श्रावण मेले की तैयारियों का डीसीपी-एडीसीपी ने लिया जायजा, मार्कण्डेय महादेव मंदिर में किया निरीक्षण

व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के दिए निर्देश, अधिकारियों ने बाबा मार्कण्डेय महादेव का जलाभिषेक कर लिया आशीर्वाद

 

रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय 

चौबेपुर (वाराणसी)। आगामी श्रावण मेले को सकुशल एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से शनिवार को पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने कैथी स्थित प्राचीन मार्कण्डेय महादेव मंदिर का निरीक्षण किया। इस दौरान डीसीपी प्रमोद कुमार एवं एडीसीपी लिपि नगायच ने मंदिर परिसर और आसपास की व्यवस्थाओं का विस्तृत जायजा लिया।

 

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने श्रद्धालुओं की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए यातायात व्यवस्था, शौचालय, साफ-सफाई, सुरक्षा प्रबंध, बैरिकेडिंग तथा मंदिर परिसर की अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। उन्होंने संबंधित विभागों एवं अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं समय रहते दुरुस्त करने के निर्देश दिए, ताकि सावन मेले के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

 

निरीक्षण के उपरांत डीसीपी प्रमोद कुमार एवं एडीसीपी लिपि नगायच ने मंदिर में विधि-विधान के साथ बाबा मार्कण्डेय महादेव का दर्शन-पूजन एवं जलाभिषेक कर प्रदेश और जनकल्याण की कामना की। मंदिर के मुख्य पुजारी मुन्ना गुरु ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा-अर्चना संपन्न कराई।

 

इस अवसर पर मुन्ना गुरु, लालू गिरी, अजय गिरी सहित मंदिर समिति के सदस्य एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। अधिकारियों ने सभी से मेले को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने में सहयोग की अपील भी की।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    भाजपा के मजबूत सिपाही थे भोला नाथ उपाध्याय : डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय

    पूर्व केंद्रीय मंत्री ने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर बंधाया ढांढस, संगठन के प्रति निष्ठा को किया याद     रिपोर्ट : वीरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर (वाराणसी)। भाजपा के समर्पित…

    भाजपा नेता विंध्यवासिनी उपाध्याय को श्रद्धांजलि, शोकसभा में याद किया व्यक्तित्व

    मुनारी बाजार में आयोजित सभा में नेताओं ने तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर व्यक्त की संवेदना     रिपोर्ट : वीरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर (वाराणसी)। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भाजपा के मजबूत सिपाही थे भोला नाथ उपाध्याय : डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय

    भाजपा के मजबूत सिपाही थे भोला नाथ उपाध्याय : डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय

    भाजपा नेता विंध्यवासिनी उपाध्याय को श्रद्धांजलि, शोकसभा में याद किया व्यक्तित्व

    भाजपा नेता विंध्यवासिनी उपाध्याय को श्रद्धांजलि, शोकसभा में याद किया व्यक्तित्व

    तीन माह से कमीशन का भुगतान अटका, कोटेदारों में बढ़ा आक्रोश

    तीन माह से कमीशन का भुगतान अटका, कोटेदारों में बढ़ा आक्रोश

    लोलार्क षष्ठी को लेकर पुलिस कमिश्नर ने संभाली सुरक्षा की कमान

    लोलार्क षष्ठी को लेकर पुलिस कमिश्नर ने संभाली सुरक्षा की कमान

    चैन चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

    चैन चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

    दुकानों में चोरी का आरोपी गिरफ्तार, सामान और नकदी बरामद

    दुकानों में चोरी का आरोपी गिरफ्तार, सामान और नकदी बरामद