अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस से पूर्व सीआरपीएफ 95वीं बटालियन का भव्य योग शिविर

सारनाथ की पावन भूमि पर जवानों, अधिकारियों और नागरिकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास, स्वस्थ जीवन का दिया संदेश

 

रिपोर्ट : विवेक राय

SHREE 7NEWS, सारनाथ (वाराणसी)। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की 95वीं बटालियन द्वारा शुक्रवार को ऐतिहासिक एवं बौद्ध तीर्थस्थल सारनाथ में भव्य योग अभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य जवानों के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ करने के साथ-साथ समाज में योग के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।

 

यह योग शिविर 95वीं बटालियन के कमांडेंट राजेश्वर बालापुरकर के निर्देशन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पतंजलि योगपीठ के मुख्य योग प्रशिक्षक शैलेश बर्नवाल ने उपस्थित जवानों और नागरिकों को विभिन्न योगासनों एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया तथा उनके स्वास्थ्य संबंधी लाभों की जानकारी दी।

 

सुबह आयोजित सत्र में आयुष मंत्रालय द्वारा निर्धारित ‘कॉमन योग प्रोटोकॉल’ के अनुसार कपालभाति, अनुलोम-विलोम, भ्रामरी प्राणायाम के साथ ताड़ासन, वृक्षासन, वज्रासन एवं शवासन सहित कई योग मुद्राओं का अभ्यास कराया गया। इसके साथ ही ध्यान (मेडिटेशन) के माध्यम से मानसिक एकाग्रता और शांति का संदेश भी दिया गया।

 

इस अवसर पर कमांडेंट राजेश्वर बालापुरकर ने कहा कि सीआरपीएफ के जवान कठिन और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में देश की सेवा करते हैं। ऐसे में योग उन्हें शारीरिक रूप से स्वस्थ रखने के साथ मानसिक तनाव से मुक्ति दिलाकर सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि सारनाथ जैसी आध्यात्मिक भूमि पर योगाभ्यास करना एक विशेष अनुभव है।

 

कार्यक्रम में द्वितीय कमान अधिकारी राजेश कुमार, उप कमांडेंट नवनीत कुमार, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. रवि प्रकाश तथा सहायक कमांडेंट रंजन सिंह सहित बटालियन के कई अधिकारी एवं जवान उपस्थित रहे। इंस्पेक्टर प्रिंस, कमलेश, विवेक, प्रवीण, योगेंद्र तथा सूबेदार समेत जवानों के परिवारजनों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। सारनाथ के स्थानीय नागरिकों और पर्यटकों ने भी योग सत्र में सहभागिता कर कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई।

 

कार्यक्रम के समापन पर सभी प्रतिभागियों को दैनिक जीवन में योग को अपनाने तथा ‘वसुधैव कुटुंबकम के लिए योग’ के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दिलाया गया। योग के माध्यम से स्वस्थ और सकारात्मक समाज के निर्माण का आह्वान भी किया गया।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    सिगरा में जुए के फड़ पर छापा, 47 लोग हिरासत में

    बंद फ्लैट का दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंची पुलिस, लाखों की नकदी और जुआ खेलने का सामान मिलने का दावा     विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। सिगरा थाना क्षेत्र में बुधवार…

    लंका पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर बाइक चोर, चार मोटरसाइकिल बरामद

    सीसीटीवी और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद से हुई गिरफ्तारी, सामने घाट पुल के नीचे से पकड़ा गया आरोपी     रिपोर्ट : वीरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। लंका थाना पुलिस ने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हनुमान बाग मंदिर में महाआरती व प्रसाद वितरण कार्यक्रम संपन्न

    हनुमान बाग मंदिर में महाआरती व प्रसाद वितरण कार्यक्रम संपन्न

    अपराध नियंत्रण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: एसएसपी

    अपराध नियंत्रण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: एसएसपी

    सिगरा में जुए के फड़ पर छापा, 47 लोग हिरासत में

    सिगरा में जुए के फड़ पर छापा, 47 लोग हिरासत में

    लंका पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर बाइक चोर, चार मोटरसाइकिल बरामद

    लंका पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर बाइक चोर, चार मोटरसाइकिल बरामद

    प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर मोहनसराय में सेवा संकल्प बाइक यात्रा का स्वागत

    प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर मोहनसराय में सेवा संकल्प बाइक यात्रा का स्वागत

    प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर मां गंगा को अर्पित की 76 मीटर लंबी चुनरी

    प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर मां गंगा को अर्पित की 76 मीटर लंबी चुनरी