जंगल में भालू के हमले से युवक की मौत, जांच में जुटी पुलिस

जयमोहनी रेंज के जंगल में लकड़ी लेने गया था युवक, क्षत-विक्षत हालत में मिला शव

 

SHREE 7NEWS, नौगढ़ (चंदौली)। थाना क्षेत्र के विशेषरपुर गांव निवासी राजू वनवासी (28) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। ग्रामीणों का दावा है कि युवक की मौत जंगली भालू के हमले में हुई है। घटना के बाद पुलिस और वन विभाग की टीम मामले की जांच में जुट गई है।

बताया गया कि विशेषरपुर गांव निवासी राजू पुत्र रामसूरत वनवासी बुधवार दोपहर जयमोहनी रेंज के जंगल में सूखी जलावन लकड़ी लेने गया था। देर शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजन चिंतित थे। गुरुवार सुबह ग्रामीणों ने जंगल के खीरीगढ़ वन क्षेत्र स्थित पश्चिमी जयमोहनी कम्पार्टमेंट संख्या-10 में उसका शव पड़े होने की सूचना दी।

सूचना पर पहुंचे परिजनों ने राजू का शव क्षत-विक्षत अवस्था में पाया। घटना की जानकारी मिलते ही नौगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

उपनिरीक्षक अभय सिंह ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर जीडी संख्या 39 में आवश्यक प्रविष्टि कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। वहीं, क्षेत्रीय वन अधिकारी जयमोहनी अमित कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि ग्रामीणों द्वारा भालू के हमले की आशंका जताई जा रही है, लेकिन किसी प्रत्यक्षदर्शी ने घटना नहीं देखी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी।

घटना के बाद क्षेत्र के ग्रामीणों में भय का माहौल है। लोगों ने वन विभाग से जंगली जानवरों की गतिविधियों पर निगरानी बढ़ाने और जंगल से सटे गांवों में सुरक्षा के प्रभावी इंतजाम करने की मांग की है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    बाबा कीनाराम जन्मोत्सव में पहुंचे विधायक सुशील सिंह, लिया आशीर्वाद

    रामगढ़ मठ में हवन-पूजन कर विधायक ने की क्षेत्र के विकास की घोषणा, अगले वर्ष बाबा कीनाराम की भव्य प्रतिमा स्थापित कराने का दिया आश्वासन     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप…

    सरकारी विद्यालय बना उत्कृष्ट शिक्षा का केंद्र, कॉन्वेंट स्कूलों को दे रहा कड़ी चुनौती

    चंदौली के परोरवा कंपोजिट विद्यालय में आधुनिक शिक्षा के साथ संस्कारों पर भी विशेष जोर, लगभग एक हजार छात्र कर रहे अध्ययन   रिपोर्ट विवेक राय  रामनगर (चंदौली)। आज के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सिगरा में जुए के फड़ पर छापा, 47 लोग हिरासत में

    सिगरा में जुए के फड़ पर छापा, 47 लोग हिरासत में

    लंका पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर बाइक चोर, चार मोटरसाइकिल बरामद

    लंका पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर बाइक चोर, चार मोटरसाइकिल बरामद

    प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर मोहनसराय में सेवा संकल्प बाइक यात्रा का स्वागत

    प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर मोहनसराय में सेवा संकल्प बाइक यात्रा का स्वागत

    प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर मां गंगा को अर्पित की 76 मीटर लंबी चुनरी

    प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर मां गंगा को अर्पित की 76 मीटर लंबी चुनरी

    चंद्रावती विद्यालय में ढोल-नगाड़ों के बीच मना पीएम मोदी का जन्मदिन

    चंद्रावती विद्यालय में ढोल-नगाड़ों के बीच मना पीएम मोदी का जन्मदिन

    मोदी के जन्मदिन पर प्रह्लाद घाट में गूंजा हनुमान चालीसा

    मोदी के जन्मदिन पर प्रह्लाद घाट में गूंजा हनुमान चालीसा