पूर्व बीडीसी राधा देवी का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

मणिकर्णिका घाट पर हुआ अंतिम संस्कार, बड़े पुत्र अरविंद मिश्रा ‘सीताराम’ ने दी मुखाग्नि

SHREE 7NEWS, वाराणसी। बड़ागांव विकासखंड के कुड़ी ग्राम सभा की पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य (बीडीसी) एवं स्वर्गीय रमेश दत्त मिश्रा की पत्नी राधा देवी (66 वर्ष) का लंबी बीमारी के बाद गुरुवार को निधन हो गया। उनके निधन की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। वह अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गई हैं।

गुरुवार को उनके पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार वाराणसी के मणिकर्णिका घाट पर विधि-विधान के साथ किया गया। हिंडाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड, रेणुकूट में कार्यरत उनके छोटे पुत्र रविन्द्र मिश्रा के घर पहुंचने के बाद अंतिम यात्रा निकाली गई। मणिकर्णिका घाट पर उनके बड़े पुत्र अरविंद मिश्रा ‘सीताराम’ ने मुखाग्नि देकर अंतिम संस्कार की रस्म पूरी की।

शोकसभा में अखिलेश दत्त मिश्रा, मुनीश मिश्रा, इंद्रदत्त मिश्रा, विकास दत्त मिश्रा, प्रकाश दत्त मिश्रा, सतीश मिश्रा, मनीष मिश्रा, आशुतोष मिश्रा, शुभम, अर्पित, अंकित, प्रखर, शिखर, हरिओम सहित समस्त मिश्रा परिवार, रिश्तेदार, मित्रगण, ग्रामवासी एवं क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे और दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।

राधा देवी के निधन से परिवार के साथ-साथ क्षेत्र के लोगों में भी गहरा शोक व्याप्त है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    सिगरा में जुए के फड़ पर छापा, 47 लोग हिरासत में

    बंद फ्लैट का दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंची पुलिस, लाखों की नकदी और जुआ खेलने का सामान मिलने का दावा     विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। सिगरा थाना क्षेत्र में बुधवार…

    लंका पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर बाइक चोर, चार मोटरसाइकिल बरामद

    सीसीटीवी और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद से हुई गिरफ्तारी, सामने घाट पुल के नीचे से पकड़ा गया आरोपी     रिपोर्ट : वीरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। लंका थाना पुलिस ने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हनुमान बाग मंदिर में महाआरती व प्रसाद वितरण कार्यक्रम संपन्न

    हनुमान बाग मंदिर में महाआरती व प्रसाद वितरण कार्यक्रम संपन्न

    अपराध नियंत्रण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: एसएसपी

    अपराध नियंत्रण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: एसएसपी

    सिगरा में जुए के फड़ पर छापा, 47 लोग हिरासत में

    सिगरा में जुए के फड़ पर छापा, 47 लोग हिरासत में

    लंका पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर बाइक चोर, चार मोटरसाइकिल बरामद

    लंका पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर बाइक चोर, चार मोटरसाइकिल बरामद

    प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर मोहनसराय में सेवा संकल्प बाइक यात्रा का स्वागत

    प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर मोहनसराय में सेवा संकल्प बाइक यात्रा का स्वागत

    प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर मां गंगा को अर्पित की 76 मीटर लंबी चुनरी

    प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर मां गंगा को अर्पित की 76 मीटर लंबी चुनरी