डाक विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर 10 लाख की ठगी, कोर्ट के आदेश पर चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

फर्जी नियुक्ति पत्र देकर वर्षों तक गुमराह करते रहे आरोपी, रकम मांगने पर मारपीट और जान से मारने की धमकी का आरोप

 

रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय

SHREE 7NEWS, चौबेपुर (वाराणसी)। चौबेपुर थाना क्षेत्र के व्यासपुर गांव निवासी एक युवक से डाक विभाग में शाखा डाकपाल (बीपीएम) की नौकरी दिलाने के नाम पर 10 लाख 20 हजार रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस से अपेक्षित कार्रवाई न होने पर पीड़ित ने न्यायालय की शरण ली, जिसके आदेश पर चौबेपुर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

व्यासपुर निवासी अम्बरीश चौबे ने आरोप लगाया कि उनके रिश्तेदार प्रिंस दूबे ने अपने साले के डाक विभाग में निरीक्षक पद पर तैनात होने का हवाला देते हुए बीपीएम की नौकरी दिलाने का भरोसा दिया। इसके लिए 10 से 15 लाख रुपये खर्च होने की बात कही गई। नौकरी की उम्मीद में अम्बरीश ने कर्ज लेकर 10 लाख 20 हजार रुपये आरोपियों को सौंप दिए।

 

पीड़ित के अनुसार आरोपियों ने डाक विभाग का कथित नियुक्ति पत्र (कॉल लेटर) भी उपलब्ध कराया, लेकिन बाद में वह फर्जी निकला। काफी समय तक आश्वासन मिलने के बाद जब उन्हें ठगी का एहसास हुआ तो उन्होंने अपनी रकम वापस मांगनी शुरू की।

 

अम्बरीश चौबे का आरोप है कि करीब चार वर्ष बाद जब उन्होंने रुपये वापस मांगे तो आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। प्रारंभ में पुलिस द्वारा मामले को गंभीरता से न लेने पर उन्होंने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया।

 

न्यायालय के आदेश पर चौबेपुर पुलिस ने महाराजगंज निवासी प्रिंस दूबे, उनकी पत्नी उमा दूबे, सिद्धार्थनगर निवासी अनूप त्रिपाठी उर्फ मोलू तथा कलावती देवी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मामले की जांच वरिष्ठ उपनिरीक्षक राजेंद्र प्रसाद यादव को सौंपी गई है।

 

प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र कुमार सोनकर ने बताया कि न्यायालय के आदेश के अनुपालन में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और मामले की गहन जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    सिगरा में जुए के फड़ पर छापा, 47 लोग हिरासत में

    बंद फ्लैट का दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंची पुलिस, लाखों की नकदी और जुआ खेलने का सामान मिलने का दावा     विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। सिगरा थाना क्षेत्र में बुधवार…

    लंका पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर बाइक चोर, चार मोटरसाइकिल बरामद

    सीसीटीवी और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद से हुई गिरफ्तारी, सामने घाट पुल के नीचे से पकड़ा गया आरोपी     रिपोर्ट : वीरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। लंका थाना पुलिस ने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हनुमान बाग मंदिर में महाआरती व प्रसाद वितरण कार्यक्रम संपन्न

    हनुमान बाग मंदिर में महाआरती व प्रसाद वितरण कार्यक्रम संपन्न

    अपराध नियंत्रण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: एसएसपी

    अपराध नियंत्रण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: एसएसपी

    सिगरा में जुए के फड़ पर छापा, 47 लोग हिरासत में

    सिगरा में जुए के फड़ पर छापा, 47 लोग हिरासत में

    लंका पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर बाइक चोर, चार मोटरसाइकिल बरामद

    लंका पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर बाइक चोर, चार मोटरसाइकिल बरामद

    प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर मोहनसराय में सेवा संकल्प बाइक यात्रा का स्वागत

    प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर मोहनसराय में सेवा संकल्प बाइक यात्रा का स्वागत

    प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर मां गंगा को अर्पित की 76 मीटर लंबी चुनरी

    प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर मां गंगा को अर्पित की 76 मीटर लंबी चुनरी