रामनगर की बदहाली पर जनता में आक्रोश

सीवर का गंदा पानी, टूटी सड़कें और धूल-गड्ढों से परेशान लोग, समाधान की राह देख रहे नागरिक

 

रिपोर्ट : विवेक राय

SHREE 7NEWS, वाराणसी। रामनगर क्षेत्र की बदहाल व्यवस्था को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। बीते लगभग तीन महीनों से सीवर युक्त गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है, जिससे आमजन का जीवन प्रभावित हो रहा है। क्षेत्रीय नागरिकों और जनप्रतिनिधियों द्वारा कई बार शिकायत किए जाने के बावजूद अब तक समस्या का समाधान नहीं हो सका है।

गेल कंपनी द्वारा रामनगर बाजार के आसपास बिजली के तार बिछाने के लिए की गई खुदाई के बाद सड़कों की मरम्मत नहीं कराई गई है। इसके चलते जगह-जगह गड्ढे और धूल का गुबार बना हुआ है। दुकानदारों, व्यापारियों और राहगीरों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

बरसात का मौसम और मोहर्रम का पर्व नजदीक होने से लोगों की चिंता और बढ़ गई है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि अभी तक सीवर लाइनों की सफाई नहीं कराई गई है। ऐसे में बारिश के दौरान जलभराव और सीवर जाम की समस्या गंभीर रूप ले सकती है, जिससे आवागमन प्रभावित होगा।

रामनगर में सार्वजनिक शौचालयों की कमी को लेकर भी लोग लगातार शिकायत करते रहे हैं, लेकिन इस दिशा में भी कोई ठोस पहल दिखाई नहीं दे रही है। लोगों का कहना है कि मूलभूत सुविधाओं की अनदेखी के कारण क्षेत्रवासियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय नागरिक अपनी समस्याएं वार्ड के जनप्रतिनिधियों तक पहुंचाते हैं, लेकिन उच्च स्तर पर शिकायतों के बावजूद समाधान नहीं निकल पा रहा है। नगर निगम की कार्यप्रणाली को लेकर लोगों में असंतोष बढ़ रहा है और जनप्रतिनिधियों को भी जनता की नाराजगी का सामना करना पड़ रहा है।

वार्ड संख्या-65 के पार्षद रामकुमार यादव ने क्षेत्र की समस्याओं को गंभीर बताते हुए नगर आयुक्त को पत्र भेजकर शीघ्र समाधान की मांग की है। अब क्षेत्रवासियों की निगाहें प्रशासन की कार्रवाई पर टिकी हैं कि आखिर रामनगर की समस्याओं का समाधान कब तक हो सकेगा।

“आखिर रामनगर के साथ सौतेला व्यवहार क्यों किया जा रहा है और जनता की समस्याओं का समाधान कब होगा?”

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    सिगरा में जुए के फड़ पर छापा, 47 लोग हिरासत में

    बंद फ्लैट का दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंची पुलिस, लाखों की नकदी और जुआ खेलने का सामान मिलने का दावा     विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। सिगरा थाना क्षेत्र में बुधवार…

    लंका पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर बाइक चोर, चार मोटरसाइकिल बरामद

    सीसीटीवी और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद से हुई गिरफ्तारी, सामने घाट पुल के नीचे से पकड़ा गया आरोपी     रिपोर्ट : वीरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। लंका थाना पुलिस ने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हनुमान बाग मंदिर में महाआरती व प्रसाद वितरण कार्यक्रम संपन्न

    हनुमान बाग मंदिर में महाआरती व प्रसाद वितरण कार्यक्रम संपन्न

    अपराध नियंत्रण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: एसएसपी

    अपराध नियंत्रण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: एसएसपी

    सिगरा में जुए के फड़ पर छापा, 47 लोग हिरासत में

    सिगरा में जुए के फड़ पर छापा, 47 लोग हिरासत में

    लंका पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर बाइक चोर, चार मोटरसाइकिल बरामद

    लंका पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर बाइक चोर, चार मोटरसाइकिल बरामद

    प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर मोहनसराय में सेवा संकल्प बाइक यात्रा का स्वागत

    प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर मोहनसराय में सेवा संकल्प बाइक यात्रा का स्वागत

    प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर मां गंगा को अर्पित की 76 मीटर लंबी चुनरी

    प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर मां गंगा को अर्पित की 76 मीटर लंबी चुनरी