दक्षिणी विधानसभा को विकास की नई सौगात, सात करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का हुआ लोकार्पण

दुर्गाकुंड वार्ड में अत्याधुनिक बैडमिंटन कोर्ट सहित सड़क, पार्क, विद्यालय और डिजिटल लाइब्रेरी का शिलान्यास

रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय

SHREE 7 NEWS, वाराणसी। शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देते हुए विधायक एवं पूर्व मंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी ने रविवार को दुर्गाकुंड वार्ड में सात करोड़ रुपये से अधिक लागत की विभिन्न जनकल्याणकारी परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस दौरान ब्रह्मानंद पार्क में आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित बैडमिंटन कोर्ट का उद्घाटन भी किया गया।

विकास कार्यक्रमों के अंतर्गत क्षेत्र की सड़कों और गलियों के निर्माण, पार्कों के सुंदरीकरण, विद्यालयों के विकास, डिजिटल लाइब्रेरी की स्थापना तथा खेल सुविधाओं के विस्तार से जुड़ी परियोजनाओं को जनता को समर्पित किया गया। इन कार्यों से क्षेत्रवासियों को आधुनिक और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी ने बताया कि लगभग 1 करोड़ 30 लाख रुपये की लागत से निर्मित यह अत्याधुनिक बैडमिंटन कोर्ट प्रदेश में अपनी तरह का अनूठा प्रयास है। उन्होंने कहा कि संभवतः उत्तर प्रदेश में विधायक निधि से तैयार किया गया यह पहला बैडमिंटन कोर्ट है, जो युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करेगा।

डॉ. तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं। लगातार तीसरी बार देश का नेतृत्व कर रहे प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल में भारत ने विकास और वैश्विक प्रतिष्ठा के नए आयाम स्थापित किए हैं। इसी क्रम में देशभर में जनसंवाद और सेवा से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सदैव युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करते रहे हैं। इसी सोच का परिणाम है कि भारतीय खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय मंचों पर देश का गौरव बढ़ा रहे हैं। आधुनिक खेल सुविधाओं का विकास युवाओं को नई दिशा और बेहतर अवसर प्रदान करेगा।

कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, भाजपा कार्यकर्ताओं तथा क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    योग दिवस पर शिक्षण संस्थानों में गूंजा स्वास्थ्य का संदेश

    विद्यालयों और महाविद्यालयों में सामूहिक योगाभ्यास, विद्यार्थियों ने लिया नियमित योग का संकल्प   रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय SHREE 7 NEWS, चौबेपुर (वाराणसी)। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर…

    गंगा में समाए भाई-बहन, स्नान के दौरान दर्दनाक हादसे से दो गांवों में पसरा मातम

    बुआ के घर घूमने आए थे दोनों मासूम, गहरे पानी में डूबने से गई जान   रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय SHREE 7 NEWS, चौबेपुर (वाराणसी)। चौबेपुर थाना क्षेत्र के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    योग दिवस पर शिक्षण संस्थानों में गूंजा स्वास्थ्य का संदेश

    योग दिवस पर शिक्षण संस्थानों में गूंजा स्वास्थ्य का संदेश

    गंगा में समाए भाई-बहन, स्नान के दौरान दर्दनाक हादसे से दो गांवों में पसरा मातम

    गंगा में समाए भाई-बहन, स्नान के दौरान दर्दनाक हादसे से दो गांवों में पसरा मातम

    पुलिस लाइन में गूंजा योग का संदेश, पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने जवानों संग किया सामूहिक योगाभ्यास

    पुलिस लाइन में गूंजा योग का संदेश, पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने जवानों संग किया सामूहिक योगाभ्यास

    दक्षिणी विधानसभा को विकास की नई सौगात, सात करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का हुआ लोकार्पण

    दक्षिणी विधानसभा को विकास की नई सौगात, सात करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का हुआ लोकार्पण

    ।चक रोड और सरकारी नाली पर अवैध कब्जे के विरोध में ग्रामीणों ने उठाई आवाज

    ।चक रोड और सरकारी नाली पर अवैध कब्जे के विरोध में ग्रामीणों ने उठाई आवाज

    वृद्धजनों एवं दिव्यांगजनों के लिए सहायक उपकरण पंजीकरण शिविर आयोजित

    वृद्धजनों एवं दिव्यांगजनों के लिए सहायक उपकरण पंजीकरण शिविर आयोजित