नमो घाट पर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व संध्या पर भव्य योग शिविर का आयोजन

सीआरपीएफ 95वीं बटालियन, गोवर्धन पूजा समिति और यूनीक एकेडमी स्कूल के संयुक्त प्रयास से हुआ योगाभ्यास

 

रिपोर्ट : विवेक राय

SHREE 7NEWS, वाराणसी। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व संध्या पर शनिवार को विश्व प्रसिद्ध नमो घाट पर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की 95वीं बटालियन, गोवर्धन पूजा समिति एवं यूनीक एकेडमी स्कूल के संयुक्त तत्वावधान में भव्य योग अभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य जवानों, शिक्षकों तथा आमजन को योग के प्रति जागरूक कर शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ जीवन के लिए प्रेरित करना रहा।

 

कार्यक्रम का आयोजन गोवर्धन पूजा समिति के अध्यक्ष विनोद यादव ‘गप्पू’ तथा 95वीं बटालियन के कमांडेंट राजेश्वर बालापुरकर के निर्देशन में किया गया। कार्यक्रम का संचालन एवं नेतृत्व सहायक कमांडेंट कृष्णकांत यादव ने किया। योगाचार्य अभय स्वाभिमानी ने प्रतिभागियों को सरल एवं प्रभावी तरीके से विभिन्न योगासनों और प्राणायाम का अभ्यास कराया तथा उनके महत्व से अवगत कराया।

 

सुबह आयोजित सत्र में आयुष मंत्रालय के ‘कॉमन योग प्रोटोकॉल’ के अनुसार कपालभाति, अनुलोम-विलोम, भ्रामरी प्राणायाम, ताड़ासन, वृक्षासन, वज्रासन एवं शवासन सहित विभिन्न योग क्रियाओं का अभ्यास कराया गया। बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों ने उत्साहपूर्वक योगाभ्यास में भाग लिया।

 

इस अवसर पर सहायक कमांडेंट कृष्णकांत यादव ने कहा कि सीआरपीएफ के जवानों को कठिन एवं तनावपूर्ण परिस्थितियों में देश सेवा करनी पड़ती है, वहीं शिक्षक भी विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा देने के लिए निरंतर मानसिक दबाव में कार्य करते हैं। ऐसे में योग शरीर को स्वस्थ रखने के साथ-साथ मानसिक तनाव को दूर कर सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है।

 

कार्यक्रम के पूर्व गोवर्धन पूजा समिति के पदाधिकारियों ने सीआरपीएफ के जवानों को केसरिया अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया। वहीं 95वीं बटालियन की ओर से समिति अध्यक्ष विनोद यादव, संचालनकर्ता पारस यादव ‘पप्पू’ तथा योगाचार्य अभय स्वाभिमानी को स्मृति चिन्ह एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। योगाभ्यास में शामिल अनेक प्रतिभागियों को सीआरपीएफ की ओर से टी-शर्ट भी वितरित की गई।

 

कार्यक्रम में पारस यादव पप्पू, लालचंद, रमेश गुप्ता, रामसमुझ गुप्ता, संतलाल, पप्पू मौर्य, मुन्ना चौरसिया, कमलेश शर्मा, मनीष सिंह, नंदनी यादव, निशा, सुमन लता, कंचन, श्रेया, दीपमाला, पल्लवी एवं सुनीता सहित अनेक लोग उपस्थित रहे। वहीं 95वीं बटालियन की ओर से प्रवीण सिंह, दीपक कुमार, राजीव यादव, अमित कुमार और प्रेम सिंह सहित बड़ी संख्या में जवानों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई।

 

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने दैनिक जीवन में योग को अपनाने और स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए योग के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। नमो घाट का आध्यात्मिक वातावरण और सामूहिक योगाभ्यास पूरे आयोजन का विशेष आकर्षण रहा।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    सिगरा पुलिस की कार्रवाई, 75 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार

    213 पाउच व बोतलें बरामद, अलग-अलग ब्रांड की शराब कब्जे में; आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज     रिपोर्ट: विवेक राय वाराणसी। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा…

    सेवा संकल्प अभियान के तहत सीएचसी चोलापुर में फल वितरण

    विधायक त्रिभुवन राम ने मरीजों और जरूरतमंदों को बांटे फल, शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की     रिपोर्ट: विवेक राय वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस एवं उनके सार्वजनिक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    श्रीकृष्ण जन्मभूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग

    श्रीकृष्ण जन्मभूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग

    सिगरा पुलिस की कार्रवाई, 75 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार

    सिगरा पुलिस की कार्रवाई, 75 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार

    सेवा संकल्प अभियान के तहत सीएचसी चोलापुर में फल वितरण

    सेवा संकल्प अभियान के तहत सीएचसी चोलापुर में फल वितरण

    अंतिम पंक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता : विधायक त्रिभुवन राम

    अंतिम पंक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता : विधायक त्रिभुवन राम

    हनुमान बाग मंदिर में महाआरती व प्रसाद वितरण कार्यक्रम संपन्न

    हनुमान बाग मंदिर में महाआरती व प्रसाद वितरण कार्यक्रम संपन्न

    अपराध नियंत्रण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: एसएसपी

    अपराध नियंत्रण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: एसएसपी