पुलिस लाइन में गूंजा योग का संदेश, पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने जवानों संग किया सामूहिक योगाभ्यास

12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर अधिकारियों और पुलिसकर्मियों ने अपनाई स्वस्थ जीवनशैली की राह

 

रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय

SHREE 7 NEWS, वाराणसी। 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन परिसर में आयोजित विशेष कार्यक्रम में पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल के नेतृत्व में वरिष्ठ अधिकारियों, पुलिसकर्मियों एवं कर्मचारियों ने सामूहिक योगाभ्यास कर स्वस्थ एवं अनुशासित जीवन का संदेश दिया। इस दौरान योग को दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बनाने का आह्वान किया गया।

 

योग सत्र का शुभारंभ ओम ध्वनि एवं सूर्य नमस्कार से किया गया। इसके बाद प्रशिक्षक द्वारा विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम की विधियों का अभ्यास कराया गया। कार्यक्रम में भ्रामरी प्राणायाम, शीतली प्राणायाम, अनुलोम-विलोम, पद्मासन, सर्वांगासन सहित कई महत्वपूर्ण योग क्रियाओं का अभ्यास कराया गया।

 

इस अवसर पर पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने कहा कि योग भारत की प्राचीन सांस्कृतिक धरोहर होने के साथ ही स्वस्थ जीवन का आधार है। नियमित योग से न केवल शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य बेहतर होता है, बल्कि व्यक्ति में अनुशासन, सकारात्मक सोच और कार्यक्षमता का भी विकास होता है।

 

पुलिस आयुक्त ने उपस्थित अधिकारियों एवं जवानों से नियमित योग करने और अपने परिवार तथा समाज के लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि योग के माध्यम से स्वस्थ, जागरूक और अनुशासित समाज की स्थापना की जा सकती है।

 

कार्यक्रम में पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों, जवानों तथा अन्य कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और योग को अपने दैनिक जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    स्कूल जाने के बाद लापता हुआ 16 वर्षीय बालक सकुशल बरामद

    फूलपुर पुलिस ने CCTV, सर्विलांस और सी-प्लान ऐप की मदद से की तलाश, परिजनों को सौंपा     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। थाना फूलपुर क्षेत्र के पिण्डरा बाजार निवासी…

    थाना कैण्ट के निरीक्षण में पुलिस आयुक्त ने परखी पुलिसिंग की व्यवस्था

    कालबाधित विवेचनाओं के समयबद्ध निस्तारण पर जोर, जनसुनवाई, महिला सुरक्षा, साइबर पुलिसिंग और पुलिसकर्मियों की सुविधाओं को लेकर दिए निर्देश     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। पुलिस आयुक्त श्री…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    स्कूल जाने के बाद लापता हुआ 16 वर्षीय बालक सकुशल बरामद

    स्कूल जाने के बाद लापता हुआ 16 वर्षीय बालक सकुशल बरामद

    थाना कैण्ट के निरीक्षण में पुलिस आयुक्त ने परखी पुलिसिंग की व्यवस्था

    थाना कैण्ट के निरीक्षण में पुलिस आयुक्त ने परखी पुलिसिंग की व्यवस्था

    सर्किट हाउस परिसर में मजार को लेकर RTI से सूचना मांगेंगे भाजपा नेता

    सर्किट हाउस परिसर में मजार को लेकर RTI से सूचना मांगेंगे भाजपा नेता

    जूनियर महिला हॉकी एशिया कप विजेता टीम की सदस्य मधु पटेल का सम्मान

    जूनियर महिला हॉकी एशिया कप विजेता टीम की सदस्य मधु पटेल का सम्मान

    विश्व जल निगरानी व विश्व सफाई दिवस पर गंगा घाटों पर चला स्वच्छता अभियान

    विश्व जल निगरानी व विश्व सफाई दिवस पर गंगा घाटों पर चला स्वच्छता अभियान

    श्रीकृष्ण जन्मभूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग

    श्रीकृष्ण जन्मभूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग