‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत कैंट पुलिस की बड़ी सफलता, तीन बाल अपचारियों सहित पांच गिरफ्तार

लाखों रुपये का चोरी का सामान और ₹10,920 नकद बरामद, बंद मकानों को निशाना बनाकर वारदातों को देता था गिरोह अंजाम

 

रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय 

SHREE 7NEWS, वाराणसी। कमिश्नरेट वाराणसी की कैंट पुलिस ने ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत चोरी की घटनाओं का सफल खुलासा करते हुए तीन बाल अपचारियों सहित पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से लाखों रुपये मूल्य का चोरी का सामान तथा 10,920 रुपये नकद बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार यह नकदी चोरी के सामान की बिक्री से प्राप्त हुई थी, जिसे आरोपितों ने आपस में बांट लिया था।

 

कैंट थाना परिसर में आयोजित प्रेसवार्ता में एसीपी कैंट अपूर्व पांडेय ने बताया कि पुलिस आयुक्त के निर्देशानुसार अपराध एवं चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में डीसीपी वरुणा एवं एडीसीपी वरुणा के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक राज किशोर पाण्डेय के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने नदेसर चौकी क्षेत्र में सघन अभियान चलाकर कार्रवाई की।

 

पुलिस टीम ने छापेमारी के दौरान पांच आरोपितों को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपितों ने चोरी की कई घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। जांच में सामने आया कि गिरोह सुनसान इलाकों तथा बंद पड़े मकानों की रेकी कर चोरी की वारदातों को अंजाम देता था।

 

गिरफ्तार आरोपितों के कब्जे से पुलिस ने बड़ी मात्रा में चोरी का सामान बरामद किया है। साथ ही बरामद नकदी के संबंध में आरोपितों ने बताया कि यह रकम चोरी के सामान को बेचने से प्राप्त हुई थी, जिसे सभी ने आपस में अलग-अलग हिस्सों में बांट लिया था।

 

पुलिस का कहना है कि आरोपितों के आपराधिक इतिहास और चोरी की अन्य घटनाओं में उनकी संलिप्तता की भी जांच की जा रही है। गिरफ्तार आरोपितों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है। पुलिस का कहना है कि शहर में अपराधियों के विरुद्ध अभियान आगे भी इसी प्रकार जारी रहेगा।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    बरेका में राजभाषा पखवाड़ा-2026 का समापन, 70 अधिकारी-कर्मचारी हुए सम्मानित

    पुरस्कार वितरण एवं राजभाषा संगोष्ठी में हिंदी के अधिकाधिक कार्यालयीन प्रयोग पर दिया जोर, ‘बरेका दर्पण’ के 38वें अंक का हुआ विमोचन     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय  वाराणसी। बनारस…

    स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत पावरग्रिड ने कराई चित्रकला व निबंध प्रतियोगिता

    पीएम श्री उच्च प्राथमिक विद्यालय झौआ में करीब 100 छात्र-छात्राओं ने लिया हिस्सा, विजेताओं को किया गया पुरस्कृत     रिपोर्ट आनंदरत्न उपाध्याय  वाराणसी। भारत सरकार के विद्युत मंत्रालय के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बरेका में राजभाषा पखवाड़ा-2026 का समापन, 70 अधिकारी-कर्मचारी हुए सम्मानित

    बरेका में राजभाषा पखवाड़ा-2026 का समापन, 70 अधिकारी-कर्मचारी हुए सम्मानित

    स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत पावरग्रिड ने कराई चित्रकला व निबंध प्रतियोगिता

    स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत पावरग्रिड ने कराई चित्रकला व निबंध प्रतियोगिता

    छात्रों के प्रेरणास्रोत होते हैं शिक्षक : प्रो. राकेश कुमार सिंह

    छात्रों के प्रेरणास्रोत होते हैं शिक्षक : प्रो. राकेश कुमार सिंह

    भगत सिंह के विचार आज भी प्रासंगिक, राष्ट्रीय वेबिनार में विद्वानों ने रखे विचार

    भगत सिंह के विचार आज भी प्रासंगिक, राष्ट्रीय वेबिनार में विद्वानों ने रखे विचार

    उमरहा बाजार में ऑटो पार्ट्स की दुकान में चोरी, लाखों का सामान और नकदी ले गए चोर

    उमरहा बाजार में ऑटो पार्ट्स की दुकान में चोरी, लाखों का सामान और नकदी ले गए चोर

    एशियन गेम्स में जौनपुर के रोहित यादव ने भारत के लिए जीता कांस्य पदक

    एशियन गेम्स में जौनपुर के रोहित यादव ने भारत के लिए जीता कांस्य पदक