वाराणसी। तीज के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    द एलाइट इंग्लिश स्कूल में स्वच्छता पखवाड़ा और हिन्दी दिवस पर कार्यक्रम

    द एलाइट इंग्लिश स्कूल में स्वच्छता पखवाड़ा और हिन्दी दिवस पर कार्यक्रम

    तीज पर भी धरना स्थल से नहीं हटे आंदोलनकारी

    तीज पर भी धरना स्थल से नहीं हटे आंदोलनकारी

    ‘दक्षिण का चित्र’ दिखाता अनूठा संग्रहालय,दक्षिणचित्रा में सजी है समृद्ध विरासत की जीवंत तस्वीर

    ‘दक्षिण का चित्र’ दिखाता अनूठा संग्रहालय,दक्षिणचित्रा में सजी है समृद्ध विरासत की जीवंत तस्वीर

    काशी की सीवर व्यवस्था को मिलेगी नई मजबूती

    काशी की सीवर व्यवस्था को मिलेगी नई मजबूती

    रक्तवीरों का सम्मान, रक्तदान के लिए बढ़ा उत्साह

    रक्तवीरों का सम्मान, रक्तदान के लिए बढ़ा उत्साह

    काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास के CEO विश्व भूषण मिश्र का तबादला

    काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास के CEO विश्व भूषण मिश्र का तबादला