27 दिन बाद गूंजीं विद्यालयों की घंटियां, तिलक और पुष्प वर्षा से हुआ नौनिहालों का स्वागत

ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद खुले परिषदीय विद्यालय, बच्चों के स्वागत के लिए स्कूलों में रहे विशेष इंतजाम

 

रिपोर्ट: विवेक राय

SHREE 7NEWS, हरहुआ (वाराणसी)। 27 दिनों की ग्रीष्मकालीन छुट्टियों के बाद मंगलवार को परिषदीय विद्यालयों के खुलते ही स्कूल परिसरों में एक बार फिर बच्चों की चहल-पहल और रौनक लौट आई। क्षेत्र के प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में छात्रों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। कम्पोजिट विद्यालय हरहुआ में पहले दिन बच्चों के अभिनंदन के लिए विशेष तैयारियां की गई थीं।

विद्यालय के मुख्य प्रवेश द्वार को रंग-बिरंगे गुब्बारों और स्वागत संदेशों से आकर्षक ढंग से सजाया गया था। विद्यालय पहुंचने वाले बच्चों का प्रधानाध्यापक कुमुद सिंह एवं शिक्षकों द्वारा तिलक लगाकर, पुष्प वर्षा कर तथा माल्यार्पण के साथ स्वागत किया गया। इस आत्मीय स्वागत से बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे।

खंड शिक्षा अधिकारी हरहुआ पंकज कुमार ने बताया कि विद्यालय खुलने से पहले सभी प्रधानाध्यापकों एवं शिक्षकों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए थे। विद्यालयों में साफ-सफाई, पेयजल, शौचालय और अन्य मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था पहले से सुनिश्चित कर ली गई थी, ताकि विद्यार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने बताया कि सभी विद्यालयों में शैक्षणिक गतिविधियां समय से प्रारंभ करा दी गई हैं।

हालांकि पहले दिन विद्यालयों में छात्र उपस्थिति अपेक्षाकृत कम रही। शिक्षकों के अनुसार भीषण गर्मी और तेज धूप के कारण कई अभिभावकों ने बच्चों को स्कूल नहीं भेजा। वहीं कुछ छात्र अभी भी अपने परिवार के साथ अवकाश पर हैं। अनुपस्थित विद्यार्थियों के अभिभावकों से दूरभाष के माध्यम से संपर्क किया जा रहा है तथा गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाकर विद्यालय खुलने की जानकारी दी जा रही है।

शिक्षकों ने उम्मीद जताई कि आगामी दिनों में विद्यार्थियों की संख्या सामान्य हो जाएगी और विद्यालयों में नियमित शैक्षणिक गतिविधियां पूरी गति से संचालित होंगी। विद्यालय खुलने के पहले दिन का उत्साहपूर्ण माहौल और स्वागत कार्यक्रम नए शैक्षणिक सत्र की सकारात्मक शुरुआत का संदेश देता नजर आया।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    द एलाइट इंग्लिश स्कूल में स्वच्छता पखवाड़ा और हिन्दी दिवस पर कार्यक्रम

    विद्यार्थियों ने मॉडल, स्लोगन और जागरूकता रैली के जरिए दिया स्वच्छता व हिन्दी के सम्मान का संदेश     रिपोर्ट: विरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर (वाराणसी)। स्टेशन रोड स्थित द एलाइट…

    तीज पर भी धरना स्थल से नहीं हटे आंदोलनकारी

    परिवार की उम्मीदों पर भारी पड़ा सामाजिक संकल्प, UGC, SC ST ACT एवं आरक्षण सुधार की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन आंदोलन जारी     रिपोर्ट विवेक राय वाराणसी। तीज के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    द एलाइट इंग्लिश स्कूल में स्वच्छता पखवाड़ा और हिन्दी दिवस पर कार्यक्रम

    द एलाइट इंग्लिश स्कूल में स्वच्छता पखवाड़ा और हिन्दी दिवस पर कार्यक्रम

    तीज पर भी धरना स्थल से नहीं हटे आंदोलनकारी

    तीज पर भी धरना स्थल से नहीं हटे आंदोलनकारी

    ‘दक्षिण का चित्र’ दिखाता अनूठा संग्रहालय,दक्षिणचित्रा में सजी है समृद्ध विरासत की जीवंत तस्वीर

    ‘दक्षिण का चित्र’ दिखाता अनूठा संग्रहालय,दक्षिणचित्रा में सजी है समृद्ध विरासत की जीवंत तस्वीर

    काशी की सीवर व्यवस्था को मिलेगी नई मजबूती

    काशी की सीवर व्यवस्था को मिलेगी नई मजबूती

    रक्तवीरों का सम्मान, रक्तदान के लिए बढ़ा उत्साह

    रक्तवीरों का सम्मान, रक्तदान के लिए बढ़ा उत्साह

    काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास के CEO विश्व भूषण मिश्र का तबादला

    काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास के CEO विश्व भूषण मिश्र का तबादला