अजय सामाजिक सेवा समिति ने संगठन विस्तार अभियान के तहत की नई नियुक्तियां

कई राज्यों और जनपदों में पदाधिकारियों को सौंपी गई अहम जिम्मेदारियां, राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दी शुभकामनाएं

 

(रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय) 

वाराणसी। अजय सामाजिक सेवा समिति ने संगठन को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने के उद्देश्य से संगठन विस्तार अभियान के तहत विभिन्न राज्यों एवं जनपदों में नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की है। यह नियुक्तियां समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अजय सिंह के निर्देश पर की गई हैं।

 

जारी सूची के अनुसार अनिल कुमार वर्मा को पीलीभीत, अंकित जिंदा त्रिवेदी को अमेठी, नंदलाल को हरदोई, राहुल को भदोही, अरविंद बघेल को दतिया, रवेन्द्र सिंह को अलीगढ़, सुरजीत सिंह को रीवा तथा अभिषेक सिंह को सुल्तानपुर का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

 

इसके अलावा योगेश पाल को हरदोई का जिला महासचिव, कृपाशंकर को जिला सचिव, नीरज लाल को वाराणसी का जिला महासचिव, दिनेश श्रीवास्तव को वाराणसी का जिला सचिव तथा अतुल कुमार द्विवेदी को पीलीभीत का जिला मीडिया प्रभारी बनाया गया है।

 

प्रदेश स्तर पर प्रशांत सिंह गोलू (मानी) को उत्तर प्रदेश का प्रदेश उपाध्यक्ष, अभिलाष सिंह को समिति प्रबंधक (उत्तर प्रदेश), वीरेंद्र प्रताप उपाध्याय को उत्तर प्रदेश का प्रदेश आईटी एवं सोशल मीडिया प्रभारी, स्वप्न शत्रुधर को त्रिपुरा का प्रदेश अध्यक्ष तथा बृजेश सिंह तोमर को मध्य प्रदेश का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं प्रशांत सिंह राहुल को वाराणसी का जिला प्रभारी एवं विकास बघेल को ग्वालियर का जिला महामंत्री बनाया गया है।

 

इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अजय सिंह ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि समिति का संगठन विस्तार अभियान निरंतर जारी रहेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि सभी पदाधिकारी समाज सेवा के कार्यों को गति देंगे तथा संगठन की नीतियों और उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। उन्होंने यह भी बताया कि आगामी दिनों में देश के विभिन्न राज्यों एवं जनपदों में संगठन के विस्तार के लिए और भी नियुक्तियां की जाएंगी। :::

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    सृजन चतुर्वेदी बने ‘यूथ आइकॉन’

    युवा सशक्तिकरण, नशामुक्ति और सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में सक्रिय योगदान के लिए ‘मेरा युवा भारत’ में हुआ चयन     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर (वाराणसी)। चौबेपुर कस्बा निवासी…

    बीरापट्टी इंटर कॉलेज को मिला नया प्रधानाचार्य, डॉ. राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने संभाला कार्यभार

    सम्मान समारोह में शिक्षाविदों और गणमान्य लोगों ने किया स्वागत, शिक्षा, अनुशासन और संस्थागत विकास को बताया प्राथमिकता     रिपोर्ट : विवेक राय वाराणसी। इंटरमीडिएट कॉलेज, बीरापट्टी में शुक्रवार,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सृजन चतुर्वेदी बने ‘यूथ आइकॉन’

    सृजन चतुर्वेदी बने ‘यूथ आइकॉन’

    बीरापट्टी इंटर कॉलेज को मिला नया प्रधानाचार्य, डॉ. राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने संभाला कार्यभार

    बीरापट्टी इंटर कॉलेज को मिला नया प्रधानाचार्य, डॉ. राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने संभाला कार्यभार

    पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर स्मारक पर अर्पित की श्रद्धांजलि

    पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर स्मारक पर अर्पित की श्रद्धांजलि

    फोरलेन सड़क निर्माण से पहले जनहित की व्यवस्थाएं दुरुस्त करने की मांग

    फोरलेन सड़क निर्माण से पहले जनहित की व्यवस्थाएं दुरुस्त करने की मांग

    सेवा सेतु अभियान के तीसरे दिन चित्रकला प्रतियोगिता, शिविर में जुटे ग्रामीण

    सेवा सेतु अभियान के तीसरे दिन चित्रकला प्रतियोगिता, शिविर में जुटे ग्रामीण

    बाढ़ के बाद घाटों की सफाई में जुटा नगर निगम और नमामि गंगे

    बाढ़ के बाद घाटों की सफाई में जुटा नगर निगम और नमामि गंगे