हरहुआ मंडल में क्षेत्रीय अध्यक्ष अशोक चौरसिया का ऐतिहासिक स्वागत

ढोल-नगाड़ों, पुष्पवर्षा और जयघोष के बीच हुआ प्रथम आगमन, कार्यकर्ताओं ने 2027 चुनाव में ऐतिहासिक जीत का लिया संकल्प

 

रिपोर्ट: विवेक राय

हरहुआ (वाराणसी)। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष अशोक चौरसिया के हरहुआ मंडल में प्रथम आगमन पर कार्यकर्ताओं ने भव्य एवं उत्साहपूर्ण स्वागत किया। पूरे क्षेत्र में ढोल-नगाड़ों की गूंज, “हर-हर महादेव”, “भारत माता की जय” और “भाजपा जिंदाबाद” के नारों से माहौल पूरी तरह उत्सवमय हो गया।

 

क्षेत्रीय अध्यक्ष के स्वागत के लिए बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एकत्र हुए। पुष्पवर्षा कर उनका अभिनंदन किया गया तथा गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत किया गया। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में संगठन के प्रति विशेष उत्साह और जोश देखने को मिला।

 

इस अवसर पर क्षेत्रीय अध्यक्ष अशोक चौरसिया ने कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भाजपा की रीति-नीति और जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रत्येक घर तक पहुँचाना ही सभी कार्यकर्ताओं की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

 

कार्यकर्ताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि क्षेत्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी। साथ ही सभी ने वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक विजय सुनिश्चित करने का संकल्प दोहराया।

 

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अमन श्रीवास्तव, शैलेश पाण्डेय, विनय सिंह ‘हिटलर’, मंडल अध्यक्ष आशुतोष मिश्रा ‘अजय’, पंकज तिवारी, अरुणेंद्र सिंह, अनिल पाण्डेय, मनोज पटेल, ओमकार पटेल, अरुण मिश्रा, विमल मिश्र, बिपिन सिंह, अजय पटेल सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    बाढ़ के बाद घाटों की सफाई में जुटा नगर निगम और नमामि गंगे

    दशाश्वमेध घाट पर चला विशेष स्वच्छता अभियान, गंगा से एक टन से अधिक कचरा निकाला; पितृ पक्ष में स्वच्छता के जरिए पूर्वजों को श्रद्धांजलि देने की अपील     रिपोर्ट…

    दुष्कर्म और पॉक्सो मामले में अभियुक्त को 20 वर्ष का कठोर कारावास

    ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत बड़ागांव पुलिस की प्रभावी पैरवी, अदालत ने लगाया एक लाख रुपये का अर्थदंड     रिपोर्ट विवेक राय वाराणसी। ‘ऑपरेशन कन्विक्शन’ अभियान के तहत थाना बड़ागांव…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सेवा सेतु अभियान के तीसरे दिन चित्रकला प्रतियोगिता, शिविर में जुटे ग्रामीण

    सेवा सेतु अभियान के तीसरे दिन चित्रकला प्रतियोगिता, शिविर में जुटे ग्रामीण

    बाढ़ के बाद घाटों की सफाई में जुटा नगर निगम और नमामि गंगे

    बाढ़ के बाद घाटों की सफाई में जुटा नगर निगम और नमामि गंगे

    दुष्कर्म और पॉक्सो मामले में अभियुक्त को 20 वर्ष का कठोर कारावास

    दुष्कर्म और पॉक्सो मामले में अभियुक्त को 20 वर्ष का कठोर कारावास

    30 लाख संभावित भीड़ को लेकर एयर शो की तैयारियों का जायजा, पुलिस आयुक्त ने घाटों का किया निरीक्षण

    30 लाख संभावित भीड़ को लेकर एयर शो की तैयारियों का जायजा, पुलिस आयुक्त ने घाटों का किया निरीक्षण

    डीसीपी प्रमोद कुमार को पुलिसकर्मियों ने दी भावभीनी विदाई

    डीसीपी प्रमोद कुमार को पुलिसकर्मियों ने दी भावभीनी विदाई

    बीमारी के बीच ड्यूटी कराने के आरोप पर KGMU में छात्रों का धरना

    बीमारी के बीच ड्यूटी कराने के आरोप पर KGMU में छात्रों का धरना