खेती की नई तकनीकों और गुणवत्तापूर्ण उत्पादों से किसानों को मिलेगा लाभ : एंज़ा ज़ाडेन

सोनभद्र में आयोजित रिटेलर मीटिंग में कंपनी अधिकारियों ने साझा की भविष्य की कृषि रणनीति, 80 से अधिक विक्रेता रहे उपस्थित

 

रिपोर्ट : विवेक राय

SHREE 7NEWS, सोनभद्र। कृषि क्षेत्र में नवाचार और किसानों को उच्च गुणवत्ता वाले उत्पाद उपलब्ध कराने के उद्देश्य से एंज़ा ज़ाडेन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड द्वारा सोनभद्र के एक प्रतिष्ठित होटल में रिटेलर मीटिंग का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व कंपनी के क्षेत्रीय प्रबंधक रोहित शर्मा ने किया, जिसमें जिले एवं आसपास के क्षेत्रों से 80 से अधिक विक्रेता बंधुओं ने भाग लिया।

 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एंज़ा ज़ाडेन इंडिया के मार्केटिंग मैनेजर त्रिपुरारी पांडेय ने कंपनी की उपलब्धियों, अनुसंधान आधारित नई कृषि तकनीकों तथा भविष्य की योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने किसानों के समक्ष आने वाली संभावित चुनौतियों और उनके समाधान पर भी प्रकाश डाला।

 

त्रिपुरारी पांडेय ने कहा कि आधुनिक कृषि में गुणवत्तापूर्ण बीज और वैज्ञानिक तकनीकों का उपयोग समय की आवश्यकता है। कंपनी लगातार अनुसंधान एवं विकास के माध्यम से ऐसे उत्पाद तैयार कर रही है, जो किसानों की उत्पादकता बढ़ाने और उनकी आय में वृद्धि करने में सहायक हों।

 

कार्यक्रम में कंपनी के क्षेत्रीय प्रबंधक रोहित शर्मा तथा स्टेट इंचार्ज धीरज बाल्यान ने एंज़ा ज़ाडेन के विभिन्न उत्पादों की विशेषताओं और गुणवत्ता पर विस्तार से चर्चा की। इस दौरान विशेष रूप से टमाटर की उन्नत किस्म EZ-9003 की उत्पादकता, गुणवत्ता और बाजार में उसकी मांग को लेकर जानकारी साझा की गई।

 

उन्होंने विक्रेताओं से किसानों तक सही तकनीकी जानकारी और भरोसेमंद उत्पाद पहुंचाने का आह्वान किया, ताकि कृषि क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव लाया जा सके।

 

रिटेलर मीटिंग में बाबूंदर केशरी, भोला, प्रदीप पांडेय, आलोक, दीपक मौर्य, सुभाष मौर्य, इंद्रजीत केशरी, अनिल मौर्य सहित अनेक विक्रेता एवं कृषि क्षेत्र से जुड़े लोग उपस्थित रहे।

 

कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों ने आधुनिक कृषि तकनीकों और उन्नत बीजों के उपयोग को बढ़ावा देने पर सहमति व्यक्त करते हुए किसानों के हित में मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    डॉ. संतोष कुमार शुक्ल को मिला ‘आचार्य नरेन्द्र देव सम्मान-2026’

    शिक्षा, शोध और लेखन के क्षेत्र में योगदान के लिए अम्बेडकरनगर में हुए समारोह में किया गया सम्मानित   प्रतापगढ़। शिक्षा, शोध और लेखन के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के…

    रीडर पद पर चयन को लेकर प्रो. सुमन यादव पर सवाल, अधिवक्ता ने निष्पक्ष जांच की उठाई मांग

    कार्य-अनुभव प्रमाण-पत्रों की वैधता और पात्रता की जांच कराने की मांग, चयन से जुड़ी प्रक्रिया की उच्चस्तरीय पड़ताल पर जोर     रिपोर्ट: विवेक राय SHREE 7NEWS, वाराणसी। राजकीय आयुर्वेद…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    द एलाइट इंग्लिश स्कूल में स्वच्छता पखवाड़ा और हिन्दी दिवस पर कार्यक्रम

    द एलाइट इंग्लिश स्कूल में स्वच्छता पखवाड़ा और हिन्दी दिवस पर कार्यक्रम

    तीज पर भी धरना स्थल से नहीं हटे आंदोलनकारी

    तीज पर भी धरना स्थल से नहीं हटे आंदोलनकारी

    ‘दक्षिण का चित्र’ दिखाता अनूठा संग्रहालय,दक्षिणचित्रा में सजी है समृद्ध विरासत की जीवंत तस्वीर

    ‘दक्षिण का चित्र’ दिखाता अनूठा संग्रहालय,दक्षिणचित्रा में सजी है समृद्ध विरासत की जीवंत तस्वीर

    काशी की सीवर व्यवस्था को मिलेगी नई मजबूती

    काशी की सीवर व्यवस्था को मिलेगी नई मजबूती

    रक्तवीरों का सम्मान, रक्तदान के लिए बढ़ा उत्साह

    रक्तवीरों का सम्मान, रक्तदान के लिए बढ़ा उत्साह

    काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास के CEO विश्व भूषण मिश्र का तबादला

    काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास के CEO विश्व भूषण मिश्र का तबादला