मानसून से पहले कैथी-टांडा कला पीपा पुल बंद, बढ़ेंगी लोगों की मुश्किलें

आधी रात से शुरू हुआ पीपा पुल हटाने का कार्य, मार्कण्डेय महादेव धाम आने वाले श्रद्धालुओं समेत किसानों और व्यापारियों को 25-30 किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करनी होगी

 

रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय

SHREE 7NEWS, चौबेपुर (वाराणसी)। गंगा नदी पर कैथी (वाराणसी) और टांडा कला (चंदौली) को जोड़ने वाला पीपा पुल 15 जून की आधी रात से बंद कर दिया गया है। मानसून के आगमन को देखते हुए हर वर्ष की भांति इस बार भी पुल को हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके चलते दोनों जनपदों के हजारों लोगों के साथ-साथ श्रद्धालुओं, किसानों, छात्रों और व्यापारियों की परेशानियां बढ़ने वाली हैं।

 

कैथी स्थित प्रसिद्ध मार्कण्डेय महादेव मंदिर में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन-पूजन के लिए पहुंचते हैं। पीपा पुल बंद होने के बाद अब श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए लगभग 25 से 30 किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ेगी, जिससे यात्रा का समय और खर्च दोनों बढ़ जाएंगे।

 

स्थानीय लोगों के अनुसार वर्ष 2021 में वाराणसी के कैथी और चंदौली के टांडा कला के बीच इस पीपा पुल का निर्माण श्रद्धालुओं और क्षेत्रीय नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कराया गया था। इसके निर्माण में पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय की महत्वपूर्ण भूमिका रही थी।

 

क्षेत्रवासियों का कहना है कि आगामी चार माह तक पीपा पुल बंद रहने से मार्कण्डेय महादेव धाम आने वाले श्रद्धालुओं के अलावा किसानों, छात्रों और स्थानीय व्यापारियों को लंबा चक्कर लगाकर आवागमन करना पड़ेगा। इससे न केवल दैनिक गतिविधियां प्रभावित होंगी, बल्कि क्षेत्र के व्यापार और आवागमन पर भी इसका असर पड़ेगा।

 

लोगों ने मांग की है कि बरसात समाप्त होते ही पीपा पुल को पुनः शीघ्र चालू कराया जाए, ताकि दोनों जिलों के बीच सुगम आवागमन बहाल हो सके।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    सिगरा में जुए के फड़ पर छापा, 47 लोग हिरासत में

    बंद फ्लैट का दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंची पुलिस, लाखों की नकदी और जुआ खेलने का सामान मिलने का दावा     विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। सिगरा थाना क्षेत्र में बुधवार…

    लंका पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर बाइक चोर, चार मोटरसाइकिल बरामद

    सीसीटीवी और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद से हुई गिरफ्तारी, सामने घाट पुल के नीचे से पकड़ा गया आरोपी     रिपोर्ट : वीरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। लंका थाना पुलिस ने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सिगरा में जुए के फड़ पर छापा, 47 लोग हिरासत में

    सिगरा में जुए के फड़ पर छापा, 47 लोग हिरासत में

    लंका पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर बाइक चोर, चार मोटरसाइकिल बरामद

    लंका पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर बाइक चोर, चार मोटरसाइकिल बरामद

    प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर मोहनसराय में सेवा संकल्प बाइक यात्रा का स्वागत

    प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर मोहनसराय में सेवा संकल्प बाइक यात्रा का स्वागत

    प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर मां गंगा को अर्पित की 76 मीटर लंबी चुनरी

    प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर मां गंगा को अर्पित की 76 मीटर लंबी चुनरी

    चंद्रावती विद्यालय में ढोल-नगाड़ों के बीच मना पीएम मोदी का जन्मदिन

    चंद्रावती विद्यालय में ढोल-नगाड़ों के बीच मना पीएम मोदी का जन्मदिन

    मोदी के जन्मदिन पर प्रह्लाद घाट में गूंजा हनुमान चालीसा

    मोदी के जन्मदिन पर प्रह्लाद घाट में गूंजा हनुमान चालीसा