।चक रोड और सरकारी नाली पर अवैध कब्जे के विरोध में ग्रामीणों ने उठाई आवाज

पुलिस आयुक्त व मंडलायुक्त को ज्ञापन सौंपकर सरकारी भूमि को कब्जामुक्त कराने की मांग

रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय

SHREE 7 NEWS, चौबेपुर (वाराणसी)। चोलापुर विकास खंड के ग्राम भन्दहाँ कला में मुख्य नहर से गांव को जोड़ने वाली चकरोड एवं उससे सटी सरकारी चक नाली पर कथित अवैध कब्जे का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि कुछ लोगों ने नाली की पक्की दीवार को क्षतिग्रस्त कर उस पर निर्माण कर लिया है, जिससे गांव के लोगों के आवागमन के साथ-साथ सिंचाई व्यवस्था भी प्रभावित हो रही है।

ग्रामीणों ने बताया कि इस समस्या के समाधान के लिए मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल तथा समाधान दिवस के माध्यम से कई बार शिकायत की गई, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने पर शनिवार को ग्रामीणों का प्रतिनिधिमंडल पुलिस आयुक्त एवं मंडलायुक्त से मिला और ज्ञापन सौंपकर सरकारी चकरोड एवं नाली को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की।

ग्रामीणों का कहना है कि इस संबंध में राजस्व विभाग के लेखपाल ने अपनी रिपोर्ट में स्पष्ट उल्लेख किया है कि वर्ष 2015 में ग्राम सभा निधि से निर्मित सरकारी पक्की नाली पर किया गया कब्जा पूर्णतः अवैध है। इसके बावजूद अब तक अतिक्रमण हटाने की दिशा में कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई है।

ग्रामीणों ने प्रशासन से शीघ्र हस्तक्षेप कर सरकारी भूमि को कब्जामुक्त कराने तथा आवागमन एवं सिंचाई व्यवस्था को सुचारु करने की मांग की है।

ज्ञापन सौंपने वालों में प्रधान प्रतिनिधि कैलाश यादव, क्षेत्र पंचायत सदस्य रामाश्रय यादव, विमलेश यादव, पूर्व प्रधान घनश्याम सिंह, धीरज यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी मौजूद रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    श्रीकाशी विश्वनाथ धाम से दिया गया स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    नमामि गंगे की पहल: श्रद्धालुओं को वितरित किए गए कपड़े के झोले, सिंगल यूज पॉलिथीन से दूरी बनाने का किया आह्वान   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। श्रीकाशी विश्वनाथ धाम में…

    वरिष्ठ समाजसेवी एवं वेदांत पंडित धर्मराज चौबे का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

    83 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस, मणिकार्णिका घाट पर वैदिक रीति-रिवाज से हुआ अंतिम संस्कार     वाराणसी। थानारामपुर गांव के वरिष्ठ समाजसेवी, प्रख्यात वेदांत पंडित एवं धार्मिक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    श्रीकाशी विश्वनाथ धाम से दिया गया स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    श्रीकाशी विश्वनाथ धाम से दिया गया स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    वरिष्ठ समाजसेवी एवं वेदांत पंडित धर्मराज चौबे का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

    वरिष्ठ समाजसेवी एवं वेदांत पंडित धर्मराज चौबे का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

    जौनपुर पुलिस का व्यापक अभियान, 28 थानों की संयुक्त कार्रवाई में 75 वारंटी और वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

    जौनपुर पुलिस का व्यापक अभियान, 28 थानों की संयुक्त कार्रवाई में 75 वारंटी और वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

    विधायक के खिलाफ कथित आपत्तिजनक ऑडियो से बढ़ी सियासी हलचल, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

    विधायक के खिलाफ कथित आपत्तिजनक ऑडियो से बढ़ी सियासी हलचल, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

    भाजपा विधायक दीनानाथ भास्कर का सपा की महिला नेताओं पर बड़ा हमला, भाजपा में आने का दिया खुला न्योता

    भाजपा विधायक दीनानाथ भास्कर का सपा की महिला नेताओं पर बड़ा हमला, भाजपा में आने का दिया खुला न्योता

    27 किलो चांदी लूटकांड का पर्दाफाश, मुठभेड़ में दो अंतरराज्यीय बदमाश गिरफ्तार

    27 किलो चांदी लूटकांड का पर्दाफाश, मुठभेड़ में दो अंतरराज्यीय बदमाश गिरफ्तार