ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत बड़ी कार्रवाई: अवैध शस्त्र तस्करी गिरोह के सात सदस्य गिरफ्तार

चोलापुर पुलिस व एसओजी की संयुक्त कार्रवाई, भारी मात्रा में अवैध हथियार, कारतूस और चोरी की मोटरसाइकिल बरामद

 

रिपोर्ट : विवेक राय

SHREE 7NEWS, वाराणसी। पुलिस आयुक्त वाराणसी द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत चोलापुर पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने बड़ी सफलता हासिल की है। “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अवैध शस्त्रों की खरीद-फरोख्त करने वाले गिरोह के सात सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से विभिन्न प्रकार के अवैध हथियार, जिंदा कारतूस, चोरी की एक मोटरसाइकिल तथा कई मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।

 

पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देशन, अपर पुलिस उपायुक्त के पर्यवेक्षण तथा सहायक पुलिस आयुक्त सारनाथ के नेतृत्व में चोलापुर थाना पुलिस और एसओजी टीम द्वारा यह कार्रवाई की गई। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने कटारी ब्लॉक के पीछे स्थित अंडरपास के पास घेराबंदी कर सातों आरोपियों को गिरफ्तार किया।

 

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अखिलेश उर्फ मोनू राजभर, अरुण राजभर, हिमांशु कुमार उर्फ सनी, आभाष सिंह, विशाल सिंह, अनिकेत चौहान तथा नमन मिश्रा उर्फ अस्तीशू के रूप में हुई है। सभी आरोपी वाराणसी जनपद के विभिन्न क्षेत्रों के निवासी बताए गए हैं।

 

पुलिस के अनुसार आरोपियों के पास से एक रिवाल्वर .32 बोर, दो पिस्टल, एक तमंचा, कुल 13 जिंदा कारतूस, चोरी की एक मोटरसाइकिल तथा विभिन्न कंपनियों के छह मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। बरामदगी के आधार पर आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

 

पुलिस टीम धरसौना तिराहे पर चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि कटारी ब्लॉक अंडरपास के नीचे कुछ युवक अवैध हथियार और कारतूस लेकर मौजूद हैं तथा किसी बड़ी वारदात की योजना बना रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर दबिश दी और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

 

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे शौक के लिए अवैध हथियार रखते थे और लोगों को डराकर चोरी, छिनैती एवं लूट जैसी घटनाओं को अंजाम देते थे। साथ ही अधिक धन मिलने पर राहगीरों एवं अन्य लोगों को अवैध हथियार और कारतूस बेचने का भी काम करते थे। पुलिस के अनुसार गिरोह के आपराधिक नेटवर्क की भी जांच की जा रही है।

 

कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक सधुवन राम, उपनिरीक्षक अनिल कुमार, पुरुषोत्तम लाल, संध्या जायसवाल सहित चोलापुर थाना पुलिस के कई जवान शामिल रहे। एसओजी टीम का नेतृत्व प्रभारी गौरव कुमार सिंह ने किया। संयुक्त टीम की तत्परता और सूझबूझ से इस गिरोह का भंडाफोड़ संभव हो सका।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    सिगरा पुलिस की कार्रवाई, 75 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार

    213 पाउच व बोतलें बरामद, अलग-अलग ब्रांड की शराब कब्जे में; आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज     रिपोर्ट: विवेक राय वाराणसी। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा…

    सेवा संकल्प अभियान के तहत सीएचसी चोलापुर में फल वितरण

    विधायक त्रिभुवन राम ने मरीजों और जरूरतमंदों को बांटे फल, शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की     रिपोर्ट: विवेक राय वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस एवं उनके सार्वजनिक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    श्रीकृष्ण जन्मभूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग

    श्रीकृष्ण जन्मभूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग

    सिगरा पुलिस की कार्रवाई, 75 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार

    सिगरा पुलिस की कार्रवाई, 75 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार

    सेवा संकल्प अभियान के तहत सीएचसी चोलापुर में फल वितरण

    सेवा संकल्प अभियान के तहत सीएचसी चोलापुर में फल वितरण

    अंतिम पंक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता : विधायक त्रिभुवन राम

    अंतिम पंक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता : विधायक त्रिभुवन राम

    हनुमान बाग मंदिर में महाआरती व प्रसाद वितरण कार्यक्रम संपन्न

    हनुमान बाग मंदिर में महाआरती व प्रसाद वितरण कार्यक्रम संपन्न

    अपराध नियंत्रण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: एसएसपी

    अपराध नियंत्रण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: एसएसपी