विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए प्रदेशवासियों की एकजुटता जरूरी : राजेश शर्मा

प्रयागराज में भाजपा नमामि गंगे विभाग की बैठक, गंगा स्वच्छता और योग दिवस पर हुआ मंथन

 

प्रयागराज। भारतीय जनता पार्टी के नमामि गंगे विभाग की प्रदेश स्तरीय बैठक का आयोजन प्रयागराज में किया गया। बैठक का संयोजन नमामि गंगे विभाग के काशी प्रांत के सह संयोजक राजेश शर्मा द्वारा किया गया। कार्यक्रम में विभाग के प्रदेश संयोजक श्रीकृष्ण दीक्षित ‘बड़े जी’ मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

बैठक को संबोधित करते हुए श्रीकृष्ण दीक्षित ने केंद्र सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों तथा आगामी विश्व योग दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने गंगा स्वच्छता अभियान के तहत हुए विभिन्न कार्यों के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि नमामि गंगे अभियान के माध्यम से जल संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण के प्रति समाज में व्यापक जागरूकता आई है।

काशी प्रांत के सह संयोजक राजेश शर्मा ने कहा कि विकसित भारत और विकसित उत्तर प्रदेश के निर्माण के लिए लिए गए संकल्पों की सिद्धि तभी संभव है, जब प्रदेश का प्रत्येक नागरिक एकजुट होकर अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करे। उन्होंने डबल इंजन सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि संगठन के कार्यकर्ता जल एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए वृक्षारोपण जैसे अभियान लगातार चला रहे हैं।

बैठक के उपरांत महानगर संयोजक सुरेश चंद्रा के नेतृत्व में प्रदेश संयोजक श्रीकृष्ण दीक्षित ने परिवार सहित हरिहर गंगा आरती समिति, रामघाट पर मां गंगा की भव्य आरती में सहभागिता की। इस दौरान उपस्थित लोगों ने गंगा की स्वच्छता एवं संरक्षण का संकल्प लिया।

इस अवसर पर अतुल कुमार गुप्ता, मनीष बाजपेयी, शैलेंद्र शुक्ल, प्रमोद पांडेय, नरेंद्र मौर्य, आर.एन. वर्मा, दिनेश बुधवार, संजय निषाद, छवि भारद्वाज, नितेश कुमार गौतम, मनोज पांडेय, लालजी यादव समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर संगम तट पर जला ‘आशीर्वाद का दीया’

    हरि हर गंगा आरती समिति ने भजन-कीर्तन के बाद मां गंगा की आरती कर स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की     प्रयागराज। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के…

    डॉ. संतोष कुमार शुक्ल को मिला ‘आचार्य नरेन्द्र देव सम्मान-2026’

    शिक्षा, शोध और लेखन के क्षेत्र में योगदान के लिए अम्बेडकरनगर में हुए समारोह में किया गया सम्मानित   प्रतापगढ़। शिक्षा, शोध और लेखन के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सिगरा में जुए के फड़ पर छापा, 47 लोग हिरासत में

    सिगरा में जुए के फड़ पर छापा, 47 लोग हिरासत में

    लंका पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर बाइक चोर, चार मोटरसाइकिल बरामद

    लंका पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर बाइक चोर, चार मोटरसाइकिल बरामद

    प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर मोहनसराय में सेवा संकल्प बाइक यात्रा का स्वागत

    प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर मोहनसराय में सेवा संकल्प बाइक यात्रा का स्वागत

    प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर मां गंगा को अर्पित की 76 मीटर लंबी चुनरी

    प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर मां गंगा को अर्पित की 76 मीटर लंबी चुनरी

    चंद्रावती विद्यालय में ढोल-नगाड़ों के बीच मना पीएम मोदी का जन्मदिन

    चंद्रावती विद्यालय में ढोल-नगाड़ों के बीच मना पीएम मोदी का जन्मदिन

    मोदी के जन्मदिन पर प्रह्लाद घाट में गूंजा हनुमान चालीसा

    मोदी के जन्मदिन पर प्रह्लाद घाट में गूंजा हनुमान चालीसा