फर्जी दरोगा बनकर लोगों पर झाड़ रहा था रौब, चोलापुर पुलिस ने किया गिरफ्तार

सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर ऐंठना चाहता था रुपये, वर्दी पहनकर खुद को बताता था सब इंस्पेक्टर; पुलिस गिरोह से जुड़े होने के पहलू की भी कर रही जांच

रिपोर्ट: विवेक राय
SHREE 7NEWS, वाराणसी। चोलापुर थाना पुलिस ने उत्तर प्रदेश पुलिस का फर्जी दरोगा बनकर लोगों पर रौब गांठने और सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी का प्रयास करने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी पुलिस की वर्दी पहनकर स्वयं को सब इंस्पेक्टर बताता था और लोगों का विश्वास जीतकर उनसे रुपये ऐंठने की कोशिश करता था। फिलहाल पुलिस उससे गहन पूछताछ कर पूरे मामले की जांच कर रही है।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार युवक की पहचान राजन (22 वर्ष) निवासी इंदरपुर, थाना शिवपुर के रूप में हुई है। वह पुलिस की वर्दी पहनकर रिश्तेदारों और परिचितों के बीच खुद को पुलिस अधिकारी बताता था। उसका व्यवहार और बातचीत का तरीका इतना प्रभावशाली था कि लोग उसे वास्तविक पुलिसकर्मी समझ बैठते थे।

जांच में सामने आया कि आरोपी ने अपने एक परिचित को उत्तर प्रदेश पुलिस में भर्ती कराने का झांसा देकर उससे रुपये की मांग की थी। युवक को उसकी गतिविधियों पर संदेह हुआ, जिसके बाद उसने चोलापुर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही मुर्दहा चौकी प्रभारी संध्या जायसवाल ने थाना प्रभारी को अवगत कराया और तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया।

पुलिस का कहना है कि गिरफ्तारी के दौरान भी आरोपी पुलिसकर्मियों पर रौब जमाने की कोशिश करता रहा, लेकिन उसकी सच्चाई अधिक देर तक छिप नहीं सकी। पूछताछ के दौरान उसके दावों और गतिविधियों का सत्यापन किया जा रहा है।

थाना प्रभारी सधुबन राम गौतम ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि उसने नौकरी दिलाने के नाम पर अब तक कितने लोगों को अपना शिकार बनाया है। पुलिस उसके वाराणसी के अलावा लखनऊ सहित अन्य स्थानों पर संभावित संपर्कों और किसी संगठित ठगी गिरोह से जुड़े होने की भी पड़ताल कर रही है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    ढेरही टोल हटाने की मांग पर किसानों का हंगामा, 14 हिरासत में

    तिरंगा लेकर टोल प्लाजा पहुंचे प्रदर्शनकारी, किसान नेता ने किया आत्मदाह का प्रयास; पुलिस से झड़प में किसान घायल     रिपोर्ट विवेक राय चोलापुर (वाराणसी)। राष्ट्रीय राजमार्ग-233 पर स्थित…

    रक्तदान को लेकर युवाओं में दिखा उत्साह, श्री साईं परिवार ने लगाया शिविर

    राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस की पूर्व संध्या पर मंडलीय जिला अस्पताल में आयोजन, रक्तवीरों का हुआ सम्मान     रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय मीरजापुर। राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस की पूर्व संध्या…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ढेरही टोल हटाने की मांग पर किसानों का हंगामा, 14 हिरासत में

    ढेरही टोल हटाने की मांग पर किसानों का हंगामा, 14 हिरासत में

    जौनपुर की ऐतिहासिक जल झील को कब्जों से बचाने की मुहिम तेज

    जौनपुर की ऐतिहासिक जल झील को कब्जों से बचाने की मुहिम तेज

    जिला कारागार ज्ञानपुर में अधिकारियों ने परखी व्यवस्थाएं

    जिला कारागार ज्ञानपुर में अधिकारियों ने परखी व्यवस्थाएं

    तीन महीने से लंबित जीपीएफ भुगतान पर बीएसए ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

    तीन महीने से लंबित जीपीएफ भुगतान पर बीएसए ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

    तूफानी सरोज के कथित बयान के विरोध में ब्राह्मण महासभा का प्रदर्शन

    तूफानी सरोज के कथित बयान के विरोध में ब्राह्मण महासभा का प्रदर्शन

    पूर्व आईएएस दिव्या मित्तल ने राजनीति में उतरने का किया ऐलान

    पूर्व आईएएस दिव्या मित्तल ने राजनीति में उतरने का किया ऐलान