आधुनिक बास्केटबॉल कोर्ट का लोकार्पण, ट्रैफिक बूथ का भी हुआ उद्घाटन

डीआईजी पीएसी मनोज कुमार सोनकर ने किया शुभारंभ, 34वीं वाहिनी पीएसी की टीम ने 46-14 से जीता मैत्री मैच

 

रिपोर्ट : विवेक राय

SHREE 7NEWS, वाराणसी। रामनगर स्थित 36वीं वाहिनी पीएसी परिसर में नवसृजित आधुनिक बास्केटबॉल कोर्ट का लोकार्पण पुलिस उपमहानिरीक्षक पीएसी, वाराणसी अनुभाग मनोज कुमार सोनकर (आईपीएस) ने किया। इस अवसर पर सेनानायक डॉ. अनिल कुमार पाण्डेय (आईपीएस) ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया।

 

बास्केटबॉल कोर्ट के लोकार्पण के बाद 34वीं वाहिनी पीएसी, वाराणसी और 36वीं वाहिनी पीएसी, रामनगर की टीमों के बीच मैत्री मैच का आयोजन किया गया। डीआईजी मनोज कुमार सोनकर ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उन्हें शुभकामनाएं दीं। मुकाबले में 34वीं वाहिनी पीएसी की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 46-14 के अंतर से जीत दर्ज की।

 

मैच समाप्त होने के बाद डीआईजी ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए माल्यार्पण किया तथा प्रशस्ति पत्र प्रदान किए। विजेता टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। वहीं, सेनानायक डॉ. अनिल कुमार पाण्डेय ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।

 

कार्यक्रम के उपरांत डीआईजी ने वाहिनी चिकित्सालय का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इसके बाद उन्होंने वाहिनी मुख्य द्वार के सामने नवनिर्मित ट्रैफिक बूथ का फीता काटकर उद्घाटन किया।

 

इस अवसर पर उपसेनानायक प्रमोद कुमार यादव, सहायक सेनानायक राजेश कुमार, शिविरपाल कैलाश नाथ यादव, सूबेदार मेजर सुरेंद्र कुमार, प्रभारी सी/आर संजय सिंह, एसक्यूएम राम सिंह, आरटीसी प्रभारी गौरव त्रिपाठी सहित वाहिनी के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

आधुनिक बास्केटबॉल कोर्ट और नवनिर्मित ट्रैफिक बूथ के उद्घाटन से न केवल जवानों में खेल भावना को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि परिसर के आसपास यातायात व्यवस्था भी अधिक सुव्यवस्थित हो सकेगी।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    सिगरा में जुए के फड़ पर छापा, 47 लोग हिरासत में

    बंद फ्लैट का दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंची पुलिस, लाखों की नकदी और जुआ खेलने का सामान मिलने का दावा     विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। सिगरा थाना क्षेत्र में बुधवार…

    लंका पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर बाइक चोर, चार मोटरसाइकिल बरामद

    सीसीटीवी और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद से हुई गिरफ्तारी, सामने घाट पुल के नीचे से पकड़ा गया आरोपी     रिपोर्ट : वीरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। लंका थाना पुलिस ने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हनुमान बाग मंदिर में महाआरती व प्रसाद वितरण कार्यक्रम संपन्न

    हनुमान बाग मंदिर में महाआरती व प्रसाद वितरण कार्यक्रम संपन्न

    अपराध नियंत्रण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: एसएसपी

    अपराध नियंत्रण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: एसएसपी

    सिगरा में जुए के फड़ पर छापा, 47 लोग हिरासत में

    सिगरा में जुए के फड़ पर छापा, 47 लोग हिरासत में

    लंका पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर बाइक चोर, चार मोटरसाइकिल बरामद

    लंका पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर बाइक चोर, चार मोटरसाइकिल बरामद

    प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर मोहनसराय में सेवा संकल्प बाइक यात्रा का स्वागत

    प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर मोहनसराय में सेवा संकल्प बाइक यात्रा का स्वागत

    प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर मां गंगा को अर्पित की 76 मीटर लंबी चुनरी

    प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर मां गंगा को अर्पित की 76 मीटर लंबी चुनरी