लखनऊ अग्निकांड की उच्चस्तरीय जांच की मांग, निजी स्कूलों और अस्पतालों की मनमानी पर उठाए सवाल

हिंदू युवा वाहिनी के महानगर मंत्री अभिषेक ‘गोलू’ श्रीवास्तव बोले— सुरक्षा मानकों की अनदेखी करने वालों पर हो कड़ी कार्रवाई

 

रिपोर्ट : विवेक राय

SHREE 7NEWS, वाराणसी। हिंदू युवा वाहिनी, वाराणसी के महानगर मंत्री अभिषेक ‘गोलू’ श्रीवास्तव ने जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर आयोजित एक मीडिया वार्ता में लखनऊ अग्निकांड को अत्यंत दुखद बताते हुए इसकी निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच की मांग की। उन्होंने कहा कि इस हादसे ने प्रदेश की सुरक्षा व्यवस्था, प्रशासनिक तैयारियों और आपदा प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़े कर दिए हैं।

उन्होंने कहा कि अग्निकांड के लिए जिम्मेदार सभी दोषियों की जवाबदेही तय की जानी चाहिए तथा सुरक्षा मानकों की अनदेखी करने वाले संस्थानों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

मीडिया वार्ता के दौरान अभिषेक श्रीवास्तव ने प्रदेश के निजी स्कूलों एवं निजी अस्पतालों की कार्यप्रणाली पर भी चिंता व्यक्त की। उन्होंने आरोप लगाया कि कई निजी शिक्षण संस्थान मनमाने ढंग से फीस एवं विभिन्न मदों में अतिरिक्त शुल्क वसूलकर अभिभावकों का आर्थिक शोषण कर रहे हैं। वहीं, कुछ निजी अस्पताल मरीजों की विवशता का लाभ उठाते हुए अनावश्यक जांच, दवाइयों और उपचार के नाम पर अत्यधिक धनराशि वसूल रहे हैं।

उन्होंने कहा कि शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे मूलभूत क्षेत्रों में बढ़ती अनियमितताओं से मध्यम एवं गरीब वर्ग सबसे अधिक प्रभावित हो रहा है। ऐसे में सरकार और प्रशासन को व्यापक स्तर पर जांच कर दोषी संस्थानों के विरुद्ध प्रभावी एवं कठोर कार्रवाई करनी चाहिए।

अभिषेक ‘गोलू’ श्रीवास्तव ने समाज के सभी वर्गों से जनहित के इन मुद्दों पर एकजुट होकर आवाज उठाने की अपील की। साथ ही मीडिया से भी आग्रह किया कि आम जनता की समस्याओं को प्रमुखता से उठाकर शासन-प्रशासन तक पहुंचाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाए।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि जनहित से जुड़े मुद्दों पर उनका संघर्ष आगे भी निरंतर जारी रहेगा और आम नागरिकों के अधिकारों की रक्षा के लिए हरसंभव प्रयास किए जाते रहेंगे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    जौनपुर को 3,650 करोड़ की सड़क परियोजनाओं की सौगात, गडकरी ने 8 राष्ट्रीय राजमार्ग योजनाओं का किया शुभारंभ

    191.5 किलोमीटर लंबी परियोजनाओं से मजबूत होगी कनेक्टिविटी, यूपी में चल रहे हैं 5 लाख करोड़ के हाईवे कार्य; जल्द ऊर्जा निर्यातक बनेगा प्रदेश     रिपोर्ट: अभिषेक उपाध्याय /…

    उमा मेमोरियल स्कूल में सजा अंतरिक्ष का संसार, मिनी प्लेनेटोरियम में बच्चों ने देखे ग्रह-नक्षत्र

    360 डिग्री तकनीक से विद्यार्थियों ने किया ब्रह्मांड का रोमांचक अनुभव, चंद्रयान-3 और आदित्य-एल1 मिशन की भी मिली जानकारी     रिपोर्ट विवेक राय दानगंज (वाराणसी)। चोलापुर थाना क्षेत्र के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जौनपुर को 3,650 करोड़ की सड़क परियोजनाओं की सौगात, गडकरी ने 8 राष्ट्रीय राजमार्ग योजनाओं का किया शुभारंभ

    जौनपुर को 3,650 करोड़ की सड़क परियोजनाओं की सौगात, गडकरी ने 8 राष्ट्रीय राजमार्ग योजनाओं का किया शुभारंभ

    उमा मेमोरियल स्कूल में सजा अंतरिक्ष का संसार, मिनी प्लेनेटोरियम में बच्चों ने देखे ग्रह-नक्षत्र

    उमा मेमोरियल स्कूल में सजा अंतरिक्ष का संसार, मिनी प्लेनेटोरियम में बच्चों ने देखे ग्रह-नक्षत्र

    सुरों के साथ समाजसेवा की भी पहचान बना रहे भोजपुरी गायक विनय पाण्डेय शानू

    सुरों के साथ समाजसेवा की भी पहचान बना रहे भोजपुरी गायक विनय पाण्डेय शानू

    स्व. पशुपतिनाथ सिंह की स्मृति में रक्तदान का महाअभियान, 32 लोगों ने किया महादान

    स्व. पशुपतिनाथ सिंह की स्मृति में रक्तदान का महाअभियान, 32 लोगों ने किया महादान

    महापुरुषों की तस्वीरों से सजेगी स्कूलों की कक्षाएं, आशा ट्रस्ट ने शुरू की अनूठी पहल

    महापुरुषों की तस्वीरों से सजेगी स्कूलों की कक्षाएं, आशा ट्रस्ट ने शुरू की अनूठी पहल

    लोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका अहम, ‘Know Your Vote’ से समझाई मतदान की ताकत

    लोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका अहम, ‘Know Your Vote’ से समझाई मतदान की ताकत