बड़ागांव ब्लॉक में चला विशेष स्वच्छता अभियान

अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और कर्मचारियों ने किया श्रमदान, स्वच्छता का दिया संदेश

रिपोर्ट : विवेक राय

SHREE 7NEWS, वाराणसी। शासन के निर्देश पर शनिवार को बड़ागांव विकासखंड परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना तथा संक्रामक बीमारियों की रोकथाम सुनिश्चित करना रहा।

स्वच्छता अभियान का नेतृत्व खंड विकास अधिकारी प्रतिभा मिश्रा, सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) हिमांशु चौबे एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष आशीष कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से किया। अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने स्वयं झाड़ू लगाकर श्रमदान किया और स्वच्छता का संदेश दिया।

अभियान के दौरान ब्लॉक मुख्यालय के विभिन्न हिस्सों में सफाई कर जमा कूड़े-कचरे का निस्तारण कराया गया। साथ ही जलभराव वाले स्थानों पर एंटी-लार्वा दवाओं का छिड़काव भी किया गया, ताकि मच्छरों के प्रकोप और संक्रामक रोगों पर नियंत्रण पाया जा सके।

खंड विकास अधिकारी प्रतिभा मिश्रा ने कहा कि स्वच्छता केवल अभियान तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि इसे दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना आवश्यक है। स्वच्छ गांव और स्वच्छ वातावरण ही स्वस्थ समाज की आधारशिला हैं।

सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) हिमांशु चौबे ने सभी ग्राम पंचायतों के सफाई कर्मियों को नियमित रूप से नालियों की सफाई तथा ब्लीचिंग पाउडर के छिड़काव के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बरसात के मौसम को देखते हुए विशेष सतर्कता बरतने की आवश्यकता है।

भाजपा मंडल अध्यक्ष आशीष कुमार सिंह ने सरकार की स्वच्छता प्राथमिकताओं का उल्लेख करते हुए लोगों से अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील की। कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित लोगों को स्वच्छता बनाए रखने तथा पॉलीथीन का प्रयोग न करने की शपथ दिलाई गई।

इस अवसर पर ब्लॉक के पटल सहायक, ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सचिव, सफाई कर्मी तथा बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे और स्वच्छता अभियान को सफल बनाने में सहयोग दिया।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    वृद्धजनों एवं दिव्यांगजनों के लिए सहायक उपकरण पंजीकरण शिविर आयोजित

    समाज कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग के सहयोग से नारायणपुर में लगा शिविर, बड़ी संख्या में लोगों ने कराया पंजीकरण   रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय SHREE 7 NEWS, चौबेपुर…

    रामनगर में विकास को मिली रफ्तार, विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने 49 लाख की लागत से तीन गलियों के निर्माण कार्यों का किया शिलान्यास

    पूर्व पार्षद रितेश पाल गौतम के प्रयास से वार्ड नंबर-65 के विभिन्न मोहल्लों में इंटरलॉकिंग व सड़क निर्माण कार्य शुरू, क्षेत्रवासियों में खुशी   रिपोर्ट : विवेक राय SHREE 7…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वृद्धजनों एवं दिव्यांगजनों के लिए सहायक उपकरण पंजीकरण शिविर आयोजित

    वृद्धजनों एवं दिव्यांगजनों के लिए सहायक उपकरण पंजीकरण शिविर आयोजित

    रामनगर में विकास को मिली रफ्तार, विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने 49 लाख की लागत से तीन गलियों के निर्माण कार्यों का किया शिलान्यास

    रामनगर में विकास को मिली रफ्तार, विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने 49 लाख की लागत से तीन गलियों के निर्माण कार्यों का किया शिलान्यास

    नमो घाट पर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व संध्या पर भव्य योग शिविर का आयोजन

    नमो घाट पर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व संध्या पर भव्य योग शिविर का आयोजन

    बड़ागांव ब्लॉक में चला विशेष स्वच्छता अभियान

    बड़ागांव ब्लॉक में चला विशेष स्वच्छता अभियान

    योगाभ्यास से दिया स्वस्थ एवं संतुलित जीवन का संदेश

    योगाभ्यास से दिया स्वस्थ एवं संतुलित जीवन का संदेश

    आधुनिक बास्केटबॉल कोर्ट का लोकार्पण, ट्रैफिक बूथ का भी हुआ उद्घाटन

    आधुनिक बास्केटबॉल कोर्ट का लोकार्पण, ट्रैफिक बूथ का भी हुआ उद्घाटन