चोलापुर के अमर शहीदों को मिलेगी राष्ट्रीय पहचान, संस्कृति मंत्रालय ने बढ़ाया कदम

शहीद स्मारक से जुड़े प्रस्ताव को संग्रहालय विभाग भेजा गया, भव्य संग्रहालय निर्माण की उम्मीद जगी

 

रिपोर्ट : विवेक राय

SHREE 7NEWS, वाराणसी। वर्ष 1942 के भारत छोड़ो आंदोलन में शहादत देने वाले चोलापुर के पांच अमर सेनानियों की स्मृतियों को राष्ट्रीय स्तर पर संरक्षित करने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति हुई है। भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय ने चोलापुर शहीद स्मारक से संबंधित प्रस्ताव पर संज्ञान लेते हुए आवश्यक कार्रवाई प्रारंभ कर दी है, जिससे क्षेत्र में संग्रहालय निर्माण की संभावनाएं मजबूत हुई हैं।

 

पूर्वांचल किसान संगठन के अध्यक्ष अजीत सिंह द्वारा शहीदों की स्मृति में भव्य संग्रहालय निर्माण की मांग को लेकर संस्कृति मंत्रालय को विस्तृत पत्र भेजा गया था। मंत्रालय के सी एंड एम अनुभाग ने पत्र संख्या CM-22/26/2026-C&M के माध्यम से प्रस्ताव को स्वीकार करते हुए इसे आगे की कार्रवाई के लिए संग्रहालय विभाग (म्यूजियम सेक्शन) को अग्रसारित कर दिया है।

 

गौरतलब है कि 17 अगस्त 1942 को भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान तिरंगा फहराने के प्रयास में ब्रिटिश शासन की गोलियों का सामना करते हुए राम नरेश उपाध्याय, पंचम राम, श्रीराम उर्फ बच्चू पटेल, चौथी राजभर और निरहू पटेल ने अपने प्राणों की आहुति दी थी। अब उनकी वीरगाथा को राष्ट्रीय धरोहर के रूप में संरक्षित करने की दिशा में यह पहल महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

 

स्थानीय नागरिकों और सामाजिक संगठनों ने संस्कृति मंत्रालय की इस कार्रवाई का स्वागत करते हुए इसे चोलापुर और पूरे पूर्वांचल के लिए गौरव का विषय बताया है। लोगों ने उम्मीद जताई है कि आने वाले समय में यहां भव्य संग्रहालय, शहीद पथ तथा राष्ट्रीय ध्वज स्थल का विकास होगा, जिससे स्वतंत्रता संग्राम के इस गौरवशाली अध्याय से नई पीढ़ी प्रेरणा प्राप्त कर सकेगी।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    सिगरा में जुए के फड़ पर छापा, 47 लोग हिरासत में

    बंद फ्लैट का दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंची पुलिस, लाखों की नकदी और जुआ खेलने का सामान मिलने का दावा     विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। सिगरा थाना क्षेत्र में बुधवार…

    लंका पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर बाइक चोर, चार मोटरसाइकिल बरामद

    सीसीटीवी और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद से हुई गिरफ्तारी, सामने घाट पुल के नीचे से पकड़ा गया आरोपी     रिपोर्ट : वीरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। लंका थाना पुलिस ने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सिगरा में जुए के फड़ पर छापा, 47 लोग हिरासत में

    सिगरा में जुए के फड़ पर छापा, 47 लोग हिरासत में

    लंका पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर बाइक चोर, चार मोटरसाइकिल बरामद

    लंका पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर बाइक चोर, चार मोटरसाइकिल बरामद

    प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर मोहनसराय में सेवा संकल्प बाइक यात्रा का स्वागत

    प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर मोहनसराय में सेवा संकल्प बाइक यात्रा का स्वागत

    प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर मां गंगा को अर्पित की 76 मीटर लंबी चुनरी

    प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर मां गंगा को अर्पित की 76 मीटर लंबी चुनरी

    चंद्रावती विद्यालय में ढोल-नगाड़ों के बीच मना पीएम मोदी का जन्मदिन

    चंद्रावती विद्यालय में ढोल-नगाड़ों के बीच मना पीएम मोदी का जन्मदिन

    मोदी के जन्मदिन पर प्रह्लाद घाट में गूंजा हनुमान चालीसा

    मोदी के जन्मदिन पर प्रह्लाद घाट में गूंजा हनुमान चालीसा