वृद्धजनों एवं दिव्यांगजनों के लिए सहायक उपकरण पंजीकरण शिविर आयोजित

समाज कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग के सहयोग से नारायणपुर में लगा शिविर, बड़ी संख्या में लोगों ने कराया पंजीकरण

 

रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय

SHREE 7 NEWS, चौबेपुर (वाराणसी)। शासन के निर्देशानुसार समाज कल्याण विभाग एवं दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा चिरईगांव ब्लॉक की ग्राम सभा नारायणपुर में वृद्धजनों एवं दिव्यांगजनों के लिए सहायक उपकरण उपलब्ध कराने हेतु विशेष पंजीकरण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर विभिन्न उपकरणों के लिए अपना पंजीकरण कराया।

 

शिविर में 60 वर्ष से अधिक आयु के वृद्धजनों के लिए व्हीलचेयर, ट्राइसाइकिल, श्रवण यंत्र (कान की मशीन), घुटने की बेल्ट, कमर की बेल्ट, गर्दन की बेल्ट, पीठ की बेल्ट, कुशन, कमोड चेयर, व्हीलचेयर विद कमोड, बैसाखी तथा छड़ी सहित विभिन्न सहायक उपकरणों के लिए पंजीकरण किया गया।

 

दिव्यांगजनों के लिए मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल, सामान्य ट्राइसाइकिल, श्रवण यंत्र, बैसाखी, व्हीलचेयर तथा दृष्टिबाधित व्यक्तियों के लिए इलेक्ट्रॉनिक छड़ी उपलब्ध कराने हेतु पंजीकरण की प्रक्रिया संपन्न कराई गई।

 

समाज कल्याण विभाग, दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग एवं भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (ALIMCO) के संयुक्त सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम का संचालन अवनीश पाठक के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम में ग्राम सभा के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए योजना का लाभ लेने के लिए अपना पंजीकरण कराया।

 

शिविर में एडीओ समाज कल्याण शिलभूषण त्रिपाठी, एएलआईएमसीओ के सहायक अधिकारी ओम सिंह, नवीन मिश्रा, राकेश सिंह, जयप्रकाश चौबे, शिवनाथ यादव, जगदीश चौहान सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

 

कार्यक्रम के सफल आयोजन पर ग्राम सभा के लोगों ने प्रदेश सरकार तथा मंत्री अनिल राजभर के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के शिविरों से वृद्धजनों एवं दिव्यांगजनों को आवश्यक सहायक उपकरण उपलब्ध होने में काफी सुविधा मिलेगी।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    सिगरा पुलिस की कार्रवाई, 75 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार

    213 पाउच व बोतलें बरामद, अलग-अलग ब्रांड की शराब कब्जे में; आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज     रिपोर्ट: विवेक राय वाराणसी। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा…

    सेवा संकल्प अभियान के तहत सीएचसी चोलापुर में फल वितरण

    विधायक त्रिभुवन राम ने मरीजों और जरूरतमंदों को बांटे फल, शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की     रिपोर्ट: विवेक राय वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस एवं उनके सार्वजनिक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    श्रीकृष्ण जन्मभूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग

    श्रीकृष्ण जन्मभूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग

    सिगरा पुलिस की कार्रवाई, 75 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार

    सिगरा पुलिस की कार्रवाई, 75 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार

    सेवा संकल्प अभियान के तहत सीएचसी चोलापुर में फल वितरण

    सेवा संकल्प अभियान के तहत सीएचसी चोलापुर में फल वितरण

    अंतिम पंक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता : विधायक त्रिभुवन राम

    अंतिम पंक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता : विधायक त्रिभुवन राम

    हनुमान बाग मंदिर में महाआरती व प्रसाद वितरण कार्यक्रम संपन्न

    हनुमान बाग मंदिर में महाआरती व प्रसाद वितरण कार्यक्रम संपन्न

    अपराध नियंत्रण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: एसएसपी

    अपराध नियंत्रण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: एसएसपी