रामनगर में विकास को मिली रफ्तार, विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने 49 लाख की लागत से तीन गलियों के निर्माण कार्यों का किया शिलान्यास

पूर्व पार्षद रितेश पाल गौतम के प्रयास से वार्ड नंबर-65 के विभिन्न मोहल्लों में इंटरलॉकिंग व सड़क निर्माण कार्य शुरू, क्षेत्रवासियों में खुशी

रिपोर्ट : विवेक राय

SHREE 7 NEWS, वाराणसी। रामनगर कैंट विधानसभा क्षेत्र के वार्ड नंबर-65 (पुराना रामनगर) में स्थानीय नागरिकों को बेहतर सड़क सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने विभिन्न गलियों के निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया। करीब 49 लाख रुपये की लागत से तीन प्रमुख मार्गों का निर्माण कराया जाएगा, जिससे क्षेत्रवासियों को आवागमन की बेहतर सुविधा मिलेगी।

इस विकास कार्य को मूर्त रूप देने में पूर्व पार्षद रितेश पाल गौतम के लगातार प्रयासों की अहम भूमिका रही। शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रीय लोगों ने विकास कार्यों के लिए विधायक और पूर्व पार्षद के प्रति आभार व्यक्त किया।

निर्माण कार्यों के अंतर्गत जय टेंट हाउस से अवधेश दीक्षित के आवास तक लगभग 9 लाख रुपये की लागत से इंटरलॉकिंग सड़क बनाई जाएगी। वहीं रमाशंकर राय के आवास से बलराम पांडे, रामाशीष तिवारी होते हुए बलिराम पांडे के घर तक करीब 20.03 लाख रुपये की लागत से मार्ग का निर्माण होगा। इसके अलावा संतोष उपाध्याय के आवास से सी.बी. सिंह के घर तक लगभग 21 लाख रुपये की लागत से सड़क निर्माण कराया जाएगा।

शिलान्यास कार्यक्रम में डॉ. अनुपम गुप्ता, संतोष द्विवेदी, जितेंद्र पांडे ‘झुनझुन’, लल्लन सोनकर, मनोज यादव, रितेश पाल गौतम, सृजन श्रीवास्तव, विनोद सिंह पटेल, बब्बू उपाध्याय, रामाशंकर यादव, जगदीश मिश्रा, राजवीर सिंह, अजीत कुमार यादव, आलोक सिंह, रामाशंकर राय, चंदन राय, गोपाल यादव, गोविंद मौर्य, रितेश राय, मनोहर पांडेय, जवाहर यादव, केशव वर्मा, शिवांग सिन्हा सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति एवं क्षेत्र के सम्मानित नागरिक उपस्थित रहे।

स्थानीय लोगों ने कहा कि लंबे समय से इन गलियों के निर्माण की मांग की जा रही थी। अब कार्य शुरू होने से लोगों को जलभराव, कीचड़ और आवागमन की समस्याओं से राहत मिलेगी तथा क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    श्रीकाशी विश्वनाथ धाम से दिया गया स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    नमामि गंगे की पहल: श्रद्धालुओं को वितरित किए गए कपड़े के झोले, सिंगल यूज पॉलिथीन से दूरी बनाने का किया आह्वान   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। श्रीकाशी विश्वनाथ धाम में…

    वरिष्ठ समाजसेवी एवं वेदांत पंडित धर्मराज चौबे का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

    83 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस, मणिकार्णिका घाट पर वैदिक रीति-रिवाज से हुआ अंतिम संस्कार     वाराणसी। थानारामपुर गांव के वरिष्ठ समाजसेवी, प्रख्यात वेदांत पंडित एवं धार्मिक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    श्रीकाशी विश्वनाथ धाम से दिया गया स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    श्रीकाशी विश्वनाथ धाम से दिया गया स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    वरिष्ठ समाजसेवी एवं वेदांत पंडित धर्मराज चौबे का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

    वरिष्ठ समाजसेवी एवं वेदांत पंडित धर्मराज चौबे का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

    जौनपुर पुलिस का व्यापक अभियान, 28 थानों की संयुक्त कार्रवाई में 75 वारंटी और वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

    जौनपुर पुलिस का व्यापक अभियान, 28 थानों की संयुक्त कार्रवाई में 75 वारंटी और वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

    विधायक के खिलाफ कथित आपत्तिजनक ऑडियो से बढ़ी सियासी हलचल, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

    विधायक के खिलाफ कथित आपत्तिजनक ऑडियो से बढ़ी सियासी हलचल, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

    भाजपा विधायक दीनानाथ भास्कर का सपा की महिला नेताओं पर बड़ा हमला, भाजपा में आने का दिया खुला न्योता

    भाजपा विधायक दीनानाथ भास्कर का सपा की महिला नेताओं पर बड़ा हमला, भाजपा में आने का दिया खुला न्योता

    27 किलो चांदी लूटकांड का पर्दाफाश, मुठभेड़ में दो अंतरराज्यीय बदमाश गिरफ्तार

    27 किलो चांदी लूटकांड का पर्दाफाश, मुठभेड़ में दो अंतरराज्यीय बदमाश गिरफ्तार