ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत सारनाथ पुलिस की ब

दो पिस्टल, पांच जिंदा कारतूस, सात खोखे और एक मोटरसाइकिल बरामद, हृदयपुर अंडरपास से हुई गिरफ्तारी

 

रिपोर्ट : विवेक राय

SHREE 7NEWS, वाराणसी। जनपद में चोरी, लूट तथा अवैध शस्त्र एवं कारतूस की आपूर्ति पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सारनाथ पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। ऑपरेशन चक्रव्यूह के अंतर्गत चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक युवक को अवैध हथियारों और कारतूसों के साथ गिरफ्तार किया है।

 

पुलिस उपायुक्त वरुणापार प्रमोद कुमार एवं अपर पुलिस उपायुक्त लिपि नागयाच के निर्देशन तथा सहायक पुलिस आयुक्त सारनाथ विदूष सक्सेना के नेतृत्व में थाना प्रभारी पंकज कुमार त्रिपाठी की टीम ने मंगलवार को हृदयपुर अंडरपास के समीप घेराबंदी कर आरोपी को दबोच लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से दो अवैध पिस्टल, चार जिंदा कारतूस .32 बोर, सात खोखे, एक जिंदा कारतूस 9 एमएम तथा घटना में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल बरामद की गई।

 

गिरफ्तार आरोपी की पहचान बृजेश मिश्रा पुत्र कमलेश चंद्र मिश्रा निवासी हिरामनपुर, थाना सारनाथ के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था। मुखबिर से सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया।

 

पुलिस उपायुक्त वरुणापार प्रमोद कुमार ने बताया कि जनपद में अपराध एवं अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत लगातार कार्रवाई की जा रही है। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए उसे न्यायालय में प्रस्तुत कर जेल भेज दिया गया।

 

गिरफ्तारी करने वाली टीम में थाना प्रभारी सारनाथ पंकज कुमार त्रिपाठी, उपनिरीक्षक जितेंद्र पाल सिंह, उपनिरीक्षक बुद्धराज प्रजापति, उपनिरीक्षक अनुज कुमार शुक्ला, उपनिरीक्षक अमरजीत कुमार, मुख्य आरक्षी दिलीप यादव, आरक्षी पंकज सिंह, सुमित कुमार, मुन्ना यादव एवं आशुतोष तिवारी शामिल रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    सिगरा में जुए के फड़ पर छापा, 47 लोग हिरासत में

    बंद फ्लैट का दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंची पुलिस, लाखों की नकदी और जुआ खेलने का सामान मिलने का दावा     विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। सिगरा थाना क्षेत्र में बुधवार…

    लंका पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर बाइक चोर, चार मोटरसाइकिल बरामद

    सीसीटीवी और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद से हुई गिरफ्तारी, सामने घाट पुल के नीचे से पकड़ा गया आरोपी     रिपोर्ट : वीरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। लंका थाना पुलिस ने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सिगरा में जुए के फड़ पर छापा, 47 लोग हिरासत में

    सिगरा में जुए के फड़ पर छापा, 47 लोग हिरासत में

    लंका पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर बाइक चोर, चार मोटरसाइकिल बरामद

    लंका पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर बाइक चोर, चार मोटरसाइकिल बरामद

    प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर मोहनसराय में सेवा संकल्प बाइक यात्रा का स्वागत

    प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर मोहनसराय में सेवा संकल्प बाइक यात्रा का स्वागत

    प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर मां गंगा को अर्पित की 76 मीटर लंबी चुनरी

    प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर मां गंगा को अर्पित की 76 मीटर लंबी चुनरी

    चंद्रावती विद्यालय में ढोल-नगाड़ों के बीच मना पीएम मोदी का जन्मदिन

    चंद्रावती विद्यालय में ढोल-नगाड़ों के बीच मना पीएम मोदी का जन्मदिन

    मोदी के जन्मदिन पर प्रह्लाद घाट में गूंजा हनुमान चालीसा

    मोदी के जन्मदिन पर प्रह्लाद घाट में गूंजा हनुमान चालीसा