आजाद बिंद हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

आर्थिक युवा बिंद महासभा ने आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई, परिवार को आर्थिक सहायता और नौकरी की उठाई मांग

 

SHREE 7NEWS, चंदौली। आजाद बिंद हत्याकांड को लेकर आर्थिक युवा बिंद महासभा ने गुरुवार को न्याय की मांग को लेकर प्रदर्शन किया और जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। संगठन ने घटना को संगठित अपराध का परिणाम बताते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

महासभा ने ज्ञापन में कहा कि पीड़ित परिवार और ग्रामीणों की मांग है कि हत्या में शामिल सभी आरोपियों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध कठोरतम कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके और समाज में कानून का संदेश जाए।

संगठन ने मृतक के परिजनों को पांच करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता देने तथा परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी उपलब्ध कराने की मांग उठाई। महासभा का कहना है कि आजाद बिंद परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे, जिनके निधन से परिवार आर्थिक संकट में आ गया है।

ज्ञापन में मृतक की बहन सौम्या बिंद की शिक्षा एवं भविष्य को ध्यान में रखते हुए उसके लिए रोजगार की व्यवस्था किए जाने की मांग की गई। संगठन ने यह भी आरोप लगाया कि कुछ तत्व संगठित आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त हैं, जिनके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट समेत कठोर कानूनों के तहत कार्रवाई की जानी चाहिए।

महासभा के पदाधिकारियों ने कहा कि पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए संगठन लगातार आवाज उठाता रहेगा और आवश्यकता पड़ने पर व्यापक आंदोलन भी किया जाएगा।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    बाबा कीनाराम जन्मोत्सव में पहुंचे विधायक सुशील सिंह, लिया आशीर्वाद

    रामगढ़ मठ में हवन-पूजन कर विधायक ने की क्षेत्र के विकास की घोषणा, अगले वर्ष बाबा कीनाराम की भव्य प्रतिमा स्थापित कराने का दिया आश्वासन     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप…

    सरकारी विद्यालय बना उत्कृष्ट शिक्षा का केंद्र, कॉन्वेंट स्कूलों को दे रहा कड़ी चुनौती

    चंदौली के परोरवा कंपोजिट विद्यालय में आधुनिक शिक्षा के साथ संस्कारों पर भी विशेष जोर, लगभग एक हजार छात्र कर रहे अध्ययन   रिपोर्ट विवेक राय  रामनगर (चंदौली)। आज के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सिगरा में जुए के फड़ पर छापा, 47 लोग हिरासत में

    सिगरा में जुए के फड़ पर छापा, 47 लोग हिरासत में

    लंका पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर बाइक चोर, चार मोटरसाइकिल बरामद

    लंका पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर बाइक चोर, चार मोटरसाइकिल बरामद

    प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर मोहनसराय में सेवा संकल्प बाइक यात्रा का स्वागत

    प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर मोहनसराय में सेवा संकल्प बाइक यात्रा का स्वागत

    प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर मां गंगा को अर्पित की 76 मीटर लंबी चुनरी

    प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर मां गंगा को अर्पित की 76 मीटर लंबी चुनरी

    चंद्रावती विद्यालय में ढोल-नगाड़ों के बीच मना पीएम मोदी का जन्मदिन

    चंद्रावती विद्यालय में ढोल-नगाड़ों के बीच मना पीएम मोदी का जन्मदिन

    मोदी के जन्मदिन पर प्रह्लाद घाट में गूंजा हनुमान चालीसा

    मोदी के जन्मदिन पर प्रह्लाद घाट में गूंजा हनुमान चालीसा