दो दिवसीय एफपीओ प्रशिक्षण संपन्न, किसानों की आय बढ़ाने पर रहा विशेष फोकस

एनसीडीसी क्षेत्रीय निदेशक ने बताए एफपीओ की सफलता के सूत्र, 8 जिलों के 28 एफपीओ प्रतिनिधियों ने लिया प्रशिक्षण

रिपोर्ट : विवेक राय

SHREE 7NEWS, वाराणसी। कृषक उत्पादक संगठन (एफपीओ) टिकरी परिसर में आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का रविवार को सफलतापूर्वक समापन हो गया। प्रशिक्षण शिविर में उत्तर प्रदेश के आठ जिलों से आए 28 एफपीओ के निदेशक, मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) एवं अन्य पदाधिकारियों ने सहभागिता की।

कार्यक्रम के संरक्षक अनिल सिंह ने बताया कि प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य एफपीओ को अधिक प्रभावी एवं आत्मनिर्भर बनाना था। इस दौरान संगठन के विस्तार, गो-संवर्धन, कृषि उत्पादों के वैल्यू एडिशन, विपणन प्रबंधन तथा वित्तीय पारदर्शिता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम (एनसीडीसी) के क्षेत्रीय निदेशक संजय कुमार ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि एफपीओ किसानों को संगठित कर उनकी आय बढ़ाने का एक सशक्त माध्यम है। उन्होंने बताया कि सरकार एवं एनसीडीसी की विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाकर किसान आर्थिक रूप से सशक्त बन सकते हैं और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई दिशा मिल सकती है।

एफपीओ निदेशक ई. अमित सिंह ने किसानों को संगठन से जोड़ने, उनके उत्पादों के संरक्षण, प्रसंस्करण तथा बेहतर बाजार उपलब्ध कराने की रणनीतियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि सामूहिक प्रयासों और संगठित विपणन व्यवस्था से किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य प्राप्त हो सकता है।

प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन अवसर पर संरक्षक अनिल सिंह ने सभी प्रतिभागियों, अतिथियों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने विशेष रूप से 50 एफपीओ के सीबीबीओ संजय सिंह के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि उनके प्रयासों से किसानों को संगठनात्मक रूप से मजबूत करने में महत्वपूर्ण सफलता मिली है।

कार्यक्रम में एनसीडीसी के डिप्टी डायरेक्टर आशुतोष शुक्ला, संरक्षक राम कुमार राय, मनोज कुमार, आरडी सिंह, आशुतोष श्रीवास्तव सहित विभिन्न एफपीओ के निदेशक एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण आयोजन के लिए कृषक उत्पादक संगठन टिकरी की सराहना करते हुए इसे किसानों के हित में महत्वपूर्ण पहल बताया।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    27 दिन बाद गूंजीं विद्यालयों की घंटियां, तिलक और पुष्प वर्षा से हुआ नौनिहालों का स्वागत

    ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद खुले परिषदीय विद्यालय, बच्चों के स्वागत के लिए स्कूलों में रहे विशेष इंतजाम   रिपोर्ट: विवेक राय SHREE 7NEWS, हरहुआ (वाराणसी)। 27 दिनों की ग्रीष्मकालीन छुट्टियों…

    नर्सिंग होम पर लापरवाही का आरोप, मरीज की किडनी क्षतिग्रस्त होने का दावा

    सपा नेताओं ने सीएमओ को सौंपा ज्ञापन, सात दिन में कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी   रिपोर्ट : विवेक राय SHREE 7NEWS, वाराणसी। शिवपुर स्थित डी.पी. नर्सिंग होम…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दो दिवसीय एफपीओ प्रशिक्षण संपन्न, किसानों की आय बढ़ाने पर रहा विशेष फोकस

    दो दिवसीय एफपीओ प्रशिक्षण संपन्न, किसानों की आय बढ़ाने पर रहा विशेष फोकस

    27 दिन बाद गूंजीं विद्यालयों की घंटियां, तिलक और पुष्प वर्षा से हुआ नौनिहालों का स्वागत

    27 दिन बाद गूंजीं विद्यालयों की घंटियां, तिलक और पुष्प वर्षा से हुआ नौनिहालों का स्वागत

    नर्सिंग होम पर लापरवाही का आरोप, मरीज की किडनी क्षतिग्रस्त होने का दावा

    नर्सिंग होम पर लापरवाही का आरोप, मरीज की किडनी क्षतिग्रस्त होने का दावा

    खेती की नई तकनीकों और गुणवत्तापूर्ण उत्पादों से किसानों को मिलेगा लाभ : एंज़ा ज़ाडेन

    खेती की नई तकनीकों और गुणवत्तापूर्ण उत्पादों से किसानों को मिलेगा लाभ : एंज़ा ज़ाडेन

    वाराणसी मंडल चिकित्सालय में शिशु आहार कक्ष का शुभारंभ

    वाराणसी मंडल चिकित्सालय में शिशु आहार कक्ष का शुभारंभ

    लोकसेवा, सुशासन और जनकल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भव्य कार्यक्रम आयोजित

    लोकसेवा, सुशासन और जनकल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भव्य कार्यक्रम आयोजित