‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान में सृजन गंगा वाटिका में पौधारोपण

कजरी के गीतों के बीच ग्रामीणों, छात्रों और महिलाओं ने किया श्रमदान; फलदार व औषधीय पौधों के संरक्षण का लिया संकल्प

 

रिपोर्ट: विवेक राय

SHREE 7NEWS, वाराणसी। प्रधानमंत्री के ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत मंगलवार को सृजन गंगा वाटिका में वृहद पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। पर्यावरण ऋषि एवं सृजन सामाजिक विकास न्यास के अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में ग्रामीणों, किसानों, प्रशिक्षण ले रहे विद्यार्थियों और महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

 

पौधारोपण के दौरान ग्रामसभा के नागरिकों, कृषक उत्पादक संगठन टिकरी से जुड़े लोगों, वाराणसी में प्रशिक्षण ले रहे छात्रों तथा सृजन समूह की महिलाओं ने श्रमदान किया। महिलाओं और ग्रामीणों ने कजरी गीत गाते हुए पौधे लगाए, जिससे कार्यक्रम का वातावरण लोक संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण के संदेश से सराबोर रहा।

 

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बीएचयू के हॉर्टिकल्चर इंचार्ज अश्विनी देशवाल ने विद्यार्थियों को पौधारोपण की वैज्ञानिक विधि की जानकारी दी। उन्होंने पौधों के चयन, रोपण, मिट्टी की तैयारी और नियमित देखभाल से संबंधित व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया।

 

सृजन सामाजिक विकास न्यास के अध्यक्ष एवं गंगा हरितिमा अभियान के ब्रांड एंबेसेडर अनिल कुमार सिंह ने आम की आम्रपाली, अल्फांसो, लंगड़ा, दशहरी, केसर, मियांजाकी, अरुणिका और अंबिका सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगवाए। इसके अलावा श्वेता-लालिमा अमरूद, नींबू, आंवला, बेल, कटहल, करौंदा, जामुन तथा रुद्राक्ष के पौधों का भी रोपण किया गया।

 

कार्यक्रम के दौरान ई-अमित ने कंपोस्ट और जैविक खाद के उपयोग को लेकर उपस्थित लोगों एवं छात्रों को प्रशिक्षण दिया। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के लिए जैविक पद्धतियों को अपनाने पर जोर दिया।

 

इस अवसर पर प्रकाशानंद जी, शिवानंद पांडेय सहित सैकड़ों लोगों को नशामुक्ति की शपथ भी दिलाई गई। कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण के साथ स्वस्थ और नशामुक्त समाज के निर्माण का संदेश दिया गया।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    उमरहाँ में विश्व पर्यटन दिवस पर निकली विरासत पदयात्रा

    ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ विद्यार्थियों ने पर्यटकों को बताई गांव की सांस्कृतिक विरासत और स्थानीय जीवनशैली     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर (वाराणसी)। विश्व पर्यटन दिवस…

    भगतुआं बाजार में कार्यकर्ताओं संग सुनी गई ‘मन की बात’

    कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर की मौजूदगी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 138वें संस्करण का लाइव प्रसारण देखा गया     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। चौबेपुर विधानसभा क्षेत्र के शिवपुर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    उमरहाँ में विश्व पर्यटन दिवस पर निकली विरासत पदयात्रा

    उमरहाँ में विश्व पर्यटन दिवस पर निकली विरासत पदयात्रा

    भगतुआं बाजार में कार्यकर्ताओं संग सुनी गई ‘मन की बात’

    भगतुआं बाजार में कार्यकर्ताओं संग सुनी गई ‘मन की बात’

    गौरीगंज चौराहे पर दो बाइकों की भिड़ंत, युवक गंभीर घायल

    गौरीगंज चौराहे पर दो बाइकों की भिड़ंत, युवक गंभीर घायल

    बेनीपुर में किसानों को मिला मृदा स्वास्थ्य व टिकाऊ खेती का प्रशिक्षण

    बेनीपुर में किसानों को मिला मृदा स्वास्थ्य व टिकाऊ खेती का प्रशिक्षण

    गरीब बच्चों की शिक्षा के लिए आशा यस ए-वन फाउंडेशन ने शुरू किया महाअभियान

    गरीब बच्चों की शिक्षा के लिए आशा यस ए-वन फाउंडेशन ने शुरू किया महाअभियान

    फोरलेन चौड़ीकरण को लेकर व्यापारियों की बैठक, मुआवजा और सीवर व्यवस्था की उठी मांग

    फोरलेन चौड़ीकरण को लेकर व्यापारियों की बैठक, मुआवजा और सीवर व्यवस्था की उठी मांग