अनुसूचित जाति-जनजाति स्वाभिमान सम्मेलन में सामाजिक एकता और सम्मान का संदेश, नरेंद्र कुमार शास्त्री की 95वीं जयंती पर हुआ भव्य आयोजन

राज्यमंत्री असीम अरुण और पूर्व सांसद प्रदीप टमटा सहित कई जनप्रतिनिधियों ने की सहभागिता, समाज के अधिकारों, सम्मान और स्वाभिमान की रक्षा पर दिया जोर

 

रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय 

SHREE 7NEWS, वाराणसी। उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति एवं जनजाति विकास समिति के तत्वावधान में मंगलवार को प्रसिद्ध समाजसेवी नरेंद्र कुमार शास्त्री की 95वीं जयंती के अवसर पर स्वाभिमान सम्मेलन का आयोजन कैंट स्थित नरेंद्र कुमार शास्त्री अनुसूचित जाति छात्रावास में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। सम्मेलन में बड़ी संख्या में समाज के लोगों, महिलाओं, युवाओं एवं गणमान्य नागरिकों ने भाग लेकर सामाजिक एकता और स्वाभिमान का संकल्प दोहराया।

 

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार के स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री असीम अरुण तथा पूर्व राज्यसभा सांसद प्रदीप टमटा उपस्थित रहे। वहीं, विधायक त्रिभुवन राम ने भी सम्मेलन में सहभागिता कर अनुसूचित जाति एवं जनजाति समाज के अधिकारों और हितों की रक्षा के लिए निरंतर प्रयास करने की आवश्यकता पर बल दिया।

 

अपने संबोधन में राज्यमंत्री असीम अरुण ने कहा कि समाज के सम्मान, स्वाभिमान और समग्र विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने कहा कि सामाजिक न्याय केवल अधिकारों तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि शिक्षा, रोजगार और आत्मनिर्भरता के माध्यम से समाज को सशक्त बनाना भी समय की मांग है।

 

पूर्व राज्यसभा सांसद प्रदीप टमटा ने कहा कि अनुसूचित जाति एवं जनजाति समाज ने अपने अधिकारों के लिए लंबे समय तक संघर्ष किया है। अब समय आ गया है कि समाज के मान-सम्मान और स्वाभिमान की रक्षा करते हुए विकास और प्रगति के नए आयाम स्थापित किए जाएं, ताकि आने वाली पीढ़ियों को बेहतर अवसर मिल सकें।

 

सम्मेलन के आयोजक डॉ. राजेश चौधरी ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन सामाजिक जागरूकता, आत्मविश्वास और संगठनात्मक एकता को नई दिशा प्रदान करते हैं।

 

कार्यक्रम का समापन समाज के उत्थान, शिक्षा, समान अवसर और सामाजिक समरसता के संकल्प के साथ हुआ। इस अवसर पर बड़ी संख्या में माताएं, बहनें, युवा एवं समाज के प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    बरेका में राजभाषा पखवाड़ा-2026 का समापन, 70 अधिकारी-कर्मचारी हुए सम्मानित

    पुरस्कार वितरण एवं राजभाषा संगोष्ठी में हिंदी के अधिकाधिक कार्यालयीन प्रयोग पर दिया जोर, ‘बरेका दर्पण’ के 38वें अंक का हुआ विमोचन     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय  वाराणसी। बनारस…

    स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत पावरग्रिड ने कराई चित्रकला व निबंध प्रतियोगिता

    पीएम श्री उच्च प्राथमिक विद्यालय झौआ में करीब 100 छात्र-छात्राओं ने लिया हिस्सा, विजेताओं को किया गया पुरस्कृत     रिपोर्ट आनंदरत्न उपाध्याय  वाराणसी। भारत सरकार के विद्युत मंत्रालय के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बरेका में राजभाषा पखवाड़ा-2026 का समापन, 70 अधिकारी-कर्मचारी हुए सम्मानित

    बरेका में राजभाषा पखवाड़ा-2026 का समापन, 70 अधिकारी-कर्मचारी हुए सम्मानित

    स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत पावरग्रिड ने कराई चित्रकला व निबंध प्रतियोगिता

    स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत पावरग्रिड ने कराई चित्रकला व निबंध प्रतियोगिता

    छात्रों के प्रेरणास्रोत होते हैं शिक्षक : प्रो. राकेश कुमार सिंह

    छात्रों के प्रेरणास्रोत होते हैं शिक्षक : प्रो. राकेश कुमार सिंह

    भगत सिंह के विचार आज भी प्रासंगिक, राष्ट्रीय वेबिनार में विद्वानों ने रखे विचार

    भगत सिंह के विचार आज भी प्रासंगिक, राष्ट्रीय वेबिनार में विद्वानों ने रखे विचार

    उमरहा बाजार में ऑटो पार्ट्स की दुकान में चोरी, लाखों का सामान और नकदी ले गए चोर

    उमरहा बाजार में ऑटो पार्ट्स की दुकान में चोरी, लाखों का सामान और नकदी ले गए चोर

    एशियन गेम्स में जौनपुर के रोहित यादव ने भारत के लिए जीता कांस्य पदक

    एशियन गेम्स में जौनपुर के रोहित यादव ने भारत के लिए जीता कांस्य पदक