राजस्व व पुलिस टीम की संयुक्त कार्रवाई, गड्ढा भूमि से हटाया गया अतिक्रमण

न्यायालय के आदेश पर मछलीशहर तहसील प्रशासन ने कराई कब्जामुक्त कार्रवाई, सरकारी भूमि कराई मुक्त

 

रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय 

SHREE 7NEWS, मछलीशहर (जौनपुर)। तहसील क्षेत्र के बरईपार अंतर्गत ग्राम बटनहित, परगना घिसुआ में बुधवार को राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गड्ढा भूमि से अतिक्रमण हटाकर सरकारी भूमि को कब्जामुक्त कराया।

 

राजस्व विभाग के अनुसार न्यायालय जिलाधिकारी जौनपुर के वाद संख्या D202414360001097 (पन्नालाल बनाम सरकार) तथा तहसीलदार मछलीशहर के वाद संख्या T202314360300184 में पारित आदेशों के अनुपालन में आराजी संख्या 486, रकबा 0.0240 हेक्टेयर गड्ढा भूमि पर यह कार्रवाई की गई।

 

प्रशासन की मौजूदगी में भूमि पर किए गए अवैध कब्जे को हटाया गया और सरकारी अभिलेखों के अनुरूप भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। अभियान के दौरान कानूनगो हरिलाल, लेखपाल अमर बहादुर, लेखपाल सौरभ सिंह तथा पुलिस बल मौजूद रहा।

 

प्रभारी नायब तहसीलदार हुसैन अहमद ने बताया कि न्यायालय के आदेशों के अनुपालन में पूरी कार्रवाई नियमानुसार संपन्न कराई गई है और सरकारी भूमि को अतिक्रमण से मुक्त करा लिया गया है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    जौनपुर में अपराधियों के हौसले पर सवाल, सख्ती के बावजूद क्यों नहीं थम रही वारदातें?

    29 थानों में पुलिस की कार्रवाई और लगातार गिरफ्तारियों के बीच बढ़ती हिंसक घटनाएं बनी चिंता का विषय, रामदयालगंज हत्याकांड ने फिर खड़े किए कानून-व्यवस्था पर सवाल     रिपोर्ट…

    विशाल यादव हत्याकांड ने पकड़ा सियासी रंग, विधायक लकी यादव ने आरोपों को बताया साजिश

    मृतक के स्वजन ने लगाए हत्या की साजिश और आरोपितों को संरक्षण देने के आरोप, विधायक ने निष्पक्ष जांच के लिए डीजीपी से शिकायत की बात कही     रिपोर्ट…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सिगरा में जुए के फड़ पर छापा, 47 लोग हिरासत में

    सिगरा में जुए के फड़ पर छापा, 47 लोग हिरासत में

    लंका पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर बाइक चोर, चार मोटरसाइकिल बरामद

    लंका पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर बाइक चोर, चार मोटरसाइकिल बरामद

    प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर मोहनसराय में सेवा संकल्प बाइक यात्रा का स्वागत

    प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर मोहनसराय में सेवा संकल्प बाइक यात्रा का स्वागत

    प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर मां गंगा को अर्पित की 76 मीटर लंबी चुनरी

    प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर मां गंगा को अर्पित की 76 मीटर लंबी चुनरी

    चंद्रावती विद्यालय में ढोल-नगाड़ों के बीच मना पीएम मोदी का जन्मदिन

    चंद्रावती विद्यालय में ढोल-नगाड़ों के बीच मना पीएम मोदी का जन्मदिन

    मोदी के जन्मदिन पर प्रह्लाद घाट में गूंजा हनुमान चालीसा

    मोदी के जन्मदिन पर प्रह्लाद घाट में गूंजा हनुमान चालीसा