योगाभ्यास से दिया स्वस्थ एवं संतुलित जीवन का संदेश

मड़ियाहूं विधायक डॉ. आर. के. पटेल के साथ रामपुर ब्लॉक में जनप्रतिनिधियों व गणमान्य लोगों ने किया योग

 

रिपोर्ट : विशेष संवाददाता

रामपुर (जौनपुर)। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर विधानसभा मड़ियाहूं क्षेत्र के विकास खंड रामपुर परिसर में योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान मड़ियाहूं के विधायक डॉ. आर. के. पटेल ने क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के साथ सामूहिक योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवन का संदेश दिया।

कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी रामपुर सहित क्षेत्र के संभ्रांत एवं सम्मानित लोगों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ शरीर, शांत मन और संतुलित जीवन का आधार है। नियमित योग को दिनचर्या में शामिल कर व्यक्ति न केवल स्वयं को निरोग रख सकता है, बल्कि एक स्वस्थ एवं सशक्त समाज के निर्माण में भी महत्वपूर्ण योगदान दे सकता है।

इस अवसर पर अधिवक्ता अभिषेक उपाध्याय एवं भाजपा जिला महासचिव तथा मछलीशहर प्रभारी नितेश पाठक ने उपस्थित सभी सम्मानित नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए योग को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

“योगः कर्मसु कौशलम्, निरोग जीवनं परमं सुखम्” के संदेश के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    राजस्व व पुलिस टीम की संयुक्त कार्रवाई, गड्ढा भूमि से हटाया गया अतिक्रमण

    न्यायालय के आदेश पर मछलीशहर तहसील प्रशासन ने कराई कब्जामुक्त कार्रवाई, सरकारी भूमि कराई मुक्त   रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय  SHREE 7NEWS, मछलीशहर (जौनपुर)। तहसील क्षेत्र के बरईपार अंतर्गत ग्राम बटनहित,…

    पल्टूपुर में फिर गरमाया जमीन विवाद, बाउंड्रीवाल ढहाने का वीडियो वायरल

    पैमाइश के बाद खेत की जुताई कराने पहुंचे परिवार का विरोध, दोनों पक्षों के बीच जमकर हंगामा   रिपोर्ट : अभिषेक उपाध्याय SHREE 7NEWS, बरसठी (जौनपुर)। बरसठी थाना क्षेत्र के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वृद्धजनों एवं दिव्यांगजनों के लिए सहायक उपकरण पंजीकरण शिविर आयोजित

    वृद्धजनों एवं दिव्यांगजनों के लिए सहायक उपकरण पंजीकरण शिविर आयोजित

    रामनगर में विकास को मिली रफ्तार, विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने 49 लाख की लागत से तीन गलियों के निर्माण कार्यों का किया शिलान्यास

    रामनगर में विकास को मिली रफ्तार, विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने 49 लाख की लागत से तीन गलियों के निर्माण कार्यों का किया शिलान्यास

    नमो घाट पर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व संध्या पर भव्य योग शिविर का आयोजन

    नमो घाट पर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व संध्या पर भव्य योग शिविर का आयोजन

    बड़ागांव ब्लॉक में चला विशेष स्वच्छता अभियान

    बड़ागांव ब्लॉक में चला विशेष स्वच्छता अभियान

    योगाभ्यास से दिया स्वस्थ एवं संतुलित जीवन का संदेश

    योगाभ्यास से दिया स्वस्थ एवं संतुलित जीवन का संदेश

    आधुनिक बास्केटबॉल कोर्ट का लोकार्पण, ट्रैफिक बूथ का भी हुआ उद्घाटन

    आधुनिक बास्केटबॉल कोर्ट का लोकार्पण, ट्रैफिक बूथ का भी हुआ उद्घाटन