मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता के लिए सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बनाई साझा रणनीति

तनाव, अवसाद और आत्महत्या की बढ़ती घटनाओं पर चिंता; पूर्वांचल के छह जिलों के प्रतिनिधियों ने चलाया जनजागरण अभियान का संकल्प

 

रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय

SHREE 7NEWS, वाराणसी। मानसिक स्वास्थ्य के प्रति समाज को जागरूक बनाने और तनाव, अवसाद तथा आत्महत्या जैसी गंभीर समस्याओं की रोकथाम के उद्देश्य से अभिलाषा ट्रस्ट द्वारा सारनाथ स्थित अंबेडकर शिक्षा समिति परिसर में “मानसिक स्वास्थ्य और हम” विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पूर्वांचल के विभिन्न जनपदों से आए लगभग 60 सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े समसामयिक विषयों पर गहन विचार-विमर्श किया।

कार्यशाला में विशेषज्ञों ने युवाओं में बढ़ते तनाव, आक्रोश, निराशा, छात्रों की आत्महत्या, नशे की प्रवृत्ति, सामाजिक हिंसा और बढ़ती असहिष्णुता जैसे विषयों पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि इन चुनौतियों से निपटने के लिए समाज, परिवार और सामाजिक संगठनों को मिलकर कार्य करना होगा। प्रतिभागियों ने विभिन्न वर्गों तक मानसिक स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता पहुँचाने के लिए समन्वित अभियान चलाने की आवश्यकता पर बल दिया।

इस अवसर पर शिव प्रसाद गुप्त मंडलीय चिकित्सालय, कबीरचौरा के मानसिक रोग विभाग की मनोवैज्ञानिक एवं सामाजिक कार्यक्रम निदेशक डॉ. इरा ने मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी सरकारी योजनाओं, उपचार सुविधाओं और परामर्श सेवाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने समय रहते मानसिक समस्याओं की पहचान और उचित परामर्श को अत्यंत आवश्यक बताया।

कार्यशाला में डॉ. त्रिपाठी, डॉ. नीति भांई, मूसा आजमी, जितेन्द्र एवं अजीत सहित कई वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी अपने विचार रखे। वहीं युवा प्रतिभागियों अरविंद, प्रेम नट, ममता, कुमकुम, डॉ. गोरखनाथ, कमलेश और जुली सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने सक्रिय सहभागिता करते हुए अपने अनुभव साझा किए।

कार्यक्रम के दौरान मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता पर आधारित एक पोस्टर प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिसमें तनाव, अवसाद और आत्महत्या की रोकथाम से संबंधित महत्वपूर्ण संदेश एवं जानकारियाँ प्रदर्शित की गईं। प्रदर्शनी ने प्रतिभागियों का विशेष ध्यान आकर्षित किया।

बैठक में वाराणसी, चंदौली, गाजीपुर, बलिया, अकबरपुर और भदोही सहित विभिन्न जिलों से आए सामाजिक कार्यकर्ताओं ने महिलाओं, युवाओं, छात्रों, बच्चों तथा वंचित वर्गों के बीच मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता अभियान चलाने और तनाव, अवसाद एवं आत्महत्या की बढ़ती प्रवृत्ति को रोकने के लिए संयुक्त रूप से कार्य करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम का संचालन प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर जागृति ने किया, जबकि अध्यक्षता वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता नीति भांई ने की। कार्यशाला का समापन समाज में मानसिक स्वास्थ्य के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करने और जन-जागरूकता को व्यापक स्तर तक पहुँचाने के संकल्प के साथ हुआ।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    उमरहाँ में विश्व पर्यटन दिवस पर निकली विरासत पदयात्रा

    ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ विद्यार्थियों ने पर्यटकों को बताई गांव की सांस्कृतिक विरासत और स्थानीय जीवनशैली     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर (वाराणसी)। विश्व पर्यटन दिवस…

    भगतुआं बाजार में कार्यकर्ताओं संग सुनी गई ‘मन की बात’

    कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर की मौजूदगी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 138वें संस्करण का लाइव प्रसारण देखा गया     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। चौबेपुर विधानसभा क्षेत्र के शिवपुर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    उमरहाँ में विश्व पर्यटन दिवस पर निकली विरासत पदयात्रा

    उमरहाँ में विश्व पर्यटन दिवस पर निकली विरासत पदयात्रा

    भगतुआं बाजार में कार्यकर्ताओं संग सुनी गई ‘मन की बात’

    भगतुआं बाजार में कार्यकर्ताओं संग सुनी गई ‘मन की बात’

    गौरीगंज चौराहे पर दो बाइकों की भिड़ंत, युवक गंभीर घायल

    गौरीगंज चौराहे पर दो बाइकों की भिड़ंत, युवक गंभीर घायल

    बेनीपुर में किसानों को मिला मृदा स्वास्थ्य व टिकाऊ खेती का प्रशिक्षण

    बेनीपुर में किसानों को मिला मृदा स्वास्थ्य व टिकाऊ खेती का प्रशिक्षण

    गरीब बच्चों की शिक्षा के लिए आशा यस ए-वन फाउंडेशन ने शुरू किया महाअभियान

    गरीब बच्चों की शिक्षा के लिए आशा यस ए-वन फाउंडेशन ने शुरू किया महाअभियान

    फोरलेन चौड़ीकरण को लेकर व्यापारियों की बैठक, मुआवजा और सीवर व्यवस्था की उठी मांग

    फोरलेन चौड़ीकरण को लेकर व्यापारियों की बैठक, मुआवजा और सीवर व्यवस्था की उठी मांग