पेयजल संकट से परेशान रामनगरवासियों ने जोनल अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

संगत मैदान व रामपुर क्षेत्र में नियमित जलापूर्ति बहाल करने की मांग, समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी

 

रिपोर्ट : विवेक राय

SHREE 7NEWS, रामनगर। भीषण गर्मी के बीच लंबे समय से पेयजल संकट से जूझ रहे संगत मैदान और रामपुर क्षेत्र के निवासियों ने समस्या के स्थायी समाधान की मांग को लेकर जोनल अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। क्षेत्रवासियों ने कहा कि कई महीनों से नियमित जलापूर्ति बाधित है, जिससे लोगों को गंभीर कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

 

ज्ञापन में बताया गया कि अप्रैल माह से क्षेत्र के लगभग सभी घरों में पानी की आपूर्ति सुचारु रूप से नहीं हो पा रही है। इसके चलते लोगों को पेयजल के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है और भीषण गर्मी में स्थिति और भी विकट हो गई है। नागरिकों ने तत्काल राहत के लिए पानी के टैंकरों की व्यवस्था कराने तथा स्थायी समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की।

 

क्षेत्रवासियों का कहना है कि इस समस्या को लेकर कई बार संबंधित अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं हुई है। उन्होंने जोनल अधिकारी से शीघ्र कार्रवाई की अपेक्षा जताते हुए कहा कि आम जनता को मूलभूत सुविधा से वंचित नहीं रखा जा सकता।

 

निवासियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही पेयजल संकट का समाधान नहीं किया गया तो क्षेत्रवासी लोकतांत्रिक तरीके से व्यापक जनआंदोलन करने को विवश होंगे।

 

ज्ञापन सौंपने के दौरान क्षेत्र के आशुतोष श्रीवास्तव, विकास राज विकी, संगीता सिंह, सुनील गुप्ता ‘लाला’, आशीष गुप्ता, राहुल चौरसिया, सुनील कनौजिया, राजेश गुप्ता समेत संगत मैदान और रामपुर क्षेत्र के अनेक लोग उपस्थित रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    सिगरा में जुए के फड़ पर छापा, 47 लोग हिरासत में

    बंद फ्लैट का दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंची पुलिस, लाखों की नकदी और जुआ खेलने का सामान मिलने का दावा     विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। सिगरा थाना क्षेत्र में बुधवार…

    लंका पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर बाइक चोर, चार मोटरसाइकिल बरामद

    सीसीटीवी और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद से हुई गिरफ्तारी, सामने घाट पुल के नीचे से पकड़ा गया आरोपी     रिपोर्ट : वीरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। लंका थाना पुलिस ने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सिगरा में जुए के फड़ पर छापा, 47 लोग हिरासत में

    सिगरा में जुए के फड़ पर छापा, 47 लोग हिरासत में

    लंका पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर बाइक चोर, चार मोटरसाइकिल बरामद

    लंका पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर बाइक चोर, चार मोटरसाइकिल बरामद

    प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर मोहनसराय में सेवा संकल्प बाइक यात्रा का स्वागत

    प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर मोहनसराय में सेवा संकल्प बाइक यात्रा का स्वागत

    प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर मां गंगा को अर्पित की 76 मीटर लंबी चुनरी

    प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर मां गंगा को अर्पित की 76 मीटर लंबी चुनरी

    चंद्रावती विद्यालय में ढोल-नगाड़ों के बीच मना पीएम मोदी का जन्मदिन

    चंद्रावती विद्यालय में ढोल-नगाड़ों के बीच मना पीएम मोदी का जन्मदिन

    मोदी के जन्मदिन पर प्रह्लाद घाट में गूंजा हनुमान चालीसा

    मोदी के जन्मदिन पर प्रह्लाद घाट में गूंजा हनुमान चालीसा