तजाकिस्तान में कांस्य पदक जीतकर लौटी काशी की बेटी प्रीति पटेल का हुआ सम्मान

भाजपा जिलाध्यक्ष रामशकल पटेल ने अंगवस्त्र, स्मृति चिन्ह और सहयोग राशि देकर बढ़ाया हौसला

रिपोर्ट : विवेक राय

SHREE 7NEWS, वाराणसी। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश और काशी का नाम रोशन करने वाली रोहनिया विधानसभा क्षेत्र के मथुरापुर भरथरा गांव निवासी प्रीति पटेल को भाजपा जिलाध्यक्ष रामशकल पटेल ने सम्मानित किया। तजाकिस्तान की राजधानी दुशांबे में आयोजित कुराश प्रतियोगिता में 48 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक जीतने वाली प्रीति की इस उपलब्धि पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

11 से 15 जून तक आयोजित अंतरराष्ट्रीय कुराश प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने वाली प्रीति पटेल काशी के संजोई अखाड़े में नियमित अभ्यास करती हैं। बुधवार को भाजपा जिलाध्यक्ष रामशकल पटेल उनके आवास पहुंचे और अंगवस्त्र, स्मृति चिन्ह तथा सहयोग राशि भेंट कर उनका सम्मान किया।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष रामशकल पटेल ने कहा कि काशी की बेटी ने तजाकिस्तान में भारत और वाराणसी का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि प्रीति की सफलता गांव, समाज और पूरे जिले के लिए प्रेरणास्रोत है तथा उनका आशीर्वाद और सहयोग हमेशा बिटिया के साथ रहेगा।

उन्होंने युवाओं से खेलों के प्रति रुचि बढ़ाने और बेटियों को आगे बढ़ाने का आह्वान करते हुए कहा कि प्रतिभाओं को उचित अवसर मिलने पर वे अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश का परचम लहरा सकती हैं।

इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता संजीव सिंह गौतम, अभिषेक त्रिपाठी ‘सुमित’, ओमप्रकाश पटेल, अमित पटेल ‘रिंकू’, शिवशंकर पटेल, डॉ. राजेश पटेल, राहुल कुमार, चंदन सिंह पटेल, श्रीराम गुप्ता, अजय पटेल, रमेश विश्वकर्मा, अमित सिंह ‘पीयूष’ सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत सारनाथ पुलिस की ब

    दो पिस्टल, पांच जिंदा कारतूस, सात खोखे और एक मोटरसाइकिल बरामद, हृदयपुर अंडरपास से हुई गिरफ्तारी   रिपोर्ट : विवेक राय SHREE 7NEWS, वाराणसी। जनपद में चोरी, लूट तथा अवैध…

    पेयजल संकट से परेशान रामनगरवासियों ने जोनल अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

    संगत मैदान व रामपुर क्षेत्र में नियमित जलापूर्ति बहाल करने की मांग, समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी   रिपोर्ट : विवेक राय SHREE 7NEWS, रामनगर। भीषण गर्मी के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भदोही के व्यवसायी राजेंद्र मौर्य का आकस्मिक निधन, शोक की लहर

    भदोही के व्यवसायी राजेंद्र मौर्य का आकस्मिक निधन, शोक की लहर

    ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत सारनाथ पुलिस की ब

    ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत सारनाथ पुलिस की ब

    पेयजल संकट से परेशान रामनगरवासियों ने जोनल अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

    पेयजल संकट से परेशान रामनगरवासियों ने जोनल अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

    तजाकिस्तान में कांस्य पदक जीतकर लौटी काशी की बेटी प्रीति पटेल का हुआ सम्मान

    तजाकिस्तान में कांस्य पदक जीतकर लौटी काशी की बेटी प्रीति पटेल का हुआ सम्मान

    चोलापुर के अमर शहीदों को मिलेगी राष्ट्रीय पहचान, संस्कृति मंत्रालय ने बढ़ाया कदम

    चोलापुर के अमर शहीदों को मिलेगी राष्ट्रीय पहचान, संस्कृति मंत्रालय ने बढ़ाया कदम

    तिलक, पुष्प और मुस्कान के साथ हुआ नन्ही कलियों का अभिनंदन

    तिलक, पुष्प और मुस्कान के साथ हुआ नन्ही कलियों का अभिनंदन