विकसित भारत प्रदर्शनी में योजनाओं की मिली जानकारी, विभिन्न विभागों के स्टॉल बने आकर्षण का केंद्र

विधायक विपुल दुबे व सीडीओ बाल गोविंद शुक्ला ने फीता काटकर किया शुभारंभ, आमजन को दी गई सरकारी योजनाओं की जानकारी

 

रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय

SHREE 7NEWS, भदोही। विभूति नारायण राजकीय इंटर कॉलेज परिसर में जिला प्रशासन एवं सूचना विभाग द्वारा आयोजित विकसित भारत प्रदर्शनी के दूसरे दिन विधायक विपुल दुबे तथा मुख्य विकास अधिकारी बाल गोविंद शुक्ला ने फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन कर योजनाओं की जानकारी ली।

प्रदर्शनी में कृषि, स्वास्थ्य, शिक्षा, ग्रामीण विकास, समाज कल्याण, महिला एवं बाल विकास समेत विभिन्न विभागों ने अपने स्टॉल लगाकर केंद्र एवं प्रदेश सरकार की योजनाओं, उपलब्धियों और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की जानकारी आमजन तक पहुंचाई।

विधायक विपुल दुबे ने कहा कि विकसित भारत का सपना तभी साकार होगा, जब सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। उन्होंने लोगों से योजनाओं का अधिकाधिक लाभ उठाने की अपील की।

मुख्य विकास अधिकारी बाल गोविंद शुक्ला ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे विभिन्न योजनाओं के प्रति आमजन को अधिक से अधिक जागरूक करें, ताकि पात्र लोगों को योजनाओं का समुचित लाभ मिल सके।

प्रदर्शनी के दौरान किसानों को कृषि विभाग द्वारा आधुनिक खेती, उन्नत तकनीक तथा अनुदान योजनाओं की जानकारी दी गई। बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं, किसानों, महिलाओं और नागरिकों ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर विभिन्न विभागों की योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। कार्यक्रम में लोगों में विशेष उत्साह देखने को मिला।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    हनुमान बाग मंदिर में महाआरती व प्रसाद वितरण कार्यक्रम संपन्न

    राष्ट्रसंत अवैद्यनाथ जी की बारहवीं पुण्यतिथि पर विश्व हिंदू महासंघ के तत्वावधान में हुआ आयोजन     रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय भदोही। राष्ट्रसंत अवैद्यनाथ जी की बारहवीं पुण्यतिथि के अवसर पर…

    भदोही में विश्व हिंदू महासंघ ने निकाली श्रीकृष्ण भव्य शोभायात्रा

    राष्ट्रीय संत ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ जी की 12वीं पुण्यतिथि पर आयोजित हुआ कार्यक्रम, विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों के प्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल     रिपोर्ट…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    श्रीकृष्ण जन्मभूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग

    श्रीकृष्ण जन्मभूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग

    सिगरा पुलिस की कार्रवाई, 75 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार

    सिगरा पुलिस की कार्रवाई, 75 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार

    सेवा संकल्प अभियान के तहत सीएचसी चोलापुर में फल वितरण

    सेवा संकल्प अभियान के तहत सीएचसी चोलापुर में फल वितरण

    अंतिम पंक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता : विधायक त्रिभुवन राम

    अंतिम पंक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता : विधायक त्रिभुवन राम

    हनुमान बाग मंदिर में महाआरती व प्रसाद वितरण कार्यक्रम संपन्न

    हनुमान बाग मंदिर में महाआरती व प्रसाद वितरण कार्यक्रम संपन्न

    अपराध नियंत्रण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: एसएसपी

    अपराध नियंत्रण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: एसएसपी