पारिवारिक विवाद सुलझाने पहुंचे दरोगा पर बोतल से हमला, सिर में आई चोट

जंसा के तेंदूई गांव की घटना; आरोपी हिरासत में, पुलिस ने की कार्रवाई

 

जंसा (वाराणसी)। थाना क्षेत्र के तेंदूई गांव में पारिवारिक विवाद की सूचना पर बीच-बचाव करने पहुंचे रामेश्वर चौकी के उपनिरीक्षक (एसआई) नंदलाल पर एक युवक ने बोतल से हमला कर दिया। हमले में दरोगा के सिर में चोट लग गई, जिसके बाद उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाकर उपचार कराया गया।

 

जानकारी के अनुसार, तेंदूई गांव निवासी हरिओम पांडे के घर में पारिवारिक विवाद चल रहा था। मामले की सूचना डायल-112 पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पीआरबी टीम ने स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया, लेकिन विवाद बढ़ता देख रामेश्वर चौकी पर तैनात उपनिरीक्षक नंदलाल को सूचना दी गई।

 

सूचना मिलते ही एसआई नंदलाल मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों के बीच समझौता कराने का प्रयास करने लगे। इसी दौरान हरिओम पांडे पुत्र मुरारी पांडे ने कथित तौर पर बोतल से हमला कर दिया। हमले में उपनिरीक्षक के सिर में चोट लग गई। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार कराया गया।

 

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी एवं अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने आरोपी हरिओम पांडे को हिरासत में लेकर उसके विरुद्ध शांति भंग की आशंका में धारा 151 के तहत कार्रवाई करते हुए चालान कर दिया।

 

एसीपी राजातालाब अजय कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि पारिवारिक विवाद की सूचना पर उपनिरीक्षक नंदलाल मौके पर पहुंचे थे। बीच-बचाव के दौरान हरिओम पांडे ने अपनी बहन पर बोतल से हमला किया, जिसकी चपेट में आने से उपनिरीक्षक के सिर में हल्की चोट आई। आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई की गई है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    सृजन चतुर्वेदी बने ‘यूथ आइकॉन’

    युवा सशक्तिकरण, नशामुक्ति और सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में सक्रिय योगदान के लिए ‘मेरा युवा भारत’ में हुआ चयन     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर (वाराणसी)। चौबेपुर कस्बा निवासी…

    बीरापट्टी इंटर कॉलेज को मिला नया प्रधानाचार्य, डॉ. राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने संभाला कार्यभार

    सम्मान समारोह में शिक्षाविदों और गणमान्य लोगों ने किया स्वागत, शिक्षा, अनुशासन और संस्थागत विकास को बताया प्राथमिकता     रिपोर्ट : विवेक राय वाराणसी। इंटरमीडिएट कॉलेज, बीरापट्टी में शुक्रवार,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सृजन चतुर्वेदी बने ‘यूथ आइकॉन’

    सृजन चतुर्वेदी बने ‘यूथ आइकॉन’

    बीरापट्टी इंटर कॉलेज को मिला नया प्रधानाचार्य, डॉ. राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने संभाला कार्यभार

    बीरापट्टी इंटर कॉलेज को मिला नया प्रधानाचार्य, डॉ. राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने संभाला कार्यभार

    पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर स्मारक पर अर्पित की श्रद्धांजलि

    पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर स्मारक पर अर्पित की श्रद्धांजलि

    फोरलेन सड़क निर्माण से पहले जनहित की व्यवस्थाएं दुरुस्त करने की मांग

    फोरलेन सड़क निर्माण से पहले जनहित की व्यवस्थाएं दुरुस्त करने की मांग

    सेवा सेतु अभियान के तीसरे दिन चित्रकला प्रतियोगिता, शिविर में जुटे ग्रामीण

    सेवा सेतु अभियान के तीसरे दिन चित्रकला प्रतियोगिता, शिविर में जुटे ग्रामीण

    बाढ़ के बाद घाटों की सफाई में जुटा नगर निगम और नमामि गंगे

    बाढ़ के बाद घाटों की सफाई में जुटा नगर निगम और नमामि गंगे