महापौर अशोक कुमार तिवारी ने छित्तूपुर खास में इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण कार्य का किया शिलान्यास

त्वरित आर्थिक विकास योजना के तहत 7.55 लाख रुपये की लागत से बनेगी 62 मीटर लंबी सड़क, गुणवत्ता और समयबद्ध निर्माण के दिए निर्देश

 

रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय

SHREE 7NEWS, वाराणसी। वाराणसी नगर निगम शहर की आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में लगातार कार्य कर रहा है। इसी क्रम में त्वरित आर्थिक विकास योजना के अंतर्गत वार्ड संख्या-57, छित्तूपुर खास स्थित कर्मदानी देवी आकाश गंगा कॉलोनी में 62 मीटर लंबी इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण कार्य का बुधवार को विधिवत शिलान्यास किया गया। इस परियोजना पर लगभग 7.55 लाख रुपये की लागत आएगी।

महापौर अशोक कुमार तिवारी ने निर्माण कार्य का शुभारंभ करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में वाराणसी का समग्र एवं योजनाबद्ध विकास तेजी से किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि त्वरित आर्थिक विकास योजना का उद्देश्य शहरी एवं उप-शहरी क्षेत्रों में नागरिकों को बेहतर आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराकर उनके जीवन स्तर में सुधार लाना है।

महापौर ने कार्यदायी संस्था ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, वाराणसी के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता न किया जाए तथा निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्य पूर्ण कर जनता को समर्पित किया जाए, ताकि स्थानीय लोगों को आवागमन में हो रही कठिनाइयों से शीघ्र राहत मिल सके।

शिलान्यास कार्यक्रम में पार्षद आनंद सिंह ‘पिंटू’, गोविंद सेठ, नरेंद्र पटेल, गोपाल पटेल, राज सिंह (डब्ल्यू) एवं संदीप चौरसिया सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इनमें जयप्रकाश पाल (पिछड़ा मोर्चा अध्यक्ष), सत्यप्रकाश राजभर, विनोद पटेल (अधिवक्ता), अनुराग वर्मा (मंडल महामंत्री), अजय प्रताप सिंह, राकेश सिंह (मंडल मंत्री), जगदीप ओझा, आमोद पांडेय, अमरनाथ सिंह (मंडल महामंत्री), सोमनाथ ओझा (क्षेत्रीय अध्यक्ष), गौरव शुक्ला (मंडल उपाध्यक्ष), राहुल मिश्रा (मंडल उपाध्यक्ष) तथा आनंद कन्नौजिया (मंडल उपाध्यक्ष) सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक एवं कॉलोनीवासी मौजूद रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    शिवकाली मंदिर में सजे राधा-कृष्ण के बाल स्वरूप, 300 से अधिक बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

    उद्धव फाउंडेशन की श्री राधा-कृष्ण स्वरूप सज्जा प्रतियोगिता में बाल प्रतिभाओं ने बिखेरी भक्ति और कला की छटा, आठ घंटे तक चला आयोजन     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी।…

    सड़क के गड्ढे में घुसा टेंपो, पेड़ से टकराया; छह घायल

    चौबेपुर फील्ड के पास देर रात हुआ हादसा, स्थानीय लोगों ने उठाए सड़क सुरक्षा पर सवाल; आखिर कब भरेगा जानलेवा गड्ढा?     रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर (वाराणसी)।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    शिवकाली मंदिर में सजे राधा-कृष्ण के बाल स्वरूप, 300 से अधिक बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

    शिवकाली मंदिर में सजे राधा-कृष्ण के बाल स्वरूप, 300 से अधिक बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

    सड़क के गड्ढे में घुसा टेंपो, पेड़ से टकराया; छह घायल

    सड़क के गड्ढे में घुसा टेंपो, पेड़ से टकराया; छह घायल

    500 किसानों को विदेशों में ले जाकर उन्नत कृषि तकनीकों का कराया जाएगा अध्ययन : अनिल राजभर

    500 किसानों को विदेशों में ले जाकर उन्नत कृषि तकनीकों का कराया जाएगा अध्ययन : अनिल राजभर

    जलस्तर घटते ही मणिकर्णिका घाट पर चला विशेष सफाई अभियान

    जलस्तर घटते ही मणिकर्णिका घाट पर चला विशेष सफाई अभियान

    स्थानांतरित आईपीएस अधिकारियों को वाराणसी कमिश्नरेट में दी गई भावभीनी विदाई

    स्थानांतरित आईपीएस अधिकारियों को वाराणसी कमिश्नरेट में दी गई भावभीनी विदाई

    ‘गूगल बॉय’ कौटिल्य पंडित ने छात्रों को दिए सफलता के मंत्र

    ‘गूगल बॉय’ कौटिल्य पंडित ने छात्रों को दिए सफलता के मंत्र