भाजपा कार्यकर्ताओं के सम्मान से ही संगठन होगा और अधिक सशक्त : रामशकल पटेल

सेवापुरी के स्वागत समारोह में नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का भव्य अभिनंदन, कार्यकर्ताओं से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं घर-घर पहुंचाने का किया आह्वान

 

रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय

SHREE 7NEWS, मिर्जामुराद (वाराणसी)। सेवापुरी विधानसभा क्षेत्र के लालपुर चट्टी स्थित मिथलेश्वरी लॉन में बुधवार शाम भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष रामशकल पटेल के सम्मान में भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष का फूल-मालाओं एवं अंगवस्त्र भेंट कर गर्मजोशी से स्वागत किया।

अपने संबोधन में जिलाध्यक्ष रामशकल पटेल ने कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं। संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम और समर्पण से ही संभव होती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाने तथा आगामी चुनावों में पार्टी की ऐतिहासिक जीत सुनिश्चित करने के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही वह राजनीतिक दल है, जहां प्रत्येक कार्यकर्ता को सम्मान और अवसर मिलता है। उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि एक किसान परिवार के बेटे को वाराणसी का जिलाध्यक्ष बनाकर भाजपा ने यह सिद्ध कर दिया है कि यह पार्टी परिवारवाद या धनबल की नहीं, बल्कि समर्पित कार्यकर्ताओं की पार्टी है। यहां प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन के लिए समान रूप से महत्वपूर्ण और सम्मानित है।

समारोह में पूर्व जिला उपाध्यक्ष संजीव सिंह गौतम, किसान मोर्चा के जिला मंत्री प्रेम शंकर पाठक, राजातालाब मंडल अध्यक्ष सुजीत पाल, बाबूलाल पटेल, उमाशंकर पटेल, चंद्रशेखर पटेल, राजेश पटेल, अभिषेक त्रिपाठी ‘सुमित’, काशीनाथ राजभर, राजेश बिंद, गोलू यादव, राकेश यादव, राकेश पटेल, लाल बहादुर पटेल, गुड्डू सिंह, करन बिंद, गोपाल सिंह, मिथिलेश सिंह, स्वतंत्र पटेल, डॉ. नन्हे सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन रामविलास पटेल ने किया। स्वागत समारोह पूरे समय उत्साह, संगठनात्मक एकजुटता और कार्यकर्ताओं के जोश से सराबोर रहा।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    जुआ खेलते तीन गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद

    राजातालाब पुलिस की दो अलग-अलग कार्रवाइयां, 1,150 रुपये नकद व 52 ताश के पत्ते बरामद; प्राथमिक विद्यालय की चोरी का भी खुलासा   रिपोर्ट विवेक राय राजातालाब (वाराणसी)। अपराध एवं…

    तेज रफ्तार मैजिक की टक्कर से साइकिल सवार मजदूर की मौत

    खुटहना गांव के पास हादसा, दुर्घटना के बाद वाहन छोड़कर चालक फरार; पुलिस ने मैजिक कब्जे में लिया     रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर (वाराणसी)। क्षेत्र के खुटहना…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जुआ खेलते तीन गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद

    जुआ खेलते तीन गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद

    तेज रफ्तार मैजिक की टक्कर से साइकिल सवार मजदूर की मौत

    तेज रफ्तार मैजिक की टक्कर से साइकिल सवार मजदूर की मौत

    एक अक्टूबर से क्षतिग्रस्त सड़कों की होगी मरम्मत : डॉ. राजशेखर

    एक अक्टूबर से क्षतिग्रस्त सड़कों की होगी मरम्मत : डॉ. राजशेखर

    राम मंदिर पर अखिलेश के बयान को लेकर मंत्री अनिल राजभर का पलटवार

    राम मंदिर पर अखिलेश के बयान को लेकर मंत्री अनिल राजभर का पलटवार

    प्राचीन शिव-राधाकृष्ण मंदिर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने चलाया स्वच्छता अभियान

    प्राचीन शिव-राधाकृष्ण मंदिर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने चलाया स्वच्छता अभियान

    पोषण माह में संतुलित आहार और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति किया जागरूक

    पोषण माह में संतुलित आहार और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति किया जागरूक