तिलक, पुष्प और मुस्कान के साथ हुआ नन्ही कलियों का अभिनंदन

भगवती धाम इंटर कॉलेज परिसर में नए शैक्षणिक सत्र का आत्मीय स्वागत, बालिका शिक्षा और संस्कार पर दिया गया विशेष जोर

 

SHREE 7NEWS, वाराणसी। नए शैक्षणिक सत्र के शुभारंभ पर भगवती धाम इंटर कॉलेज, खरगीपुर परिसर में नन्ही कली संस्था की ओर से छात्राओं के स्वागत के लिए विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान बच्चियों का तिलक लगाकर, पुष्प अर्पित कर तथा मंगलकामनाओं के साथ आत्मीय स्वागत किया गया। पूरे परिसर में उल्लास, उत्साह और सकारात्मक ऊर्जा का माहौल देखने को मिला।

 

संस्था के शीतल पटेल ने कहा कि प्रत्येक बालिका देश और समाज के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है। उन्होंने कहा कि बेटियों को सम्मान, प्रोत्साहन और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना समाज का सामूहिक दायित्व है। स्वागत कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में विद्यालय के प्रति अपनापन विकसित करना तथा उन्हें नए शैक्षणिक सत्र के लिए उत्साहित और प्रेरित करना था।

 

तिलक और पुष्प के साथ हुए अभिनव स्वागत से छात्राओं के चेहरे खुशी से खिल उठे। बच्चियों ने नए उत्साह, उमंग और आत्मविश्वास के साथ अपनी शैक्षणिक यात्रा की शुरुआत की। कार्यक्रम में मौजूद अभिभावकों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों में शिक्षा के प्रति सकारात्मक सोच, अनुशासन और संस्कारों का विकास करते हैं।

 

नन्ही कली संस्था ने संकल्प व्यक्त किया कि भविष्य में भी वह बालिका शिक्षा, संस्कार निर्माण और व्यक्तित्व विकास के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहकर समाज में सकारात्मक बदलाव की दिशा में कार्य करती रहेगी।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    सिगरा में जुए के फड़ पर छापा, 47 लोग हिरासत में

    बंद फ्लैट का दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंची पुलिस, लाखों की नकदी और जुआ खेलने का सामान मिलने का दावा     विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। सिगरा थाना क्षेत्र में बुधवार…

    लंका पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर बाइक चोर, चार मोटरसाइकिल बरामद

    सीसीटीवी और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद से हुई गिरफ्तारी, सामने घाट पुल के नीचे से पकड़ा गया आरोपी     रिपोर्ट : वीरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। लंका थाना पुलिस ने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सिगरा में जुए के फड़ पर छापा, 47 लोग हिरासत में

    सिगरा में जुए के फड़ पर छापा, 47 लोग हिरासत में

    लंका पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर बाइक चोर, चार मोटरसाइकिल बरामद

    लंका पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर बाइक चोर, चार मोटरसाइकिल बरामद

    प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर मोहनसराय में सेवा संकल्प बाइक यात्रा का स्वागत

    प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर मोहनसराय में सेवा संकल्प बाइक यात्रा का स्वागत

    प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर मां गंगा को अर्पित की 76 मीटर लंबी चुनरी

    प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर मां गंगा को अर्पित की 76 मीटर लंबी चुनरी

    चंद्रावती विद्यालय में ढोल-नगाड़ों के बीच मना पीएम मोदी का जन्मदिन

    चंद्रावती विद्यालय में ढोल-नगाड़ों के बीच मना पीएम मोदी का जन्मदिन

    मोदी के जन्मदिन पर प्रह्लाद घाट में गूंजा हनुमान चालीसा

    मोदी के जन्मदिन पर प्रह्लाद घाट में गूंजा हनुमान चालीसा