5 से 18 अगस्त तक मिलेगा निःशुल्क राशन, लाभार्थियों के लिए खाद्य विभाग ने जारी किया कार्यक्रम

अंत्योदय कार्डधारकों को 35 किलोग्राम और पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को प्रति यूनिट 5 किलोग्राम खाद्यान्न मिलेगा, सुबह-शाम निर्धारित समय पर होगा वितरण

 

रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय

वाराणसी। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (एनएफएसए) के तहत अगस्त माह के निःशुल्क खाद्यान्न वितरण का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। जिला पूर्ति अधिकारी, वाराणसी द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार जिले में 5 अगस्त से 18 अगस्त 2026 तक अंत्योदय एवं पात्र गृहस्थी राशन कार्डधारकों को निर्धारित अवधि में निःशुल्क खाद्यान्न उपलब्ध कराया जाएगा।

 

जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि अंत्योदय अन्न योजना के लाभार्थियों को प्रति राशन कार्ड 35 किलोग्राम खाद्यान्न, जिसमें 10 किलोग्राम गेहूं एवं 25 किलोग्राम चावल शामिल हैं, निःशुल्क वितरित किए जाएंगे। वहीं पात्र गृहस्थी योजना के तहत प्रत्येक यूनिट पर 5 किलोग्राम खाद्यान्न, जिसमें 1 किलोग्राम गेहूं एवं 4 किलोग्राम चावल शामिल है, निःशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा।

 

विभाग के अनुसार राशन वितरण प्रतिदिन सुबह 8:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक तथा दोपहर 2:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक जिले की सभी उचित दर की दुकानों पर किया जाएगा।

 

जिला पूर्ति अधिकारी ने सभी पात्र लाभार्थियों से निर्धारित अवधि के भीतर अपना राशन प्राप्त करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि 18 अगस्त के बाद खाद्यान्न वितरण केवल आधार आधारित मोबाइल ओटीपी सत्यापन के माध्यम से ही किया जाएगा। इसलिए सभी लाभार्थी समय रहते अपना निःशुल्क राशन अवश्य प्राप्त कर लें।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    सिगरा में जुए के फड़ पर छापा, 47 लोग हिरासत में

    बंद फ्लैट का दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंची पुलिस, लाखों की नकदी और जुआ खेलने का सामान मिलने का दावा     विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। सिगरा थाना क्षेत्र में बुधवार…

    लंका पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर बाइक चोर, चार मोटरसाइकिल बरामद

    सीसीटीवी और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद से हुई गिरफ्तारी, सामने घाट पुल के नीचे से पकड़ा गया आरोपी     रिपोर्ट : वीरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। लंका थाना पुलिस ने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सिगरा में जुए के फड़ पर छापा, 47 लोग हिरासत में

    सिगरा में जुए के फड़ पर छापा, 47 लोग हिरासत में

    लंका पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर बाइक चोर, चार मोटरसाइकिल बरामद

    लंका पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर बाइक चोर, चार मोटरसाइकिल बरामद

    प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर मोहनसराय में सेवा संकल्प बाइक यात्रा का स्वागत

    प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर मोहनसराय में सेवा संकल्प बाइक यात्रा का स्वागत

    प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर मां गंगा को अर्पित की 76 मीटर लंबी चुनरी

    प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर मां गंगा को अर्पित की 76 मीटर लंबी चुनरी

    चंद्रावती विद्यालय में ढोल-नगाड़ों के बीच मना पीएम मोदी का जन्मदिन

    चंद्रावती विद्यालय में ढोल-नगाड़ों के बीच मना पीएम मोदी का जन्मदिन

    मोदी के जन्मदिन पर प्रह्लाद घाट में गूंजा हनुमान चालीसा

    मोदी के जन्मदिन पर प्रह्लाद घाट में गूंजा हनुमान चालीसा