तिरंगा यात्रा में गूंजा राष्ट्रप्रेम का संदेश, उत्साह के साथ शामिल हुए विद्यार्थी और युवा

मेरा युवा भारत, भदोही एवं नमामि गंगे के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ देशभक्ति से ओत-प्रोत कार्यक्रम

 

रिपोर्ट: अभिषेक उपाध्याय

SHREE 7NEWS, भदोहीं । उच्च प्राथमिक विद्यालय सनवईया, असनाव में मेरा युवा भारत, भदोही एवं नमामि गंगे के संयुक्त तत्वावधान में देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम की भावना से ओत-प्रोत तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा में विद्यार्थियों एवं युवाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए राष्ट्रीय एकता और अखंडता का संदेश दिया।

 

 

कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य आदरणीय श्री अरुण कुमार राय जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ विद्यालय के शिक्षकगण तथा नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ कार्यक्रम में भाग लिया। हाथों में तिरंगा लेकर विद्यार्थियों और युवाओं ने राष्ट्रप्रेम की भावना को प्रदर्शित किया।

 

 

कार्यक्रम में पंकज कुमार, उपासना जायसवाल, राजेश यादव, अमित जैन सहित अन्य गणमान्यजन एवं युवा साथी उपस्थित रहे। सभी ने तिरंगा यात्रा के उद्देश्य को सफल बनाने में सक्रिय सहभागिता की।

 

 

तिरंगा यात्रा के माध्यम से विद्यार्थियों एवं युवाओं ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और गौरव को बनाए रखने का संदेश दिया। प्रतिभागियों ने देशप्रेम की भावना को जन-जन तक पहुंचाने तथा राष्ट्रहित में अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का संकल्प लिया।

 

कार्यक्रम का समापन “जय हिंद” और “भारत माता की जय” के उद्घोष के साथ हुआ। 🇮🇳

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    भदोही में भारी बारिश और वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट

    तेज हवाओं के साथ 60 किमी प्रति घंटा तक झोंके चलने की आशंका, जिलाधिकारी ने विभागों और रेस्क्यू टीमों को किया हाई अलर्ट     रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय भदोही। भारतीय…

    हनुमान बाग मंदिर में महाआरती व प्रसाद वितरण कार्यक्रम संपन्न

    राष्ट्रसंत अवैद्यनाथ जी की बारहवीं पुण्यतिथि पर विश्व हिंदू महासंघ के तत्वावधान में हुआ आयोजन     रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय भदोही। राष्ट्रसंत अवैद्यनाथ जी की बारहवीं पुण्यतिथि के अवसर पर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बरेका में राजभाषा पखवाड़ा-2026 का समापन, 70 अधिकारी-कर्मचारी हुए सम्मानित

    बरेका में राजभाषा पखवाड़ा-2026 का समापन, 70 अधिकारी-कर्मचारी हुए सम्मानित

    स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत पावरग्रिड ने कराई चित्रकला व निबंध प्रतियोगिता

    स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत पावरग्रिड ने कराई चित्रकला व निबंध प्रतियोगिता

    छात्रों के प्रेरणास्रोत होते हैं शिक्षक : प्रो. राकेश कुमार सिंह

    छात्रों के प्रेरणास्रोत होते हैं शिक्षक : प्रो. राकेश कुमार सिंह

    भगत सिंह के विचार आज भी प्रासंगिक, राष्ट्रीय वेबिनार में विद्वानों ने रखे विचार

    भगत सिंह के विचार आज भी प्रासंगिक, राष्ट्रीय वेबिनार में विद्वानों ने रखे विचार

    उमरहा बाजार में ऑटो पार्ट्स की दुकान में चोरी, लाखों का सामान और नकदी ले गए चोर

    उमरहा बाजार में ऑटो पार्ट्स की दुकान में चोरी, लाखों का सामान और नकदी ले गए चोर

    एशियन गेम्स में जौनपुर के रोहित यादव ने भारत के लिए जीता कांस्य पदक

    एशियन गेम्स में जौनपुर के रोहित यादव ने भारत के लिए जीता कांस्य पदक