वाहन की टक्कर से गिरी विद्यालय की चारदीवारी

आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत दर्ज, विद्यालय खुलने से पहले मरम्मत कराने की मांग

रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय

SHREE 7NEWS, चौबेपुर (वाराणसी)। चोलापुर विकास खंड के राजवारी संकुल अंतर्गत स्थित संविलियन विद्यालय भन्दहा कला की चारदीवारी का एक हिस्सा अज्ञात वाहन की टक्कर से क्षतिग्रस्त होकर गिर गया है। घटना के बाद विद्यालय में पढ़ने वाले नौनिहालों की सुरक्षा को लेकर अभिभावकों और ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है।

भन्दहा कला निवासी वल्लभाचार्य पाण्डेय ने मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल (आईजीआरएस) पर शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि विद्यालय के ठीक बगल से मुख्य सड़क गुजरती है। चारदीवारी टूट जाने के कारण छोटे बच्चों के अनजाने में सड़क की ओर निकल जाने की आशंका बनी हुई है, जिससे किसी भी समय गंभीर दुर्घटना हो सकती है।

उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि विद्यालय खुलने से पहले क्षतिग्रस्त चारदीवारी का पुनर्निर्माण कराया जाए, ताकि बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। ग्रामीणों का कहना है कि समय रहते मरम्मत नहीं कराई गई तो विद्यार्थियों के लिए खतरा बढ़ सकता है।

स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से मामले को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र आवश्यक कार्रवाई करने की अपील की है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    सिगरा में जुए के फड़ पर छापा, 47 लोग हिरासत में

    बंद फ्लैट का दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंची पुलिस, लाखों की नकदी और जुआ खेलने का सामान मिलने का दावा     विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। सिगरा थाना क्षेत्र में बुधवार…

    लंका पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर बाइक चोर, चार मोटरसाइकिल बरामद

    सीसीटीवी और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद से हुई गिरफ्तारी, सामने घाट पुल के नीचे से पकड़ा गया आरोपी     रिपोर्ट : वीरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। लंका थाना पुलिस ने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हनुमान बाग मंदिर में महाआरती व प्रसाद वितरण कार्यक्रम संपन्न

    हनुमान बाग मंदिर में महाआरती व प्रसाद वितरण कार्यक्रम संपन्न

    अपराध नियंत्रण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: एसएसपी

    अपराध नियंत्रण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: एसएसपी

    सिगरा में जुए के फड़ पर छापा, 47 लोग हिरासत में

    सिगरा में जुए के फड़ पर छापा, 47 लोग हिरासत में

    लंका पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर बाइक चोर, चार मोटरसाइकिल बरामद

    लंका पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर बाइक चोर, चार मोटरसाइकिल बरामद

    प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर मोहनसराय में सेवा संकल्प बाइक यात्रा का स्वागत

    प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर मोहनसराय में सेवा संकल्प बाइक यात्रा का स्वागत

    प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर मां गंगा को अर्पित की 76 मीटर लंबी चुनरी

    प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर मां गंगा को अर्पित की 76 मीटर लंबी चुनरी