हरहुआ हनुमान मंदिर में भक्तों को मिला महाप्रसाद, खिचड़ी के साथ शीतल शिकंजी का हुआ वितरण

‘जय श्री राम सेवा समिति’ की अनूठी पहल, भीषण गर्मी में श्रद्धालुओं को मिली राहत; हर शनिवार शाम होगा महाप्रसाद वितरण

 

रिपोर्ट : विवेक राय

SHREE 7NEWS, हरहुआ। पंचक्रोशी परिक्रमा मार्ग स्थित उड़िया बाबा ध्रुवेश्वर महादेव मंदिर परिसर के हनुमान मंदिर में शनिवार को ‘जय श्री राम सेवा समिति संस्थान, हरहुआ’ की ओर से श्रद्धालुओं के लिए खिचड़ी महाप्रसाद के साथ शीतल शिकंजी का वितरण किया गया। भीषण गर्मी को देखते हुए इस बार महाप्रसाद के साथ ठंडी शिकंजी की व्यवस्था की गई, जिससे बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं को राहत मिली।

 

मंदिर संरक्षक अमित कुमार सिंह, समिति एवं व्यापार मंडल हरहुआ के महामंत्री वीरेंद्र गुप्ता, अभय मौर्य, सचिन दुबे तथा विशाल पटेल ने बताया कि पंचक्रोशी परिक्रमा मार्ग पर स्थित यह हनुमान मंदिर श्रद्धालुओं की अटूट आस्था का केंद्र है। यहां दूर-दूर से आने वाले भक्त अपनी मनोकामनाओं के साथ दर्शन-पूजन करते हैं और प्रभु की कृपा प्राप्त करते हैं।

 

उन्होंने बताया कि प्रत्येक शनिवार बड़ी संख्या में दीन-दुखी, असहाय, व्यापारी तथा आसपास के गांवों से आने वाले महिला-पुरुष मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचते हैं। इन्हीं श्रद्धालुओं की सेवा के उद्देश्य से नियमित रूप से शाम 6 बजे से 8 बजे तक खिचड़ी महाप्रसाद वितरित किया जाता है। गर्मी के मौसम को देखते हुए इस बार श्रद्धालुओं को शीतल एवं ताजगी भरी शिकंजी भी प्रसाद स्वरूप उपलब्ध कराई गई।

 

समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि प्रभु श्रीराम एवं पवनपुत्र हनुमान की कृपा से यह सेवा कार्य निरंतर जारी है। उनका उद्देश्य प्रेम, सेवा और मानव कल्याण की भावना को बढ़ावा देना है। उन्होंने श्रद्धालुओं से इस पुण्य कार्य में सहभागिता निभाने, महाप्रसाद ग्रहण करने तथा हनुमान जी का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की।

 

समिति के सदस्यों ने विश्वास व्यक्त किया कि सेवा, समर्पण और श्रद्धा के इस अभियान के माध्यम से समाज में धार्मिक एवं मानवीय मूल्यों को और अधिक मजबूती मिलेगी।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    बाढ़ के बाद घाटों की सफाई में जुटा नगर निगम और नमामि गंगे

    दशाश्वमेध घाट पर चला विशेष स्वच्छता अभियान, गंगा से एक टन से अधिक कचरा निकाला; पितृ पक्ष में स्वच्छता के जरिए पूर्वजों को श्रद्धांजलि देने की अपील     रिपोर्ट…

    दुष्कर्म और पॉक्सो मामले में अभियुक्त को 20 वर्ष का कठोर कारावास

    ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत बड़ागांव पुलिस की प्रभावी पैरवी, अदालत ने लगाया एक लाख रुपये का अर्थदंड     रिपोर्ट विवेक राय वाराणसी। ‘ऑपरेशन कन्विक्शन’ अभियान के तहत थाना बड़ागांव…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सेवा सेतु अभियान के तीसरे दिन चित्रकला प्रतियोगिता, शिविर में जुटे ग्रामीण

    सेवा सेतु अभियान के तीसरे दिन चित्रकला प्रतियोगिता, शिविर में जुटे ग्रामीण

    बाढ़ के बाद घाटों की सफाई में जुटा नगर निगम और नमामि गंगे

    बाढ़ के बाद घाटों की सफाई में जुटा नगर निगम और नमामि गंगे

    दुष्कर्म और पॉक्सो मामले में अभियुक्त को 20 वर्ष का कठोर कारावास

    दुष्कर्म और पॉक्सो मामले में अभियुक्त को 20 वर्ष का कठोर कारावास

    30 लाख संभावित भीड़ को लेकर एयर शो की तैयारियों का जायजा, पुलिस आयुक्त ने घाटों का किया निरीक्षण

    30 लाख संभावित भीड़ को लेकर एयर शो की तैयारियों का जायजा, पुलिस आयुक्त ने घाटों का किया निरीक्षण

    डीसीपी प्रमोद कुमार को पुलिसकर्मियों ने दी भावभीनी विदाई

    डीसीपी प्रमोद कुमार को पुलिसकर्मियों ने दी भावभीनी विदाई

    बीमारी के बीच ड्यूटी कराने के आरोप पर KGMU में छात्रों का धरना

    बीमारी के बीच ड्यूटी कराने के आरोप पर KGMU में छात्रों का धरना