बिजली के खंभे में उतरे करंट ने ली वृद्धा की जान, गांव में पसरा मातम

घर के बाहर हुई दर्दनाक घटना, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा; परिजनों में मचा कोहराम

 

 

रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय 

चौबेपुर (वाराणसी)। चौबेपुर थाना क्षेत्र के बहरामपुर गांव में सोमवार सुबह बिजली के खंभे में उतरे करंट की चपेट में आने से एक वृद्ध महिला की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुन्नी देवी (65 वर्ष), पत्नी स्वर्गीय मंगल प्रसाद धरकार, सोमवार सुबह लगभग 8:30 बजे घर से बच्चों के लिए आवश्यक सामान खरीदने निकली थीं। इसी दौरान घर के सामने लगे बिजली के खंभे में उतरे करंट की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गईं और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

 

मृतका अपने पीछे दो पुत्र और तीन पुत्रियों का भरा-पूरा परिवार छोड़ गई हैं। उनकी सभी पुत्रियों का विवाह हो चुका है। बड़े पुत्र दिनेश कुमार (35) एवं छोटे पुत्र बब्बू धरकार (30) दौरी बनाकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं।

 

घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

 

घटना के बाद परिजनों सहित ग्रामीणों में गहरा शोक और आक्रोश व्याप्त है। स्थानीय लोगों ने विद्युत व्यवस्था की नियमित जांच और सुरक्षा उपायों को मजबूत किए जाने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस प्रकार की दर्दनाक घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    सिगरा में जुए के फड़ पर छापा, 47 लोग हिरासत में

    बंद फ्लैट का दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंची पुलिस, लाखों की नकदी और जुआ खेलने का सामान मिलने का दावा     विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। सिगरा थाना क्षेत्र में बुधवार…

    लंका पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर बाइक चोर, चार मोटरसाइकिल बरामद

    सीसीटीवी और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद से हुई गिरफ्तारी, सामने घाट पुल के नीचे से पकड़ा गया आरोपी     रिपोर्ट : वीरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। लंका थाना पुलिस ने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सिगरा में जुए के फड़ पर छापा, 47 लोग हिरासत में

    सिगरा में जुए के फड़ पर छापा, 47 लोग हिरासत में

    लंका पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर बाइक चोर, चार मोटरसाइकिल बरामद

    लंका पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर बाइक चोर, चार मोटरसाइकिल बरामद

    प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर मोहनसराय में सेवा संकल्प बाइक यात्रा का स्वागत

    प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर मोहनसराय में सेवा संकल्प बाइक यात्रा का स्वागत

    प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर मां गंगा को अर्पित की 76 मीटर लंबी चुनरी

    प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर मां गंगा को अर्पित की 76 मीटर लंबी चुनरी

    चंद्रावती विद्यालय में ढोल-नगाड़ों के बीच मना पीएम मोदी का जन्मदिन

    चंद्रावती विद्यालय में ढोल-नगाड़ों के बीच मना पीएम मोदी का जन्मदिन

    मोदी के जन्मदिन पर प्रह्लाद घाट में गूंजा हनुमान चालीसा

    मोदी के जन्मदिन पर प्रह्लाद घाट में गूंजा हनुमान चालीसा