रामनगर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाली तिरंगा यात्रा

मंडल अध्यक्ष प्रीति सिंह के नेतृत्व में निकली यात्रा, सत्येंद्र सिंह पिंटू ने कहा—तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक

 

रिपोर्ट: विवेक राय

SHREE 7NEWS, रामनगर (वाराणसी)। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से 13 अगस्त 2026 को रामनगर में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने तिरंगा यात्रा निकाली। भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रीति सिंह के नेतृत्व में आयोजित यह यात्रा रामनगर चौराहे से शुरू होकर शास्त्री चौक तक पहुंची। हाथों में तिरंगा लेकर कार्यकर्ताओं ने देशभक्ति का संदेश दिया।

 

तिरंगा यात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में काशी क्षेत्र के मीडिया संपर्क विभाग के संयोजक सत्येंद्र सिंह पिंटू शामिल हुए। उन्होंने कहा कि देश की आन, बान और शान के प्रतीक राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान में पूरे देश में तिरंगा यात्राएं आयोजित की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस को लेकर नागरिकों में उत्साह है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर आगे बढ़ रहा है, जो गौरव की बात है।

 

यात्रा के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने तिरंगे के साथ देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया। मार्ग में लोगों ने तिरंगा यात्रा का उत्साहपूर्वक स्वागत किया। आयोजन के माध्यम से स्वतंत्रता संग्राम के वीरों के बलिदान को याद करते हुए राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान की भावना मजबूत करने का संदेश दिया गया।

 

कार्यक्रम का संचालन भाजपा मंडल महामंत्री जितेंद्र पांडेय ‘झुनझुन’ ने किया। इस अवसर पर भाजपा के पूर्व सभासद संतोष शर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेंद्र शंकर सिंह, पटेल संजीव राय ‘टिंकू’, भाजपा युवा मोर्चा के महानगर मंत्री अर्जुन शर्मा, मंडल उपाध्यक्ष गौरव गुप्ता, राघवेंद्र, अनिरुद्ध कनौजिया ‘पप्पू’, राजकुमार सिंह, रितेश पाल, भैया लाल सोनकर, पीयूष गुप्ता, धीरेंद्र प्रताप सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

तिरंगा यात्रा के समापन पर कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान, देश की एकता और अखंडता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    गरीब बच्चों को बांटी गई शिक्षण सामग्री, आशा ट्रस्ट के प्रयासों की सराहना

    सेवा संकल्प अभियान के तहत चक्रपानपुर के निःशुल्क शिक्षण केंद्र में आयोजित हुआ कार्यक्रम   रिपोर्ट : विवेक राय मिर्जामुराद (वाराणसी)। आराजी लाइन ब्लॉक के चक्रपानपुर गांव में सामाजिक संस्था…

    आशा ट्रस्ट की गतिविधियों से रूबरू हुईं बीएचयू की छात्राएं

    समाजशास्त्र विभाग की 34 छात्राओं ने किया शैक्षणिक भ्रमण, आशा लाइब्रेरी और स्वावलंबन कार्यक्रमों की ली जानकारी     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर (वाराणसी)। काशी हिंदू विश्वविद्यालय के समाजशास्त्र…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गरीब बच्चों को बांटी गई शिक्षण सामग्री, आशा ट्रस्ट के प्रयासों की सराहना

    गरीब बच्चों को बांटी गई शिक्षण सामग्री, आशा ट्रस्ट के प्रयासों की सराहना

    आशा ट्रस्ट की गतिविधियों से रूबरू हुईं बीएचयू की छात्राएं

    आशा ट्रस्ट की गतिविधियों से रूबरू हुईं बीएचयू की छात्राएं

    मझले बेटे और बहू से परेशान वृद्ध महिला ने लगाई न्याय की गुहार

    मझले बेटे और बहू से परेशान वृद्ध महिला ने लगाई न्याय की गुहार

    छितमपुर में सेवा संकल्प सप्ताह का हुआ शुभारंभ

    छितमपुर में सेवा संकल्प सप्ताह का हुआ शुभारंभ

    ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की बैठक में संगठन विस्तार पर मंथन

    ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की बैठक में संगठन विस्तार पर मंथन

    सेवा संकल्प अभियान में पौधरोपण और जरूरतमंदों को राहत सामग्री वितरित

    सेवा संकल्प अभियान में पौधरोपण और जरूरतमंदों को राहत सामग्री वितरित