औराई की जनसमस्याओं को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

चीनी मिल संचालन, ट्रॉमा सेंटर में विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति समेत 15 मांगों को लेकर एसडीएम औराई को दिया ज्ञापन

 

रिपोर्ट : अभिषेक उपाध्याय 

SHREE 7NEWS, भदोही। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष वसीम अंसारी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने औराई विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं के समाधान की मांग को लेकर प्रदर्शन किया और राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी औराई को सौंपा।

ज्ञापन में क्षेत्र की मूलभूत सुविधाओं और विकास से जुड़े 15 प्रमुख मुद्दों को उठाया गया। कांग्रेस नेताओं ने औराई चीनी मिल के पुनः संचालन, ट्रॉमा सेंटर में विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति, कोइरौना में अंडरपास अथवा ओवरब्रिज निर्माण, रेलवे ओवरब्रिज के निर्माण, जर्जर सड़कों के पुनर्निर्माण, बंद पड़े नलकूपों की मरम्मत, नालियों के निर्माण तथा रोडवेज बसों के नियमित ठहराव की मांग की।

कांग्रेस पदाधिकारियों का कहना था कि लंबे समय से क्षेत्र की समस्याओं की अनदेखी की जा रही है, जिससे आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने जनहित से जुड़े मामलों पर शीघ्र कार्रवाई की मांग करते हुए चेतावनी दी कि समस्याओं के समाधान में विलंब होने पर आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

इस दौरान पंडित दीनानाथ दुबे, दिलीप मिश्रा, राजेश्वर दुबे, मुशीर इकबाल, जफर खान, अवधेश पाठक, राजाराम दुबे, रमाशंकर बिंद, शिवपूजन मिश्रा, महेश चंद्र मिश्रा, सुरेश चौहान, लक्ष्मी शंकर चौबे, राजेंद्र प्रसाद मौर्य, जजलाल राय, नाजिम अली, संजय जायसवाल, स्वालेह अंसारी, उपेंद्र कुमार भारती, अजय कुमार प्रजापति, शमशीर अहमद, सत्येंद्र दुबे, मृत्युंजय सिंह, शक्ति मिश्रा, विशाल गौतम, धीरज पाल, राकेश पाल, वंशीधर शुक्ल समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    भदोही में विश्व हिंदू महासंघ ने निकाली श्रीकृष्ण भव्य शोभायात्रा

    राष्ट्रीय संत ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ जी की 12वीं पुण्यतिथि पर आयोजित हुआ कार्यक्रम, विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों के प्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल     रिपोर्ट…

    भदोही में आज निकलेगी श्रीकृष्ण शोभायात्रा, आयोजन की तैयारियां पूरी

    राष्ट्रीय संत ब्रह्मलीन महंत अवैद्यनाथ की 12वीं पुण्यतिथि पर कार्यक्रम; राजपुरा कॉलोनी से शाम पांच बजे निकलेगी यात्रा   रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय  भदोही। राष्ट्रीय संत एवं गोरक्षपीठ से जुड़े रहे…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सिगरा में जुए के फड़ पर छापा, 47 लोग हिरासत में

    सिगरा में जुए के फड़ पर छापा, 47 लोग हिरासत में

    लंका पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर बाइक चोर, चार मोटरसाइकिल बरामद

    लंका पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर बाइक चोर, चार मोटरसाइकिल बरामद

    प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर मोहनसराय में सेवा संकल्प बाइक यात्रा का स्वागत

    प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर मोहनसराय में सेवा संकल्प बाइक यात्रा का स्वागत

    प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर मां गंगा को अर्पित की 76 मीटर लंबी चुनरी

    प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर मां गंगा को अर्पित की 76 मीटर लंबी चुनरी

    चंद्रावती विद्यालय में ढोल-नगाड़ों के बीच मना पीएम मोदी का जन्मदिन

    चंद्रावती विद्यालय में ढोल-नगाड़ों के बीच मना पीएम मोदी का जन्मदिन

    मोदी के जन्मदिन पर प्रह्लाद घाट में गूंजा हनुमान चालीसा

    मोदी के जन्मदिन पर प्रह्लाद घाट में गूंजा हनुमान चालीसा